अब आश्रम में रहेंगे जनसुराज वाले प्रशांत किशोर, अगले विधानसभा चुनाव तक किया घर छोड़ने का ऐलान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अब घर छोड़कर आश्रम में रहने का ऐलान किया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2026 में मिली हार के बाद उन्होंने तय किया है कि अब वे पटना की सीमा पर स्थित एक आश्रम में अपना ठिकाना बनाएंगे। जब तक उनकी पार्टी जन सुराज बिहार विधानसभा चुनाव 2031 में खुद को ठीक से स्थापित नहीं कर लेती, तब तक प्रशांत किशोर इसी आश्रम में रहेंगे।

पटना का आवास छोड़ा

प्रशांत किशोर ने मीडिया को बताया कि मंगलवार रात उन्होंने पटना स्थित अपना पुराना आवास छोड़ दिया। अब वह आईआईटी पटना के पास बने ‘बिहार नव निर्माण आश्रम’ में रहेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव तक वह इसी आश्रम से जन सुराज पार्टी के अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

अब तक शेखपुरा था ठिकाना

प्रशांत किशोर इससे पहले पटना एयरपोर्ट के पास स्थित ‘शेखपुरा हाउस’ से अपनी राजनीतिक गतिविधियां चला रहे थे। यह बंगला जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद उदय सिंह के परिवार का है। उदय सिंह का परिवार बिहार की राजनीति में काफी प्रभावशाली माना जाता है।

पीके बोले-पलायन कर गए नीतीश

प्रशांत किशोर ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में बेरोजगारी और पलायन की समस्या को रोकने में सरकार विफल रही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो नेता पलायन रोक नहीं पाए, वे खुद ही “पलायन” कर गए। उनका इशारा नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और उनके बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की ओर था।

पैसों के लालच में अपना वोट न बेचें

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जाति, धर्म या पैसे के आधार पर वोट न करें। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोगों को वोट देते समय अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग किसी भी बड़े नेता के नाम पर वोट न दें और पैसों के लालच में अपना वोट न बेचें।

दिखावे से बचें सम्राट चौधरी

प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार देश का सबसे गरीब राज्यों में से एक है, लेकिन यहां के मुख्यमंत्री का आवास बहुत बड़ा और खर्चीला है। उन्होंने कहा कि सरकार को दिखावे के बजाय जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR वायु प्रदूषण पर 4 राज्यों से मांगा एक्शन प्लान

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR वायु प्रदूषण पर 4 राज्यों से एक्शन प्लान मांगा। अदालत ने वाहनों से प्रदूषण रोकने के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

चार दिन में 500 करोड़ कमाए, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर पांचवे नंबर रही ‘रामायण’

चार दिन में 500 करोड़ कमाए रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवीं जगह हासिल की है। फिल्म की कमाई और प्रतिस्पर्धा पर खास रिपोर्ट।

हाफिज सईद के बेटे का बयान: भारत एक चुनौती, PMML को नई मुस्लिम लीग बताया

हाफिज तलहा सईद ने भारत को चुनौती बताया और पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग को नई मुस्लिम लीग बताया। उनके बयान से क्षेत्रीय तनाव बढ़ने का खतरा।

राहुल गांधी ने 7 दिन में 6वीं बार पीएम मोदी को बहस की चुनौती दी

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को 7 दिन में 6वीं बार बहस की चुनौती दी है। उन्होंने खुली बहस के लिए मंच और मध्यस्थ चुनने का विकल्प भी दिया।

बंगाल की बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी बोलीं- पटाखे से ठीक होती हैं बीमारियां

बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी के पटाखे से बीमारियां ठीक होने के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे गलत बताया है।

दो ग्राम कोकीन पकड़ने के मामले में आखिर किसे बचा रही इंदौर पुलिस, अब तक सिर्फ एक ही आरोपी, कार मालिक पर भी केस...

इंदौर में 2.2 ग्राम कोकीन के मामले में पुलिस ने केवल एक आरोपी को पकड़ा है। कार मालिक और ड्राइवर पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

BJP ने मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली-ईद बयान पर किया पलटवार, गौरव भाटिया का हमला

भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली-ईद बयान पर तीखा पलटवार किया। गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर हिंदू त्योहारों की पहचान बदलने का आरोप लगाया।

जयराम रमेश बोले- पीएम मोदी के झोला उठाने का समय करीब आ गया है

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सली' बयान पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम के झोला उठाने का समय अब करीब आ गया है।

एमपी में गोवर्धन पूजा पर 3 हजार से अधिक गोशालाओं को 60 करोड़ की सहायता

मध्य प्रदेश में गोवर्धन पूजा के मौके पर 3 हजार से अधिक गोशालाओं को 60 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। मुख्यमंत्री ने पशुपालकों को भी सम्मानित किया।

नीमच में दिवाली की रात गैंगवार, भाजपा नेता के बेटे की मौत

नीमच में दिवाली की रात गैंगवार के दौरान भाजपा नेता के बेटे की मौत हुई। पुलिस ने मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।