नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। दीपके ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि उनके परिवार को भी धमकी दी जा रही है। अभिजीत ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक युवक कथित तौर पर धमकी दे रहा है।
इस वीडियो में एक युवक अभिजीत को चेतावनी देते हुए कह रहा है कि सीजेपी से कुछ नहीं होने वाला है। जैसे किचेन में रात को कॉकरोच पैरों से दब जाते हैं वैसे ही तेरे ये कॉकरोच भी दब जाएंगे। अभिजीत दीपके ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि क्या अधिकारी इन धमकियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे?
👉 यह भी पढ़ें:
- Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, मांगा एक करोड़ का मुआवजा
- Cockroach Janata Party के प्रदर्शन पर कवि कुमार विश्वास का तंज, कह दी बड़ी बात
- Cockroach Janata Party का दिल्ली के जंतर-मंतर पर जबरदस्त प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग, सोनम वांगचुक भी पहुंचे
- कॉकरोच जनता पार्टी को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने कहा-तुरंत बहाल नहीं हो सकता एक्स अकाउंट
माता-पिता ने जताई है चिन्ता
सीजेपी के सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने आशंका जताते हुए कहा कि उनका बेटा मुसीबत में पड़ सकता है या उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है। अभिजीत के माता-पिता ने ये भी कहा कि वो नहीं चाहते हैं कि उनका बेटा राजनीति में आए।
सीजेआई की टिप्पणी के बाद बनी थी पार्टी
उल्लेखनीय है कि देशभर में कॉकरोच जनता पार्टी सुर्खियों में है। सीजेपी के एक्स अकाउंट को गुरुवार को भारत में बैन कर दिया गया था। इसके बाद ‘कॉकरोच इज बैक’ नाम से एक नया हैंडल भी बनाया गया। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कथित तौर पर बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच और परजीवी से की थी। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया और उनकी टिप्पणी खास तौर से उन लोगों पर केंद्रित थी जो फर्जी डिग्रियों के जरिए वकालत के पेशे में आते हैं।
बोस्टन यूनिवर्सिटी का छात्र है दीपके
15 मई को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अस्तित्व में आई थी। इसे बोस्टन यूनिवर्सिटी के छात्र अभिजीत ने शुरू किया था। इंस्टाग्राम पर इस संगठन के अब तक दो करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।



