भोपाल। मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई ने बड़ा एक्शन लेते हुए सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत मंजूर होने के बाद सीबीआई ने यह फैसला लिया है।
उल्लेखनीय है कि ट्विशा शर्मा मौत मामले में करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने उनकी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई के अधिकारी गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उनके घर पहुंचे थे। तभी से गिरिबाला से पूछताछ की जा रही थी। गिरिबाला को शाम 5 बजकर 10 मिनट पर गिरफ्तार किया गया। टीम कुछ ही देर में उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाएगी। इसके बाद उन्हें सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- Twisha Sharma की फॉरेंसिक रिपोर्ट एम्स ने सीबीआई को सौंपी, जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू
- ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई
- ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली, सीबीआई ने कई दिनों तक की है पूछताछ
- ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़: हाई कोर्ट ने सास की अग्रिम जमानत रद्द की, CBI कार्रवाई का रास्ता साफ
- ट्विशा शर्मा के पति से पूछताछ में होंगे कई खुलासे, पुलिस को मिली 7 दिन की रिमांड, पासपोर्ट होगा जब्त
- मॉडल ट्विशा शर्मा का पति हिरासत में, हाईकोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था
गिरिबाला सिंह पर कई धाराओं में केस
गिरिबाला सिंह पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें दहेज मृत्यु के लिए दंड धारा 80 सेक्शन 2 भी शामिल है। इसके अलावा धारा 85, जिसे विवाहित महिला के साथ पति या किसी रिश्तेदार द्वारा की गई क्रूरता के लिए दंड दिया जाता है और संयुक्त आपराधितक दायित्व धारा 3 सेक्शन 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सत्र न्यायालय से मिल गई थी जमानत
उल्लेखनीय है कि एक सत्र अदालत ने 15 मई को गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत दे दी थी, जो अपने बेटे समर्थ सिंह के साथ कथित दहेज उत्पीड़न से संबंधित आरोपों का सामना कर रही है। सीबीआई ने इस सप्ताह की शुरुआत में मध्यप्रदेश पुलिस से ट्विशा मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। पेशे से वकील समर्थ सिंह इसके बाद से फिलहाल सीबीआई की हिरासत में हैं।
12 मई को मिली थी ट्विशा की लाश
उल्लेखनीय है कि ट्विशा शर्मा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में 12 मई को अपने ससुराल में कथित तौर पर फांसी पर लटकी मिली थीं। सीबीआई ने सोमवार (को शर्मा की मौत की जांच अपने हाथों में ले ली थी। सीबीआई ने मामले को हाथ में लेने के बाद फिर से एफआईआर दर्ज की है, जिसमें समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को आरोपी के रूप में नामजद किया गया है।



