मॉडल ट्विशा शर्मा के संदिग्ध मौत की सीबीआई करेगी जांच, मध्य प्रदेश सरकार ने की सिफारिश

Date:

Listen to this article Ready to play

भोपाल। भोपाल की एक्टर व मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराने की तैयारी चल रही है। मध्यप्रदेश सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में मामले की जांच सीबीआई को हस्तांतरित करने की सिफारिश की गई है।

परिजनों ने की थी जांच की मांग

उल्लेखनीय है कि ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने परिजनों को सीबीआई जांच कराने का आश्वासन दिया था। अब गृह विभाग की अधिसूचना के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है।

👉 यह भी पढ़ें:

सरकार ने जारी की अधिसूचना

राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कथित दहेज मृत्यु के मामले में थाना कटारा हिल्स, भोपाल नगरीय में अपराध क्रमांक 133/2026 दर्ज किया गया था. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 80(2), 85, 3(5) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज है। अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य शासन ने मामले के अनुसंधान को CBI को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 की धारा 6 के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार ने CBI को पूरे राज्य  में जांच संबंधी शक्ति और क्षेत्राधिकार देने की सहमति प्रदान की है. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह सहमति मामले से जुड़े अपराध, दुष्प्रेरण और कथित षड्यंत्र की जांच पर भी लागू होगी।

दोबारा पोस्टमार्टम के लिए हाईकोर्ट पहुंचे

इन सबके बीच अभिनेत्री ट्विशा शर्मा के परिजनों ने उसके शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए शुक्रवार को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में अर्जी लगाई है। ट्विशा के परिजनों के वकील ने बताया कि दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए दायर की गई याचिका में पहले पोस्टमार्टम को चुनौती दी गई है और कहा गया है इसकी रिपोर्ट में बहुत सारी खामियां हैं। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भोपाल की एक अदालत ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग वाली ट्विशा के परिजनों की याचिका को खारिज कर दिया था।

12 मई को मिला था ट्विशा का शव

12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित बाग मुगलिया एक्सटेंशन में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की बहू त्विषा शर्मा मृत अवस्था में मिली थीं। शुरुआती जानकारी में मामले को फांसी लगाकर आत्महत्या बताया गया था, लेकिन त्विषा के परिजनों ने इसे दहेज हत्या का मामला बताते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। मामले में पुलिस ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। फिलहाल गिरिबाला सिंह जमानत पर हैं, जबकि समर्थ सिंह फरार बताए जा रहे हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को तोड़ने के आरोपों पर भाजपा भड़क गई है। भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस जारी कर अगले 7 दिनों के भीतर अपना बयान वापस लेने और माफी मांगने को कहा गया है।  नोटिस में कहा गया है कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये के आपराधिक मानहानि के मुकदमे की चेतावनी दी गई है।