भोपाल में मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में उसके पति समर्थ सिंह को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ करेगी, जिसमें कई खुलासे होंगे। कोर्ट ने समर्थ का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को पाकिस्तानी आतंकियों की धमक मिली है। जिले के डोलीमाल जंगलों में दो से तीन आतंकियों के देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। ऑपरेशन के शुरूआत में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी भी हुई।
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब भारत की अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.094 अरब अमेरिकी डॉलर घटकर 688.894 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचे। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सामाजिक मंच एक्स पर इसकी जानकारी दी।
प्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश लोकायुक्त के विशेष पुलिस स्थापना को सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम से छूट देने के मामले में राज्य सरकार पर बेहद तीखी और कड़ी टिप्पणी की है। जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस अतुल एस. चांदुरकर की पीठ ने सुनवाई के दौरान मप्र सरकार की खिंचाई करते हुए न केवल लोकायुक्त को मिली इस छूट की वैधता पर सवाल उठाए।
मॉडल एवं एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह शुक्रवार को जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा। यहां भोपाल पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। समर्थ को पुलिस अपने साथ लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गई है।
सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। दीपके ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि उनके परिवार को भी धमकी दी जा रही है।
भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा केस में अब नया मोड़ आ गया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम मृत देह के सम्मान को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट यह तय करेगा कि शव किसे सौंपा जाएगा।
भोपाल। राज्य शासन ने डेली कॉलेज के बोर्ड में अपने नए प्रतिनिधि नियुक्त कर दिए हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 22 मई को आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि पूर्व में नियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त हो गया है।
भोपाल। भोपाल की एक्टर व मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराने की तैयारी चल रही है। मध्यप्रदेश सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
शहर इन दिनों भयंकर जलसंकट से जूझ रहा है। जनता पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। हालत यह है कि नगर निगम और प्रशासन के लाख दावों के बावजूद बिना पैसे के लोगों को पानी नहीं मिल रहा। पानी के इस व्यापार से नेता से अधिकारी तक जुड़े हुए हैं। ऐसे में इंदौर की जनता कहां जाए?
चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 24 खाली सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा। इसके साथ ही नामांकन, जांच और नाम वापसी की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं।
नीट पेपर लीक मामले में जांच एजेंसी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। अब इस मामले में एक शिक्षिका, एजुकेशनल कंसल्टेंसी संचालक, ब्यूटी पार्लर मालकिन और लातूर के एक बाल रोग विशेषज्ञ की भूमिका जांच के घेरे में आ गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद की अहम बैठक में ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सुधारों की रफ्तार बढ़ाने का आह्वान किया।
इंदौर। शहर में जलसंकट के बीच गुरुवार को दिनभर मंथन चलता रहा। वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधायकों के साथ भी बैठक की। गुरुवार को ही कांग्रेस पार्षदों ने निगमायुक्त से मुलाकात कर जलकार्य विभाग देख रहे अपर आयुक्त आशीष पाठक की शिकायत की।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक ‘कॉकरोच’ ने धमाल मचा रखा है। आमतौर पर किचेन में ‘कॉकरोच’ देखकर महिलाएं डरती हैं, लेकिन इस ‘कॉकरोच’ ने तो सभी राजनीतिक दलों को हिला दिया है। मात्र चार-पांच दिनों में ही सोशल मीडिया पर इसके फॉलोअर्स की संख्या भाजपा-कांग्रेस जैसे बड़े राजनीतिक दलों से काफी आगे निकल गई।
तपते इंदौर में जलसंकट गहराता जा रहा है। लोग त्रस्त हैं। यही वजह है कि जनता से लेकर विधायक तक परेशान हैं। पांच नंबर विधानसभा के विधायक महेंद्र हार्डिया ने तो इस मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर जमकर नाराजी जाहिर की थी। अब महापौर भार्गव का कहना है कि 2013 में नर्मदा का तीसरा चरण आया था। इसके बाद 2013 से 2020 के बीच नर्मदा का पानी लाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। इसकी वजह से परेशानी आ रही है।
बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरते समय गुरुवार को एयर इंडिया के एक विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। यह विमान दिल्ली से आ रहा था। अधिकारियों ने बताया कि चालक दल और यात्रियों को सामान्य रूप से विमान से उतर गए।
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की हत्या कर दी गई है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने बुरहान को निशाना बनाया, जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अब घर छोड़कर आश्रम में रहने का ऐलान किया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2026 में मिली हार के बाद उन्होंने तय किया है कि अब वे पटना की सीमा पर स्थित एक आश्रम में अपना ठिकाना बनाएंगे।
महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन के पास स्थित गामदेवी मार्केट कॉम्प्लेक्स में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में एक दमकलकर्मी और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान फाल्टा सीट पर कथित अनियमितताओं की रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग ने यहां 21 मई को दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया था। इस सीट पर पड़े वोटों की गिनती 24 मई को होगी।
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है। यूपी के कई शहरों में बुरा हाल है। लोग गर्मी से बचने के लिए लगातार एसी चला रहे हैं। ऐसे में बिजली की खपत बढ़ती जा रही है। बुधवार को बिजली की डिमांड ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई।
भोपाल। मॉडल ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम नहीं होगा। दोबारा पोस्टमार्टम कराने की अर्जी को भोपाल की कोर्ट ने खारिज कर दिया। ट्विशा के परिवार ने मांग की थी कि दिल्ली के एम्स में सेकेंड पोस्टमार्टम हो।
इंदौर। इन दिनों इंदौर की राजनीति में समझौतों का नया दौर शुरू हो गया है। कभी कोई जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्या बता दे, तो बजाए समस्या दूर करने के उसे चुप कराने का काम शुरू हो जाता है। अब ताजा मामला विधानसभा पांच के विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र हार्डिया का है।
नई दिल्ली। फेम इंडिया ने देश के आईएएस अधिकारियों के कामकाज और लोकप्रियता को लेकर एक सर्वे किया है। इसे “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” नाम दिया गया है। इस सर्वे के प्राथमिक परिणाम जारी कर दिए गए हैं। देश के 100 सर्वेश्रेष्ठ आईएएस की सूची में इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा का नाम भी शामिल है।
ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और भारी छूट के विरोध में अखिल भारतीय केमिस्ट और ड्रगिस्ट संगठन ने आज देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस बंद के चलते देशभर में करीब 12 लाख 50 हजार से अधिक मेडिकल दुकानें प्रभावित रहेंगी।
इंदौर। राऊ, रंगवासा के भूतनाथ मंदिर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को मंदिर के लोग कलेक्टर शिवम वर्मा के पास पहुंचे और कहा कि कॉलोनाइजर संजय अग्रवाल फर्जी तरीके से मंदिर की जमीन पर कब्जा कर लिया है और आने-जाने का रास्ता भी बंद है। दूसरी तरफ संजय अग्रवाल का कहना है कि यह जमीन उनके ट्र्स्ट की है।
भोपाल में अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। अब सहेली के बाद मां, बहन और पिता के साथ हुई उनकी निजी चैट्स भी सामने आई हैं, जिन्होंने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।
गृह मंत्रालय ने नागरिकता नियम 2009 में बड़ा संशोधन करते हुए नई अधिसूचना जारी की है। नए नियमों के तहत अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत की नागरिकता के लिए आवेदन करने वालों को पासपोर्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी देना अनिवार्य होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर अपने पुराने आदेश को वापस लेने से साफ इनकार कर दिया है। अदालत ने सभी याचिकाएं खारिज करते हुए सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को हटाकर आश्रय स्थलों में भेजने के आदेश को बरकरार रखा।
देश में मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
नई दिल्ली। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को हड़कंप मच गया। यहां एम्सटर्डम से आ रहे एक विमान में बम होने की धमकी भरा ईमेल मिला। इसके बाद पूरे एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रख दिया गया। इसके बाद विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।
