कनाडा। कनाडा में में फिर एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। कनाडा के नायग्रा में भारतीय छात्रा की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। छात्रा गुजरात के आणंद के बोरसद की रहने वाली थी। उसकी पहचान 22 वर्षीय विधि मेघा के रूप में हुई है। विधि का शव अमेरिकी बॉर्डर के पास से मिला है।
कनाडा में रहकर करती थी पढ़ाई
विधि कनाडा में रहकर पढ़ाई कर रही थी। अपना खर्च चलाने के लिए वह पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी कर रही थी। वह वहां पीआर की तैयारी कर रही थी। विधि अचानक 15 मई से गायब हो गई थी। अमेरिकी बॉर्डर के पास नायग्रा इलाके में विधि का शव मिला। जांच में पता चला कि किसी ने चाकू से गोदकर उनकी जान ले ली। कनाडा की पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला, 12 की मौत, 300 से अधिक घायल
- भारत ने संयुक्त राष्ट्र में दिया करारा जवाब, पाकिस्तान के आरोप बेनकाब
- नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को
- रूस-यूक्रेन युद्ध: भारत की कूटनीति से शांति की उम्मीद
- एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों
- अमेरिका में बोले मोहन भागवत: विविधता ही भारत की ताकत, कर्मभूमि के प्रति रहें निष्ठावान
लगातार हो रही हैं घटनाएं
कनाडा में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही है। दिसंबर 2025 में टोरंटो यूनिवर्सिटी के स्कारबोरो परिसर के पास 20 वर्षीय भारतीय डॉक्टरेट छात्र शिवांक अवस्थी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी तरहअप्रैल 2025 में 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की हैमिल्टन में मौत हो गई थी। वह एक बस स्टॉप पर खड़ी थी, तभी दो गुटों के बीच हो रही गोलीबारी के दौरान एक गोली उसके सीने में लग गई थी। दिसंबर 2024 में एडमॉन्टन में 20 वर्षीय भारतीय सिख छात्र हर्षदीप सिंह अंत्तल की उस अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।



