इंदौर। 5 नवंबर को इंदौर पुलिस ने एक युवक को मर्सिडीज कार में 2.2 ग्राम कोकीन ले जाते पकड़ा था। इस मामले में अभी तक पकड़े गया युवक ही आरोपी है, जबकि कार मालिक और ड्राइवर पर कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। कहा तो यह भी जा रहा है कि आरोपी के साथ एक अन्य युवक भी था, जिसका नाम पुलिस छुपा रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई
- बंटी नागर सुसाइड केस : क्या देनदारी से ज्यादा लेनदारी से परेशान थे प्रॉपर्टी कारोबारी?
- बंटी नागर सुसाइड केस : मौके का फायदा उठाने वाले चला रहे फर्जी कहानी, परिजनों के बयान के बाद ही होगा कोई खुलासा
- इंदौर में 5.69 करोड़ की एम्फेटामाइन जब्त, थार में स्टेपनी के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे 3 तस्कर
- प्रॉपर्टी कारोबारी बंटी नागर की खुदकुशी मामले में हर एंगल से हो रही जांच, दो महिलाओं से भी हुई पूछताछ!
- आखिर कहां गया 300 किलो जिलेटिन, बड़े नेताओं के दौरे के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल?
मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया था कि मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी कि धोबी घाट क्षेत्र में कर्बला मैदान के पास एक युवक लग्जरी कार लेकर खड़ा हुआ है, जो कोकीन की डिलेवरी देने के लिए आया हुआ है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक कल्प काकरिया को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2.2 ग्राम कोकीन बरामद हुई, जिसकी कीमत तकरीबन 30 हजार के आसपास आंकी जा रही है।
जन्मदिन की पार्टी में जा रहा था
पूछताछ में आरोपी कल्प ने पुलिस को बताया था कि वह कजिन के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए राऊ जा रहा था। वहां अपने दोस्तों के साथ कोकीन का नाश करने वाला था। वह मुंबई सहित आसपास के क्षेत्र से कोकीन लेकर आता था और उसे इंदौर में सप्लाई कर देता था।
कार मालिक का बेटा है आरोपी का दोस्त
जिस गाड़ी से कोकीन बरामद हुई है, वह आरोपी कल्प के दोस्त कान्हा गर्ग के पिता सुशील गर्ग के नाम पर रजिस्टर्ड है। वह अपने दोस्त की गाड़ी में ड्राइवर के साथ कोकीन लेकर जा रहा था। इस पूरे मामले में ताज्जुब की बात यह है कि पुलिस ने तो गाड़ी मालिक को और न ही ड्राइवर को आरोपी मान रही है। यहां सवाल यह भी है कि क्या कान्हा गर्ग भी उस समय कल्प के साथ था।
कांग्रेस के बड़े नेता और एक बिल्डर का भी नाम
सूत्र बताते हैं कि इस पूरे मामले में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के भतीजे और एक बिल्डर का भी नाम सामने आ रहा है। बताया जाता है कि पुलिस जिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है, वह एक प्रसिद्ध बिल्डर का रिश्तेदार है।
पुलिस ने कहा-अकेला था युवक
इस मामले में भंवरकुआ एसीपी विजय चौधरी ने कहा कि पकड़े गए युवक कल्प काकरिया (उम्र 23 साल) है। उसके पास से 2.20 ग्राम कोकीन बरामद की गई थी। इसकी विवेचना की जा रही है कि वह कोकीन कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था। युवक अकेला था। यह पता चला कि कल्प का मित्र है कान्हा गर्ग उसके पिता सुशील गर्ग, मनोरमागंज में रहते हैं। पकड़ी गई कार उनके नाम पर है। उसे कोई एवजी ड्राइवर चला रहा था। इस घटना से उसका कोई लेना देना है। ड्राइवर को बोल कर ले गया था, सामान लेकर आया था। लोकेशन के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कल्प कोकीन का सेवन खुद ही करता था।