लखनऊ। लखनऊ में रविवार सुबह नगर निगम और पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला कोर्ट परिसर के आसपास अवैध चैम्बर और दुकानों को बुलडोजर से हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंकाओं के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 20 हजार टन रसोई गैस लेकर ‘सिमी’ नामक गैस वाहक जहाज सुरक्षित रूप से दीनदयाल पोर्ट पहुंच गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारत के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। नीदरलैंड सरकार ने 11वीं सदी के चोल काल के बहुमूल्य ताम्रपत्र औपचारिक रूप से भारत को लौटा दिए।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार सुबह तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी रेलगाड़ी की वातानुकूलित बोगी में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
इंदौर। देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में उज्जैन के संभागायुक्त आशीष सिंह ने कड़ा एक्शन लिया है। संभागायुक्त ने शनिवार दोपहर एसडीएम संजीव सक्सेना और नायब तहसीलदार रवि शर्मा को निलंबित कर दिया है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के कथित ‘कॉकरोच’ बयान को लेकर देशभर में बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस टिप्पणी को बेरोजगार युवाओं से जोड़कर पेश किया गया। हालांकि, जस्टिस सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी को गलत संदर्भ में दिखाया गया और वास्तविक बयान अदालत में एक विशेष मामले की सुनवाई के दौरान दिया गया था।
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ साजिशें रचना जारी रखता है, तो उसे एक बड़ा फैसला लेना होगा। पाकिस्तान को यह तय करना होगा कि वह भविष्य में दुनिया के नक्शे (भूगोल) पर रहना चाहता है या सिर्फ इतिहास का हिस्सा बनना चाहता है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अब सुभेंदु सरकार एक्शन में आ गई है। भ्रष्ट नेताओं पर कार्रवाई की शुरुआत हो चुकी है। इसी के तहत कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास को टर्मिनेट कर दिया गया है। बिस्वास को ईडी ने बीते दिनों गिरफ्तार किया था।
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल-गैस की बचत के आह्वान का असर अब पूरे देश में दिखाई देने लगा है। मंत्रियों के काफिले में कमी के बाद अब सरकारी दफ्तरों में इसे अमल में लाया जाने लगा है। एमपी के आलीरजापुर की कलेक्टर नीतू माथुर ने इस मामले में अनोखी पहल की है।
लखनऊ। डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने सपा नेता आजम खान को 2 साल जेल की सजा सुनाई है। 2019 के इस मामले में शनिवार को कोर्ट ने आजम खान को दोषी करार दिया। आजम ने चुनाव प्रचार में तत्कालीन डीएम पर भद्दी टिप्पणी करते हुए कहा था-ये तनखइया हैं, इनसे जूते साफ कराऊंगा।
पश्चिम बंगाल के आसनसोल के रेलपार इलाके में लाउडस्पीकर संबंधी प्रशासनिक संदेश के बाद अचानक तनाव फैल गया। हालात इतने बिगड़ गए कि उग्र भीड़ ने जहांगिरी मोहल्ला पुलिस चौकी पर हमला कर दिया और वहां जमकर तोड़फोड़ की।
ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत समेत मित्र देशों को भरोसा दिलाया है कि ईरान होर्मुज जलमार्ग में सुरक्षित व्यापार और जहाजों की आवाजाही सुनिश्चित करता रहेगा
इंदौर। इन दिनों इंदौर की भाजपा में एक मामला बहुत चर्चा में है। जिन लोगों को यह पता है वे चटखारे ले-लेकर इसकी बात कर रहे हैं, लेकिन बहुतों को पता भी नहीं है। किस्सा है ही ऐसा। सारे नेता से लेकर विधायक तक इस बात पर दंग हैं कि आखिर एक सिंधी व्यापारी इन सब पर भारी कैसे पड़ गया।
असदुद्दीन ओवैसी ने इंदौर उच्च न्यायालय के भोजशाला परिसर से जुड़े हालिया फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे संविधान की मूल भावना के विरुद्ध बताया है।
हैदराबाद। शुक्रवार शाम हैदराबाद–जयपुर स्पेशल ट्रेन के एक खाली कोच में आग लग गई। ट्रेन अपने डिपार्चर टाइम जो कि शाम 7:50 बजे का था, रवाना होने से पहले प्लेटफॉर्म पर लगाई जा रही थी, तभी करीब 6:45 बजे धुआं और आग दिखाई दी।
डेली कॉलेज सोसायटी के संविधान संशोधन, चुनाव प्रक्रिया तथा बोर्ड ऑफ गवर्नर्स से जुड़े मामलों को चुनौती देने के लिए दायर याचिकाओं को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने आज खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति संदीप एन. भट्ट की एकलपीठ ने विस्तृत सुनवाई के बाद स्पष्ट रूप से कहा कि जब चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी हो, बैलेट पेपर्स जारी हो चुके हों और चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी हो, तब इस स्तर पर न्यायालय हस्तक्षेप नहीं करेगा।
पुणे। नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सीबीआई ने इसके मास्टर माइंड पी.वी. कुलकर्णी को पुणे से गिरफ्तार किया है। यह परीक्षा प्रक्रिया में NTA की ओर से केमिस्ट्री लेक्चरर के तौर पर जुड़े हुए थे।
इंदौर। मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला पर हाई कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुना दिया है। अदालत ने भोजशाला को मंदिर माना है। कोर्ट ने कहा-यह मंदिर है, हिंदुओं को पूजा का अधिकार।