Twisha Sharma Case : सास गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, सुसाइड के लिए बहू को मजबूर करने के हैं आरोप

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

भोपाल। मॉडल एवं एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज हो गई है। शुक्रवार को विशेष अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। शनिवार की शाम को कोर्ट ने उनकी जमानत को खारिज कर दिया है।

बताया जाता है कि कोर्ट ने जमानत के लिए आरोपी पक्ष की ओर से दिए तमाम तर्कों के आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनपर लगे आरोपों को गंभीर माना है। इसके कारण जमानत को निरस्त कर दिया गया। जमानत आवेदन शुक्रवार को सबसे पहले विशेष न्यायाधीश नीलम शुक्ला की अदालत में पेश हुआ। हालांकि, उन्होंने मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया। इसके बाद प्रकरण दोपहर करीब तीन बजे विशेष न्यायाधीश राम प्रताप मिश्र की अदालत में स्थानांतरित किया गया, जहां विस्तृत सुनवाई हुई।

👉 यह भी पढ़ें:

वकील ने अधिक उम्र का दिया हवाला

जानिए कोर्ट रूम में क्या-क्या हुआ सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह की ओर से अधिवक्ता ने दलील दी कि वह एक महिला हैं और उनकी उम्र भी अधिक है। ऐसे में मानवीय आधार पर उन्हें जमानत का लाभ दिया जाना चाहिए। बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति और आयु को देखते हुए उन्हें राहत दी जानी उचित होगी।

सीबीआई ने जमानत का किया विरोध

कोर्ट में सीबीआई ने जमानत आवेदन का कड़ा विरोध किया। एजेंसी की ओर से अदालत को बताया गया कि केवल महिला होने के आधार पर जमानत देना उचित नहीं होगा। CBI ने यह भी तर्क दिया कि जिस प्रकरण की जांच चल रही है, उसमें मृतका भी एक महिला थी। इसलिए केवल लिंग के आधार पर राहत दिए जाने का कोई औचित्य नहीं बनता। एजेंसी ने मामले की गंभीरता और जांच के विभिन्न पहलुओं का हवाला देते हुए जमानत अर्जी खारिज करने की मांग की।

बचाव पक्ष के तर्क काम न आए

बचाव पक्ष ने कहा कि गिरिबाला सिंह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं और जेल में पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। उनकी लगभग 100 वर्षीय माता उनकी देखभाल पर निर्भर हैं। अधिवक्ता ने यह भी तर्क दिया कि आरोपी ने जांच में सहयोग किया है, उनके जेल में रहने के दौरान घर में चोरी हुई तथा वह नियमित वेतन और युद्ध वीरांगना पेंशन प्राप्त करती हैं। आर्थिक रूप से सक्षम होने के कारण दहेज मांगने का आरोप स्वाभाविक नहीं माना जा सकता।

गिरिबाला पर जांच प्रभावित करने के आरोप

जांच प्रभावित करने के आरोप अभियोजन ने अदालत को बताया कि गिरिबाला सिंह पर जांच को प्रभावित करने के आरोप हैं। आरोप है कि उन्होंने मामले से जुड़े सीसीटीवी तकनीशियन और एक सैलून संचालक से संपर्क किया तथा फुटेज हासिल करने के लिए अपना निजी प्रतिनिधि भेजा। सीबीआई ने आशंका जताई कि जमानत मिलने पर आरोपी गवाहों को प्रभावित कर सकती हैं, साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर सकती हैं या जांच में बाधा डाल सकती हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

गाजियाबाद में चौकी के बाहर युवक ने आग लगाकर किया आत्मदाह का प्रयास, हालत स्थिर

गाजियाबाद में चौकी के बाहर युवक ने आग लगाकर आत्मदाह किया। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाकर युवक को बचाया। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

आईडीए की लापरवाही से 6 हजार परिवार संकट में, फूटा गुस्सा तो मिला आश्वासन

इंदौर विकास प्राधिकरण की लापरवाही से स्कीम 171 और 77 के 6 हजार परिवार संकट में हैं। प्रदर्शन के बाद विशेष बोर्ड बैठक का आश्वासन मिला।

बीएसपी में बढ़ी परिवार की कलह, मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को निकाला

बीएसपी में परिवार की कलह के बीच मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर किया है। अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लिया है।

एमपी में एआई से बस रूट तय, इलेक्ट्रिक बसों पर जोर; 11 सितंबर से समिट शुरू

मध्यप्रदेश में एआई से बस रूट तय करने और इलेक्ट्रिक बसों पर जोर देने के लिए 11 सितंबर से इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट शुरू होगा। यह समिट राज्य की परिवहन व्यवस्था को स्मार्ट और पर्यावरण-अनुकूल बनाने पर केंद्रित है।

सेंसेक्स 138 अंकों की तेजी के साथ बंद, निफ्टी में भी खरीदारी का माहौल

सेंसेक्स 138 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। निफ्टी में भी खरीदारी का माहौल रहा। बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला।

जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान T20 और एशियन गेम्स के लिए फिट, टीम में बड़ा बदलाव

जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए फिट घोषित। हर्षित राणा चोट के कारण बाहर, यश ठाकुर को टीम में मौका मिला।

एशियन गेम्स 2026 से पहले बड़ा झटका, पहलवान दीपक डोप टेस्ट में फेल

एशियन गेम्स 2026 से पहले पहलवान दीपक डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। क्लोमीफीन की पुष्टि के बाद उन्हें टीम से बाहर किया गया है।

कन्फर्म: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आ रहे हैं, BRICS समिट में होंगे शामिल

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आ रहे हैं और BRICS समिट में शामिल होंगे। 7 साल बाद पहली बार भारत में द्विपक्षीय बैठक होगी।

अल नीनो के चलते भारत में बढ़ सकती हैं गर्मी और बीमारियां: WHO

अल नीनो के कारण भारत में गर्मी बढ़ रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ा है। WHO ने स्वास्थ्य जोखिम की चेतावनी जारी की है।

33 सालों से प्लॉट का इंतजार कर रहे लोगों का टूटा सब्र, आईडीए पर जोरदार प्रदर्शन

इंदौर में 33 साल से प्लॉट का इंतजार कर रहे लोगों ने आईडीए के खिलाफ प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया।