इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के वर्ष पर्यन्त आयोजित अनेक कार्यक्रमों की अंतिम श्रृंखला में समारोप कार्यक्रम के रूप में “चरैवेति एकत्रीकरण” 28 अक्तूबर 2026 बुधवार को डेली कॉलेज में शाम 4:30 से आरंभ होगा। इन्दौर महानगर एवं महू ग्रामीण से सभी सक्रीय स्वयंसेवक इस आयोजन में सम्मिलित होंगे। इसके माध्यम से स्वयंसेवक एवं समाज हेतु निरंतर राष्ट्र कार्य में कार्यरत रहने का संदेश रहेगा।
राष्ट्र प्रथम, संगठित समाज का उद्देश्य
राष्ट्र प्रथम,संगठित समाज तथा समरस समाज का उद्देश्य लेकर प्रत्येक भारतीय को भारत हित का चिंतन करते हुए व्यक्तिगत संकल्प लेकर अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य भाव का जागरण व अनुपालन करने का संदेश इस आयोजन का उद्देश्य है। शताब्दी वर्ष के समापन के उपरान्त स्वयंसेवक व समाज नयी उर्जा के साथ पुनः राष्ट्र निर्माण के कार्य में नयी शताब्दी में भी सक्रिय रहकर कार्यरत रहें।
👉 यह भी पढ़ें:
- आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक इंदौर में, संघ प्रमुख होंगे शामिल
- दिग्विजय का आरोप: RSS-VHP ने हिंदुत्व के नाम पर सनातन धर्म को बिगाड़ा
- मोहन भागवत 2 से 6 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश दौरे पर, इंदौर में RSS की बड़ी बैठक
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह
- अमेरिका में बोले मोहन भागवत: विविधता ही भारत की ताकत, कर्मभूमि के प्रति रहें निष्ठावान
- मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर विवाद! USCIRF ने वीजा रद्द करने की मांग की, भारत की धार्मिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल
व्यायाम योग और सामूहिक गीत
इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक व्यायाम योग का प्रदर्शन करेंगे तथा चरैवेति चरैवेति – सामूहिक गीत लेंगे। इन्दौर विभाग द्वारा विगत एक वर्ष में शताब्दी वर्ष के निमित्त आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का विवरण भी प्रस्तुत होगा। कार्यक्रम में बौद्धिक उद्बोधन भी होगा। इस प्रकट कार्यक्रम के दर्शनार्थ समाज का प्रबुद्ध वर्ग भी उपस्थित रहेगा। कार्यक्रम हेतु विगत एक माह से स्वयंसेवक परिश्रम पूर्वक तैयारी कर रहे हैं।
अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की बैठक अगले माह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक ‘अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल’ बैठक इस वर्ष मालवा प्रांत के इंदौर में 2, 3 एवं 4 नवम्बर को होगी। इस बैठक में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले तथा सभी छह सह सरकार्यवाह एवं अन्य अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुखों सहित कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
सभी 46 प्रातों के संघचालक होंगे शामिल
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल में संघ रचना के सभी 46 प्रांतों के प्रांत संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक एवं सह प्रांत संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक अपेक्षित रहते हैं। साथ ही संघ रचना के सभी 11 क्षेत्रों के संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक एवं सह क्षेत्र संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक भी उपस्थित रहेंगे।



