नई दिल्ली। भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। पार्टी ने इन चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली, अर्चना गुप्ता को हरियाणा, सरदार केवल सिंह ढ़िल्लो को पंजाब और अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा का बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया है। गुरुवार को इसका ऐलान किया गया। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- भाजपा की संकल्प सभा में सफाईकर्मियों का हंगामा, नेताओं को करना पड़ा विरोध का सामना
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- मिशन 2028 : कोई भागवत करा रहा, कोई पोते की खुशी में लड्डू बांट रहा, तो कोई निकाल रहा चुनरी यात्रा
- कैलाशजी, मंत्रिमंडल की बैठक में आप खुद ही नहीं जाते, फिर सीएम क्या आपके घर आकर बात करें या फिर हर दिन फोन लगाएं?
- मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
दिल्ली के सांसद हैं हर्ष मल्होत्रा
हर्ष मल्होत्रा भाजपा के सीनियर नेता और दिल्ली से सांसद है। वह अभी तक केंद्र सरकार में मंत्री पद संभाल रहे हैं। लंबे समय से संगठनात्मक राजनीति में सक्रिय मल्होत्रा ने दिल्ली भाजपा में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। संगठन क्षमता और विकास से जुड़े मुद्दों पर वे सक्रिय रहत ेहैं।
अर्चना गुप्ता की हरियाणा संगठन में पकड़
डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा की सक्रिय भाजपा नेता हैं। संगठनात्मक राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उन्होंने पार्टी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। महिलाओं में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं देबरॉय
अभिषेक देबरॉय त्रिपुरा भाजपा के सक्रिय नेता हैं, जिन्हें अब पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वे लंबे समय से संगठन में कार्य कर रहे हैं। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों में उनकी भूमिका भूमिका महत्वपूर्ण रही है। त्रिपुरा में उन्हें कमान देकर भाजपा संगठन की पकड़ और मजबूत करना चाहती है।
बरनाला के विकास पुरुष माने जाते हैं ढिल्लों
पंजाब के नए भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों बरनाला से दो बार विधायक रह चुके हैं। वे 2022 में संगरूर लोकसभा की उपचुनाव और 2024 में बरनाला विधानसभा की उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। ढिल्लों बड़े उद्योगपति हैं और कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रहे हैं। उन्हें बरनाला के लोग विकास पुरुष के नाम से जानते हैं।



