राहुल गांधी को नहीं पची पीएम मोदी की ‘मेलोडी’, इंदौर के ‘डॉक्टर’ रमेश मेंदोला ने लिखी ‘हाजमोला’ दवा, 1mg.com से भिजवा भी दी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पूरी तरह चॉकलेटी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट क्या कर दी पूरी दुनिया में हलचल मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने जहां बवाल काटा, वहीं विपक्ष के कलेजे पर सांप लोट गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से लेकर अधिकांश विपक्षी नेताओं को जमकर मिर्ची लगी।

भाजपा ने भी कांग्रेस पर वार किए। इसी बीच विधानसभा दो के भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने डॉक्टर बनकर राहुल गांधी का इलाज भी कर दिया। मेंदोला ने राहुल गांधी को हाजमाला खाने की सलाह दी। इतना ही नहीं मेंदोला ने राहुल गांधी को वन एमजी डॉट कम से भिजवा भी दी। मेंदोला ने राहुल गांधी क 120 टैब्लेट की बॉटल भिजवाई है।

मेंदोला ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मेंदोला ने हाजमोला ऑर्डर करने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी भी दी।

मेंदोला ने लिखा-मान.मोदीजी ने इटली की PM को मेड इन इंडिया चॉकलेट गिफ्ट की और वो चॉकलेट पूरी दुनिया में मशहूर हो गई।

ये बात राहुल गांधी और कांग्रेसियों को हजम नहीं हो रही, वैसे जब भी देश के लिए कुछ अच्छा होता है तो इनको हजम नहीं होता।

इनकी ये बीमारी दूर करने के लिए मैने टाटा की 1mg.com पर राहुलजी के लिए हाजमोला का एक डिब्बा ऑर्डर किया है और X पर उन्हें ट्विट कर इसकी सूचना भी दे दी है।

डाबर समूह का हाजमोला कल कांग्रेस मुख्यालय पहुंच जाएगा। उम्मीद है उनकी ये बीमारी दूर हो जाएगी।मुझे उम्मीद है राहुल जी खुद भी हाजमोला खाएंगे और हर कांग्रेसी को खिलाएंगे ताकि उन्हें  देश को मिल रहा सम्मान और देश हित में हो रहे व्यापक वैश्विक अनुबंध से देश हित के समाचार

और हां भारत की मेलोडी चॉकलेट की वैश्विक ख्याति पच सके।

राहुल जी से आग्रह है हाजमोला खाते रहिएगा। अच्छी बातें हजम करने की शक्ति मिलेगी।

सोशल मीडिया पर मच रही धूम

पीएम मोदी का यह वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, क्योंकि 20 मई को ऑनलाइन जारी होने के छह घंटे के भीतर ही इसे 100 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका था। पीएम मोदी द्वारा इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी देने वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर इसे 200 मिलियन (20 करोड़) से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।  सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही इसे 170 मिलियन (17 करोड़) से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

मेलोनी को भी भाई मेलोडी, विपक्ष को मिर्ची

इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी, मेलोडी टॉफी पाकर बेहद खुश हुई और मुस्कुराते हुए पीएम मोदी को उपहार के लिए धन्यवाद दिया  मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट किए जाने पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा था कि “प्राइम मिनिस्टर मोदी ब्रोट अस अ गिफ्ट, अ वेरी वेरी गुड टॉफी… मेलोडी।” उन्होंने इसके कैप्शन में पीएम मोदी को इस खास तोहफे केलिए धन्यवाद भी कहा था।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।

फर्जी पहचान और नकली आधार के साथ पकड़े गए लॉरेंस-आरज़ू बिश्नोई गैंग के दो शार्पशूटर

फर्जी पहचान और नकली आधार के साथ पकड़े गए दो शार्पशूटर लॉरेंस-आरज़ू बिश्नोई गैंग के सदस्य थे। पुलिस ने हथियारों के साथ उन्हें दबोचा।

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, कैदी करेंगे फूल बरसाना

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर गार्ड ऑफ ऑनर मिलेगा, कैदी फूल बरसाकर स्वागत करेंगे। डोल ग्यारस के अवसर पर भव्य सवारी निकाली जाएगी।

MP Forest Guard भर्ती: 5,935 उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 23-25 अक्टूबर तक

मध्य प्रदेश में MP Forest Guard भर्ती के लिए 5,935 उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगा। पूरी प्रक्रिया और तैयारी जानें।

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे, कॉल कर किया फर्जी दावा

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे। कॉल कर किया फर्जी दावा। पुलिस जांच में जुटी।

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, जिससे सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

इंदौर-भोपाल में UPI शुल्क प्रस्ताव पर व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज, नो UPI डे मनाने की तैयारी

इंदौर-भोपाल में UPI शुल्क प्रस्ताव पर व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। वे 23 सितंबर को 'नो UPI डे' मनाने वाले हैं।

भोपाल-इंदौर में आज झोंकेदार हवा, कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना

भोपाल-इंदौर में आज झोंकेदार हवा के साथ मौसम में बदलाव होगा। कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश का अनुमान है, जबकि ज्यादातर जगह शुष्क रहेगा।

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।