मिशन 2028 : कोई भागवत करा रहा, कोई पोते की खुशी में लड्डू बांट रहा, तो कोई निकाल रहा चुनरी यात्रा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


इंदौर। मध्यप्रदेश में 2028 में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इसके लिए कई दावेदार अभी से कमर कस कर बैठ गए हैं। इंदौर की कई विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार बदलने की संभावना है। इनमें से कुछ पारंपरिक सीटें भी हैं, जिनके लिए दावेदार सक्रिय हो गए हैं। कोई भागवत करा रहा है, तो कोई पोता होने की खुशी में पूरी विधानसभा में लड्डू बांट रहा है तो कोई चुनरी यात्रा निकालकर अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में है।

भागवत के बहाने बाबा की सीट पर निगाहें

इंदौर की पांच नंबर विधानसभा में इस बार भाजपा के उम्मीदवार बदलने की संभावना है। यहां से बाबा यानी महेंद्र हार्डिया लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। वे 2003, 2008, 2013, 2018 और 2023 में यहां से चुने गए। उम्र का तकाजा सहित अन्य फैक्टर के कारण इस बार यह सीट बदली जा सकती है। यहां महापौर परिषद के सदस्य राजेश उदावत सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे भागवत कथा के माध्यम से लोगों तक पहुंच बनाने की कोशिश में हैं।

खुद को मान लिया बाबा का उत्तराधिकारी

भाजपा के नेता कह रहे हैं कि बाबा ने अब तक अपना उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया, लेकिन उदावत खुद को उनका उत्तराधिकारी समझने लगे हैं। उदावत इन दिनों महापौर परिषद में मलाईदार पद पर बैठे हुए हैं और लगातार यह जता रहे हैं कि वे ही दावेदार हैं।

पोता हुआ तो संजय शुक्ला ने बांटे लड्डू

कैलाश विजयवर्गीय से बुरी तरह हार के बाद कांग्रेस से भाजपा में आए संजय शुक्ला की उम्मीदें भी कम नहीं हैं। वर्तमान में प्रदेश में मंत्री विजयवर्गीय की हालत को देखते हुए उन्हें ऐसा लग रहा है कि अगली बार शायद उन्हें मौका मिल जाए। इसलिए वे अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। अब तो पार्टी का भी झंझट नहीं हैं। हाल ही में संजय शुक्ला दादा बने हैं। इसकी खुशी में वे पूरी विधानसभा में लड्डू बांट रहे हैं। शुक्ला पहले भी विधानसभा एक में कई धार्मिक आयोजन करा चुके हैं, जब वे कांग्रेस में थे। भाजपा नेता इसे संजय शुक्ला की दावेदारी की उम्मीद से जोड़कर देख रहे हैं।

चुनरी यात्रा के बहाने सुदर्शन चलाने की तैयारी

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता एक बार फिर पूरी ताकत से चुनरी यात्रा निकालने में जुटे हैं। इसकी तैयारियों के लिए की जा रही बैठकों में भी वे विधानसभा एक के ओरिजनल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। यात्रा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा में इस बात की चर्चा है कि विजयवर्गीय की दुर्गति को देखते हुए सुदर्शन गुप्ता को लग रहा है कि एक बार फिर से उन्हें मौका मिल सकता है।

अन्य विधानसभाओं में भी लगी हैं निगाहें

इंदौर के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी दावेदारों की निगाहें लगी हुई हैं। इसमें सबसे ज्यादा उठापटक चार नंबर विधानसभा को लेकर भी है। नेताओं को लग रहा है कि लगातार एक ही परिवार के कब्जे के बाद शायद बिल्ली के भाग्य से झींका टूट जाए और उन्हें टिकट मिल जाए। इस कोशिश में वर्तमान में बड़े पदों पर बैठे नेता भी शामिल हैं। अब देखना होगा कि ऊंट आखिर किस करवट बैठता है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एशियन गेम्स में टीम इंडिया का धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को हराकर पक्का किया गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर धमाकेदार प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ भारत ने स्वर्ण पदक पक्का किया।

आंध्र प्रदेश: तिरुपति की कंपनी में बॉयलर फटने से चार मजदूरों की मौत

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में बॉयलर फटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में कई गंभीर रूप से घायल भी हुए। राहत कार्य जारी है।

एशियन गेम्स 2026: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीता। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की।

MP सरकार ने जारी किया महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश, जानिए नई दरें

मध्य प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई हैं, जिससे लगभग 50 लाख श्रमिक लाभान्वित होंगे।

अमित शाह का मध्य प्रदेश दौरा: 225 करोड़ के मिल्क प्लांट का भूमिपूजन

अमित शाह का मध्य प्रदेश दौरा और 255 करोड़ के मिल्क प्लांट का भूमिपूजन राज्य के डेयरी क्षेत्र को नई दिशा देगा। इस योजना से पशुपालकों को आर्थिक सहायता मिलेगी।

बंटी नागर की खुदकुशी मामले में कारोबारियों के नाम हुए सामने, जांच तेज

बंटी नागर की खुदकुशी मामले में कारोबारियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने आर्थिक लेनदेन की जांच तेज कर दी है।

मध्य प्रदेश में Datia BJP नेता पर सड़क बीच हमला, बदमाशों ने किया जानलेवा वार

मध्य प्रदेश में भाजपा नेता प्रदीप किरार पर सड़क बीच जानलेवा हमला हुआ। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

इंदौर-दाहोद 3 किमी टीही टनल में आखिरी 202 मीटर ट्रैक बिछाने का काम बाकी

इंदौर-दाहोद रेल लाइन की टीही टनल में अंतिम 202 मीटर ट्रैक बिछाने का काम बाकी है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त जल्द निरीक्षण करेंगे।

टोल पर बैरिकेड तोड़कर फरार हुए 3 आरोपी, डेढ़ घंटे बाद इंदौर में गिरफ्तार

टोल पर बैरिकेड तोड़कर फरार हुए 3 आरोपी इंदौर में पकड़े गए। डीआरआई और सीबीएन ने 7.116 किलो एम्फेटामाइन बरामद की। जांच जारी है।

कैलाशजी, मंत्रिमंडल की बैठक में आप खुद ही नहीं जाते, फिर सीएम क्या आपके घर आकर बात करें या फिर हर दिन फोन लगाएं?

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सीएम से 15 दिन तक बात नहीं हो पाती। वे कैबिनेट की बैठकों में भी अक्सर शामिल नहीं होते। भाजपा में इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं।