बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान में गुरुवार शाम बड़ा हादसा टल गया। विमान के इंजन में आग लगने के संकेत मिलने के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। उस समय विमान में 160 यात्री सवार थे।
एयर इंडिया के मुताबिक, दिल्ली में अंतिम लैंडिंग प्रक्रिया के दौरान कॉकपिट क्रू को एक इंजन में आग लगने का संकेत मिला, जिसकी बाद में पुष्टि भी हुई। इसके बाद पायलट और क्रू ने सभी तय सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित उतार लिया।
एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें सामान्य तरीके से विमान से बाहर निकाला गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
घटना के बाद एयर इंडिया ने मामले की तत्काल जांच शुरू कर दी है। यह जांच संबंधित नियामक एजेंसियों के साथ मिलकर की जाएगी।
इसके पूर्व गुरुवार सुबह एयर इंडिया का विमान बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिंग क दौरान ट्रेल स्ट्राइक का शिकार हो गया था विमान में 181 यात्री सवार थे



