PM Modi के वीडियो के बाद अपशब्द कहने वाली छात्रा का भी आया वीडियो, कहा-माफी दे दो

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया था। अब उसने वीडियो जारी किया है। इसमें वह हाथ जोड़कर पूरे देश से माफी मांगती नजर आ रही है। वीडियो में वह खुद को 15 वर्ष की बताते हुए कहती है कि प्रदर्शन में मौजूद लोगों के प्रभाव में आकर उसने ऐसी बातें कहीं, जिन पर अब उसे पछतावा है।

पूरे देश से हाथ जोड़कर मांगी माफी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रुचिका सिंह कहती है कि वह कनॉट प्लेस घूमने के बाद अपने दोस्तों के साथ जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में पहुंची थी। उसका कहना है कि वहां मौजूद लोगों के प्रभाव में आकर उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहीं। उसने स्वीकार किया कि उसने जो कहा, वह माफी के योग्य नहीं है। रुचिका ने इसे अपनी पहली और आखिरी गलती बताते हुए पूरे देश से हाथ जोड़कर माफी मांगी। उसने कहा कि उसे अपने व्यवहार पर शर्मिंदगी है और भविष्य में वह ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगी।

पीएम मोदी ने कहा था-माफ कर दिया

यह वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान के कुछ घंटों बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर कहा था कि उन्होंने प्रदर्शन के दौरान उन्हें गाली देने वाले छात्रों को माफ कर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनके और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ इस्तेमाल किए गए अपशब्द उन्हें परेशान करने वाले थे, लेकिन युवाओं को अपनी गलतियों से सीखने का अवसर मिलना चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा था-भटके को रास्ता दिखाएं

वीडियो में पीएम मोदी ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान अपने खिलाफ अपशब्द कहे जाने के बाद संयम और माफी की अपील की थी.।पीएम मोदी ने शुक्रवार रात पोस्ट किए वीडियो में कहा कि गाली-गलौज से किसी परेशानी का समाधान नहीं होता है। उन्होंने समाज से अपील की कि जो लोग भटक गए हैं, उन्हें सजा देने के बजाय सही रास्ता दिखाया जाए। पीएम मोदी ने कहा, जंतर-मंतर पर जो हुआ, उसे देश और दुनिया ने देखा. कुछ गुमराह युवाओं ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया, जिसकी किसी भी सभ्य समाज में कोई जगह नहीं है। मुझे अपशब्द कहे गए, और मेरी दिवंगत मां को भी अपशब्द कहे गए।

गुस्से या बदले की भावना से समाधान नहीं होगा

पीएम मोदी ने अपने खिलाफ अपशब्द कहने वालों को “गुमराह” बताया और कहा कि उनको नहीं लगता कि इसका समाधान गुस्से या बदले की भावना में है। पीएम ने कहा,बचपन में गलतियां होती हैं, और बचपन ही उन गलतियों को सुधारने का मौका भी मिलता है, युवा होने का यही मतलब है। पीएम ने कहा कि समाज में गुस्सा है, और वह इसे समझते हैं। लेकिन अब समय आ गया है कि इन बच्चों को अपनाएं और उन्हें सही रास्ता दिखाएं। ये बच्चे गुमराह हैं। उन्हें सही रास्ता दिखाना हमारा फर्ज है। उनको सजा देने और अदालतों के चक्कर लगवाने और परेशान करने से हालात नहीं बदलेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि अपशब्द कहने वाले लोगों को वह माफ करना चाहते हैं और समाज से भी उन्होंने ऐसा ही करने की अपील की।

छात्रा के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया था केस

29 जुलाई को नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में रुचिका सिंह के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी।आरोप है कि उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई और जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की? पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, जिसे बाद में दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने भेज दिया गया?

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत में सुपर अल-नीनो का खतरा: तेज गर्मी, कम बारिश और पर्यावरण पर बड़ा प्रभाव

भारत में सुपर अल-नीनो का खतरा बढ़ा है, जिससे तेज गर्मी और कम बारिश की संभावना है। वैज्ञानिकों ने पर्यावरण निगरानी बढ़ाने की चेतावनी दी है।

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू, पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी शामिल है। ये योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती हैं।

एमपी: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी नई मादा चीता CCB-2, चीतों का कुनबा बढ़ेगा

मध्यप्रदेश में कूनो से गांधी सागर नई मादा चीता CCB-2 पहुंचने वाली है। इससे चीतों का कुनबा बढ़ेगा और प्रोजेक्ट चीता को मजबूती मिलेगी।

मध्यप्रदेश में पहली बार, छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा

मध्यप्रदेश में पहली बार छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा मिलेगी। नए नियमों से न्याय प्रक्रिया में सुधार होगा।

भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज

राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों की आवाज को भाजपा सरकार तक पहुंचाया। भाजपा ने कार्यक्रम में बाधाएं डालीं, लेकिन छात्रों की मांगें जोर पकड़ रही हैं।

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 IPS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है जिसमें 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। नोएडा, आगरा और कानपुर में पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव।

भारत ने नेपाल को भेजा 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री, जयशंकर ने अपडेट दिया

भारत ने नेपाल को हाल ही में आई बाढ़ के बाद 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस सहायता का विस्तृत अपडेट दिया।

संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला, UPI टैक्स पर बोले- अमेरिका को दे रहे प्रोटेक्शन मनी

संजय राउत ने UPI टैक्स को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को प्रोटेक्शन मनी दी जा रही है। इस बयान ने सियासी विवाद बढ़ाया है।

अजीत डोभाल ने कहा, भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगी

अजीत डोभाल ने भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। यह वृद्धि देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी, एक की मौत

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। सुरक्षा नियमों पर सवाल उठे।