जेल रोड पर बड़ी मछलियों को छोड़ छोटे व्यापारियों पर निगम का शिकंजा, राजनीतिक सौदेबाजी का खेल भी शुरू

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

इंदौर। अपना इंदौर नगर निगम भी गजब है। शहर में बेसमेंट खाली कराने का अभियान सालों से चल रहा है। इसके बावजूद निगम अफसरों के सामने ही नई बिल्डिंगों के बेसमेंट में दुकानें सजती जा रही हैं। अब जेल रोड पर नेताओं के साथ मिलकर निगम ने नया ही खेल शुरू कर दिया है। यहां छोटे भवनों के बेसमेंट की दुकानें बंद करा दी गई हैं, जबकि बड़ी बिल्डिंगों पर निगम की नजर नहीं पड़ रही।

जेल रोड के व्यापारियों ने बताया कि चार दिन पहले नगर निगम ने नॉवेल्टी मार्केट के पीछे लोधी मोहल्ले की छोटी बिल्डिगों के बेसमेंट में स्थित दुकानें बंद करा दीं। कई दुकानों पर तो दरवाजे तक नहीं थे। अब निगम कह रहा है कि जब तक पूरे डॉक्यूमेट नहीं दिखाओगे तब तक दुकानें नहीं खुलने देंगे। जब व्यापारियों ने पूछा कि मेन रोड पर सारी बड़ी बिल्डिगों के बेसमेंट में दुकानें चल रही हैं, तब जवाब मिला कि उन्हें बाद में देखेंगे।

सभी दुकानदारों के पास रजिस्ट्री, टैक्स भी देते हैं

ताज्जुब की बात है कि सभी दुकानदारों के पास दुकानों की रजिस्ट्री है। वे पिछले 25-30 सालों से निगम को संपत्ति कर भी देते हैं। क्या संपत्ति कर वसूलते समय निगम को पता नहीं चला कि ये दुकानें अवैध हैं। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने बिल्डरों से दुकानें खरीदी हैं, अगर ये अवैध थीं तो निगम ने उसी समय क्यों नहीं तोड़ने की कार्रवाई की। कई दुकानदारों ने इस पर लोन भी ले रखा है।

मेन रोड की बड़ी बिल्डिंगों पर मौन

जेल रोड के मुख्य मार्ग पर एक लाइन से डॉलर मार्केट, लक्ष्मी मार्केट, नॉवेल्टी, न्यू नॉवेल्टी, गोल्ड मार्केट, रोज मार्केट, सूर्या सेंटर जैसी बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें हैं, लेकिन इनकी ओर निगम नहीं देखता। इन सारी बिल्डिगों के बेसमेंट में एक साइकिल तक नहीं ले जाई जा सकती। सब में बड़ी-बड़ी दुकानें संचालित हो रही हैं।

सबसे बड़ी मार्केट तो एक भाजपा नेता की

जेल रोड पर सबसे प्रसिद्ध और सबसे बड़ी एक मार्केट तो भाजपा नेता की है। मंत्री समर्थक इस भाजपा नेता की बिल्डिंग की ओर नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की कभी नजर नहीं पड़ती। इसी भाजपा नेता की शह पर अन्य बिल्डिगों के बेसमेंट भी दुकानों से सजे हुए हैं।

विधायक के लोगों ने शुरू कर दी सौदेबाजी

सूत्र बताते हैं कि व्यापारियों से क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला के लोगों ने संपर्क करना शुरू कर दिया है। उनसे कहा जा रहा है कि विधायक जी के पास आ जाओ, कोई रास्ता निकाल लेंगे। कुछ व्यापारियों ने कहा कि विधायकजी के पास जाने का मतलब है जेब ढील करना। ऐसे में दुकानदार वहां जाने से डर भी रहे हैं। उनका कहना है कि एक बार अगर खाता चालू हो गया तो बंद नहीं होगा।

जोन पर भटकते रहे दुकानदार

व्यापारियों का कहना है कि दुकानें बंद करने से पहले उन्हें कोई नोटिस भी नहीं दिया गया। जोन 3 की बीएलओ पल्ल्वी पाल ने दुकाने सील की हैं, लेकिन वे भी जोन पर नहीं मिल रहीं। जब व्यापारियों ने काफी फोन लगाए तो मैडम ने कहा कि वे भोपाल में हैं।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजगढ़ के बिट्टू तबाही की मेहनत, सीएम मोहन यादव ने की सराहना

बिट्टू तबाही ने अकेले अजनार नदी को साफ किया, जिसे सीएम मोहन यादव ने सराहा। इस पहल ने समाज में जागरूकता फैलाने का काम किया है।

शिक्षकों से मिले पीएम मोदी, वक्तृत्व कला पर मांगी सलाह

प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षकों से वक्तृत्व कला पर सलाह ली, आत्मविश्वास और अभ्यास पर जोर दिया।

क्या श्याम ‘टेलर’ इंदौर के दावेदारों की नहीं ले पा रहे ‘नाप’, अध्यक्ष की नियुक्ति में कहां फंस रहा पेंच?

श्याम टेलर के नेतृत्व में इंदौर भाजयुमो अध्यक्ष पद की नियुक्ति में देरी हो रही है। दावेदारों और कार्यकर्ताओं में निराशा है।

भागीरथपुरा: दूषित जल संकट के बाद नई पाइपलाइन से शुद्ध जल आपूर्ति

भागीरथपुरा में दूषित जल संकट के बाद नई पाइपलाइन से शुद्ध जल आपूर्ति बहाल हो गई है।

इंदौर: फुटपाथ कब्जे पर एफआईआर, विशेष योजना लागू

इंदौर में फुटपाथ कब्जे पर एफआईआर की योजना और विशेष योजना से शहर में बदलाव की उम्मीद।

इंदौर सड़क हादसे: 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की

सड़क हादसों में 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की। समाज के लिए गंभीर समस्या। जागरूकता और सख्त नियम जरूरी।

केरल सड़क हादसे में 8 छात्र काल के गाल में समाए

केरल के त्रिशूर जिले में सड़क हादसे में 8 छात्रों की मौत हो गई। हादसा पनामपिक्कुन्नू इलाके में हुआ।

बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज जैसी है – ‘मिर्जापुर : द मूवी’

मिर्जापुर: द मूवी बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज का अनुभव देती है। हिंसा, सत्ता संघर्ष और परिचित किरदारों के साथ, लेकिन लंबाई में कमी।

पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के मामले में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर

इंदौर के पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के जमीन विवाद में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर दर्ज।

उज्जैन के दो खाद्य अधिकारियों के खिलाफ भोपाल में शिकायत, ईओडब्ल्यू जांच का हवाला

उज्जैन के खाद्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। ईओडब्ल्यू जांच का हवाला दिया गया है।