नई दिल्ली। उद्धव ठाकरे की शिवसेना में टूट के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर वार किया है। उन्होंने अमित शाह पर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने और लोकतंत्र की गरिमा को तार-तार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शाह अपनी बेईज्जती का बदला ले रहे हैं।
जयराम रमेश ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि गृह मंत्री न सिर्फ विपक्ष पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं बल्कि वो भारतीय लोकतंत्र को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो (अमित शाह) ऐसा 17 अप्रैल, 2026 को लोकसभा में हुई अपनी उस बेइज्जती की भरपाई के लिए कर रहे हैं, जब वे परिसीमन बिल पास नहीं करवा पाए थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का निशाना, जयराम रमेश ने लगाया विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप
- Jairam Ramesh ने अयोध्या मामले में सरकार पर साधा निशाना, कहा-भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों हो रही चोरी?
- ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, भारत की कूटनीतिक कोशिशों पर उठाए सवाल
- मताधिकार पर सियासी संग्राम: जयराम रमेश ने उठाई मौलिक अधिकार बनाने की मांग, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
- कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का केंद्र पर वार, कहा-परिसीमन जोड़ महिला आरक्षण को टाल रही सरकार
- अमेरिका-ईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की भूमिका पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा-स्वघोषित विश्वगुरु हो गए बेनकाब
विपक्षी नेताओं को लुभा रहे शाह
जयराम रमेश ने अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो ऐसे कई नेताओं को लुभा रहे हैं जो सिर्फ़ दो साल पहले ही बीजेपी-विरोधी मजबूत एजेंडे के तहत चुने गए थे। विपक्षी नेताओं को बीजेपी में शामिल होने पर जो फायदे दिए जा रहे हैं, वे हैरान करने वाले हैं।
गृहमंत्री के अनैतिकता की सीमा नहीं
ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में जारी फूट की ओर इशारा करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि गृह मंत्री पूरी तरह से मतलबी अभियान चला रहे हैं। यह बहुत अच्छी तरह से व्यवस्थित है और म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की तरह ही, लोगों को उनकी जरूरतों के हिसाब से कई तरह की स्कीम और प्रोडक्ट देता है। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि उनकी अनैतिकता की कोई सीमा नहीं है लेकिन वे अपने असली मकसद में कामयाब नहीं हो पाएंगे।



