मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 22 मई को खुलने के बाद शेयर बाजार में तेजी नजर आने लगी। सुबह 9.35 बजे बीएसई सेंसेक्स 370.42 अंक की तेजी के साथ 75,553.78 अंक पर था, वहीं एनएसई निफ्टी 93.50 अंक ऊपर जाकर 23,748.20 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स के 21 शेयर हरे निशान में
आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 हरे निशान में खुले। मारुति में एक फीसदी से अधिक तेजी आई। बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल में भी तेजी रही। इसी तरह आईटीसी, इन्फोसिस, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और पावरग्रिड में गिरावट रही।
👉 यह भी पढ़ें:
- शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 77,000 के पार हरे निशान में बंद
- शेयर बाजार में मिला-जुला प्रदर्शन: सेंसेक्स गिरा, निफ्टी चढ़ा
- जियो यूजर्स के लिए बड़ा ऑफर: 12 महीने मुफ्त मिलेगा Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत
- Sensex में 778 अंक की गिरावट, Nifty 23,150 के नीचे बंद हुआ बाजार
- शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 121 अंक गिरा; निफ्टी 23,400 के नीचे बंद
- सेंसेक्स 138 अंकों की तेजी के साथ बंद, निफ्टी में भी खरीदारी का माहौल
निफ्टी बैंक सबसे ज्यादा तेजी
सेक्टोरल परफॉर्मेंस की बात करें तो निफ्टी बैंक 0.8% और फाइनेंशियल सर्विसेज (इंडेक्स 0.77% की बढ़त के साथ सबसे आगे रहे। इसके साथ ही ऑटो, पीएसयू बैंक भी हरे निशान में दिखे। हालांकि, दूसरी तरफ दबाव के चलते मीडिया, रियलिटी और आईटी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जिसमें मीडिया इंडेक्स को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा।
बैंकिंग शेयरों ने दी बाजार को मजबूती
शुक्रवार के कारोबार में बैंकिंग सेक्टर सबसे मजबूत नजर आया। निफ्टी बैंक इंडेक्स में करीब 0.42% की तेजी रही। इसी तरह प्राइवेट बैंक शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े बैंक शेयरों में तेजी दिखी।
इन शेयरों में दिख रही ज्यादा तेजी
आज के शुरुआती कारोबार में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहा। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, अडाणी इंटरप्राइजेज, मारुति सुजुकी जैसे शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर कुछ शेयर दबाव में नजर आए। मैक्स हेल्थकेयर में 4% से ज्यादा की गिरावट, इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा जैसे आईटी शेयरों में कमजोरी देखने को मिली।
आईटी और रियल्टी सेक्टर में दबाव
जहां बैंकिंग सेक्टर बाजार को ऊपर ले गया, वहीं आईटी और रियल्टी सेक्टर में बिकवाली का असर दिखा। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 0.65% गिरा, जबकि निफ्टी आईटी इंडेक्स में भी कमजोरी रही। विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लोबल टेक सेक्टर में अनिश्चितता का असर भारतीय आईटी शेयरों पर भी पड़ रहा है।



