भोपाल। राज्य शासन ने डेली कॉलेज के बोर्ड में अपने नए प्रतिनिधि नियुक्त कर दिए हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 22 मई को आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि पूर्व में नियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त हो गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि डेली कॉलेज के बोर्ड में राजवर्धन सिंह, विधायक, नरसिंहगढ़, विक्रम सिंह पंवार, पिता स्व. तुकोजीराव पंवार, विधायक, देवास को डेली कॉलेज बोर्ड में राज्य शासन के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया था। उक्त बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में नामांकन की 05 वर्ष की समयावधि समाप्त हो गई है। इसलिए नई नियुक्ति की जा रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- 13 गृह निर्माण संस्थाओं के ऑडिट पर कलेक्टर की सख्ती, उपायुक्त को नोटिस
- पिता की बात निकली तो कविता पाटीदार की आंखों से निकले आंसू
- खाने-पीने वाले इंदौर की पहचान मिटा रहा सयाजी होटल, जांच में मिली इतनी गड़बड़ियां कि हैरान है शहर
- गृह निर्माण संस्थाओं को एडीएम की चेतावनी-दो दिन में सारे रिकॉर्ड जमा कराओ, ऑडिट पेंडिग रहने पर लगाया जुर्माना
- नगर निगम के नामांतरण घोटाले में दो कर्मचारी निलंबित, तीन बर्खास्त
- आखिर इंदौर भाजपा में चल क्या रहा है, कालिख कांड से लेकर खुलेआम चोर ठहराने तक सब कुछ तो हो गया?
सुभाष राव काकडे और राहुल सेठी को मिला स्थान
आदेश में कहा गया है कि बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के लिए राज्य शासन द्वारा सुभाष राव काकडे, उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एवं राहुल सेठी अतिरिक्त महाधिवक्ता को डेली कॉलेज इन्दौर को विहित नियम एवं निर्देशों के अधीन राज्य शासन के प्रतिनिधि के रूप में नामांकित करता है।



