भोपाल। मॉडल एवं एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह शुक्रवार को जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा। यहां भोपाल पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। समर्थ को पुलिस अपने साथ लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गई है।
मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा (31) की संदिग्ध परिस्थितियों में 11 मई को भोपाल में मौत हुई थी। वह भोपाल के कटारा हिल्स स्थित बागमुगालिया एक्सटेंशन में रहने वालीं रिटायर्ड महिला जज गिरीबाला की बहू थीं। वह प्रेग्नेंट थी। ससुराल वालों ने फांसी लगाकर मौत की बात कही थी, जबकि मायके पक्ष ने पति समर्थ सिंह और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था।
👉 यह भी पढ़ें:
- Twisha Sharma की फॉरेंसिक रिपोर्ट एम्स ने सीबीआई को सौंपी, जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू
- ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई
- ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली, सीबीआई ने कई दिनों तक की है पूछताछ
- ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन, सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, रद्द हो गई थी अग्रिम जमानत
- ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़: हाई कोर्ट ने सास की अग्रिम जमानत रद्द की, CBI कार्रवाई का रास्ता साफ
- ट्विशा शर्मा के पति से पूछताछ में होंगे कई खुलासे, पुलिस को मिली 7 दिन की रिमांड, पासपोर्ट होगा जब्त
दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के आदेश
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली एम्स के डायरेक्टर के नेतृत्व में टीम भोपाल एम्स में पोस्टमॉर्टम करेगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। तब तक पुलिस को शव सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश
शुक्रवार को ही मध्य प्रदेश सरकार ने मामले की सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। जांच की सहमति दी है। 20 मई को ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे, तब मुख्यमंत्री ने जांच का आश्वासन दिया था।



