PM Modi के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का निशाना, जयराम रमेश ने लगाया विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

नयी दिल्ली। शुक्रवार देर रात जारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वो अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ बेहद कटु भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि खुद को नॉन-बायोलॉजिकल बताने वाले प्रधानमंत्री को विक्टिम कार्ड खेलना बेहद पसंद है।

देश को है पीएम के माफी का इंतजार

जयराम रमेश ने कहा कि नरेन्द्र मोदी द्वारा दिया गया माफ करने वाला बयान देश के युवाओं का अपमान है और अब प्रधानमंत्री की इंस्टाग्राम सभाएं किसी को गुमराह नहीं कर सकतीं। प्रधानमंत्री विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं, जबकि देश प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों के साथ हुई बर्बरता के लिए उनसे माफी का इंतजार कर रहा है। रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, कि देर रात प्रधानमंत्री ने अपनी आत्ममुग्धता का परिचय देते हुए कहा कि उन्होंने हमारे युवाओं को माफ कर दिया।

👉 यह भी पढ़ें:

राम मंदिर से लेकर नोटबंदी तक का जिक्र

जयराम रमेश ने कहा कि यह देश और हमारे युवाओं का अपमान है, जिन्होंने उनकी सरकार के दौरान कष्ट झेला है और जो उनसे वैध रूप से माफी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा पूरा देश राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चंदा चोरी, आस्था के साथ धोखा प्रकरण और आठ नवंबर 2016 के नोटबंदी के फैसले के लिए भी उनसे माफी की अपेक्षा कर रहा है। रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अपने पूर्ववर्तियों और  राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ लगातार कटु का इस्तेमाल करते हैं तथा उन पर झूठे आरोप लगाते हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि संसद के भीतर और बाहर अभद्र का इस्तेमाल करने वालों को संरक्षण दिया जाता है।

गुमराह नहीं कर सकतीं इंस्टाग्राम सभाएं

जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री की इंस्टाग्राम सभाएं अब किसी को गुमराह नहीं कर सकतीं। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को कहा था कि उन्हें इस बात का दुख है कि जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान न सिर्फ उनके, बल्कि उनकी दिवंगत मां के लिए भी भद्दी गालियों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने यह भी कहा था कि इन गुमराह बच्चों को माफ किए जाने की जरूरत है। इंस्टाग्राम पर देर रात जारी एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह समाज में व्याप्त आक्रोश को समझते हैं, लेकिन यह गुमराह बच्चों के साथ अपनापन और उन्हें सही राह दिखाने का समय है।

गाली-गलौज करने वालों को पूरी छूट

जयराम रमेश ने कहा कि वो अपने पूर्ववर्तियों और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और कटु भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें बदनाम करने के लिए वे न केवल अपनी सार्वजनिक सभाओं में, बल्कि संसद के भीतर भी बार-बार झूठ फैलाते हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि संसद के भीतर और बाहर गाली-गलौज करने वालों की पूरी फौज को खुली छूट देते हैं और उन्हें पूरा संरक्षण भी प्रदान करते हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजगढ़ के बिट्टू तबाही की मेहनत, सीएम मोहन यादव ने की सराहना

बिट्टू तबाही ने अकेले अजनार नदी को साफ किया, जिसे सीएम मोहन यादव ने सराहा। इस पहल ने समाज में जागरूकता फैलाने का काम किया है।

शिक्षकों से मिले पीएम मोदी, वक्तृत्व कला पर मांगी सलाह

प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षकों से वक्तृत्व कला पर सलाह ली, आत्मविश्वास और अभ्यास पर जोर दिया।

क्या श्याम ‘टेलर’ इंदौर के दावेदारों की नहीं ले पा रहे ‘नाप’, अध्यक्ष की नियुक्ति में कहां फंस रहा पेंच?

श्याम टेलर के नेतृत्व में इंदौर भाजयुमो अध्यक्ष पद की नियुक्ति में देरी हो रही है। दावेदारों और कार्यकर्ताओं में निराशा है।

भागीरथपुरा: दूषित जल संकट के बाद नई पाइपलाइन से शुद्ध जल आपूर्ति

भागीरथपुरा में दूषित जल संकट के बाद नई पाइपलाइन से शुद्ध जल आपूर्ति बहाल हो गई है।

इंदौर: फुटपाथ कब्जे पर एफआईआर, विशेष योजना लागू

इंदौर में फुटपाथ कब्जे पर एफआईआर की योजना और विशेष योजना से शहर में बदलाव की उम्मीद।

इंदौर सड़क हादसे: 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की

सड़क हादसों में 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की। समाज के लिए गंभीर समस्या। जागरूकता और सख्त नियम जरूरी।

केरल सड़क हादसे में 8 छात्र काल के गाल में समाए

केरल के त्रिशूर जिले में सड़क हादसे में 8 छात्रों की मौत हो गई। हादसा पनामपिक्कुन्नू इलाके में हुआ।

बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज जैसी है – ‘मिर्जापुर : द मूवी’

मिर्जापुर: द मूवी बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज का अनुभव देती है। हिंसा, सत्ता संघर्ष और परिचित किरदारों के साथ, लेकिन लंबाई में कमी।

पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के मामले में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर

इंदौर के पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के जमीन विवाद में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर दर्ज।

उज्जैन के दो खाद्य अधिकारियों के खिलाफ भोपाल में शिकायत, ईओडब्ल्यू जांच का हवाला

उज्जैन के खाद्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। ईओडब्ल्यू जांच का हवाला दिया गया है।