कृष्णा संस्था को जमीन आवंटित कर उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने भोपाल भेजी फाइल, संभागायुक्त ने भी मंगाए दस्तावेज

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


इंदौर। कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन मामले में इंदौर विकास प्राधिकरण (आई़डीए) पूरी तरह उलझ गया है। इंदौर लोकायुक्त में हुई शिकायत के बाद आईडीए से जवाब-तलब किया गया था। अब इंदौर से फाइल भोपाल भेज दी गई है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

इस मामले में लोकायुक्त में हुई शिकायत में कहा गया था कि एक संस्था को पहले ही अनुबंधित जमीन का आवंटन किए जाने के बावजूद ईश्वर नगर की जमीन के बदले योजना क्रमांक 113 और 136 में अतिरिक्त भूखंड आवंटित करने की प्रक्रिया की गई। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने 9 सितंबर 26 को आईडीए को पत्र भेजकर बिन्दुवार जानकारी मांगी थी। इसके बाद अब कार्रवाई की स्वीकृति के लिए फाइल भोपाल भेज दी गई है।

संभागायुक्त ने भी मंगाई कृष्णा की फाइल

बताया जाता है कि मामला सामने आने के बाद संभागायुक्त और आईडीए अध्यक्ष भास्कर लक्षकार ने भी फाइल तलब की है। उन्होंने कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन से जुड़े सारे दस्तावेज आईडीए को भेजने के लिए कहा है। उम्मीद की जा रही है कि संभागायुक्त की जांच के बाद भी आईडीए के कुछ अधिकारियों पर एक्शन होगा।

ऊपर से भी की गई है तहकीकात

सूत्र बताते हैं कि इस पूरे मामले में आईडीए सीईओ डॉ.परीक्षित झाड़े ने ऊपर से प्रेशर होने की बात कही थी। इसके बाद ऊपर से भी इस मामले में तहकीकात की गई है। बताया जाता है कि ऊपर से भी यह स्पष्ट करा दिया गया है कि इस मामले में किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं था। इससे साफ जाहिर है कि सीईओ नकली दबाव बना रहे थे।

लोकायुक्त से भी नहीं डर रहे अफसर

इस पूरे मामले में एक बात और सामने आई है कि सीईओ सहित आईडीए के किसी अफसर को लोकायुक्त का भी डर नहीं है। सीईओ साहब तो इसलिए भी निश्चिंत हैं कि लोकायुक्त किसी आईएएस अफसर पर कार्रवाई नहीं करता। सीईओ साहब तो इसलिए भी निश्चिंत हैं कि जल्द ही उनकी किसी जिले में कलेक्टर के पद पर पोस्टिंग हो जाएगी। आईडीए के दूसरे अफसर भी लोकायुक्त को लेकर तरह-तरह की बातें पहले ही कर चुके हैं।

शिकायत में 40 करोड़ के नुकसान का आरोप

कृष्णा गृह निर्माण सहकारी संस्था को अनुबंधित भूमि के अतिरिक्त करीब 4,047 वर्गमीटर भूमि के भूखंड आवंटित किए जाने को लेकर प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले में प्राधिकरण के संकल्प क्रमांक-9 के प्रभारी, भू-अर्जन शाखा तथा संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि इस पूरे प्रकरण में प्राधिकरण को करीब 40 करोड़ रुपये के संभावित आर्थिक नुकसान और संस्था को अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास हुआ।

ईश्वर नगर की भूमि पर पहले हो चुका था समझौता

ईश्वर नगर की 2 एकड़ भूमि योजना क्रमांक 113 में शामिल रखे जाने और शेष भूमि को अनुबंध के अनुसार संस्था को विकसित कर देने पर सहमति बनी थी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि संस्था ने न्यायालय में लंबित विविध याचिका क्रमांक 1172/89 वापस लेकर प्राधिकरण के पक्ष में समझौता किया था। समझौते में कथित तौर पर यह शर्त थी कि संस्था अथवा उसका कोई सदस्य भविष्य में ईश्वर नगर की 2 एकड़ भूमि के बदले भूखंड की मांग नहीं करेगा। इसी प्रकार 12 अक्टूबर 2000 के इकरारनामे का हवाला देते हुए शिकायतकर्ता ने कहा है कि ईश्वर नगर की भूमि के बदले भविष्य में भूखंड की मांग नहीं करने की शर्त संस्था के साथ तय की गई थी।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने 2 दिनों में भारत में 100 करोड़ क्लब में की एंट्री

दृश्यम: द कन्क्लूजन ने रिलीज के दो दिनों में भारत में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया है। अजय देवगन की यह सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी है।

एशियन गेम्स 2026 में भारत 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 85 पदक जीते और चौथे स्थान पर रहा। क्रिकेट, एथलेटिक्स और कुश्ती में भारत ने खास उपलब्धियां हासिल कीं।

दिग्विजय का आरोप: RSS-VHP ने हिंदुत्व के नाम पर सनातन धर्म को बिगाड़ा

दिग्विजय सिंह ने RSS-VHP पर सनातन धर्म को बिगाड़ने का आरोप लगाया। 'सनातन स्वाभिमान यात्रा' की भी घोषणा की गई है।

भारत ने UN में पाकिस्तान के जम्मू-कश्मीर दावों को किया खारिज, PoK में बिजली और रोटी की समस्या उजागर

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर PoK दावों को खारिज किया। PoK में बिजली और रोटी की समस्या पर भी ध्यान दिलाया गया।

तमिलनाडु: सीएम विजय की पार्टी TVK ने इंडिया गठबंधन में शामिल होकर CEC पर हमला किया

तमिलनाडु की टीवीके पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल होकर CEC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। यह कदम राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगा।

MP के राजगढ़ में सोयाबीन खरीदी में देरी से किसानों का हंगामा, चक्काजाम

राजगढ़ में सोयाबीन खरीदी में देरी से किसानों का हंगामा हुआ। करीब 500 किसानों ने चक्काजाम कर अपनी मांगें रखीं। MSP के बावजूद कम भाव मिलने से नाराजगी बढ़ी।

इंदौर में अक्टूबर की शुरुआत में गर्मी का दबदबा, पारा 35° से पार

इंदौर में अक्टूबर की शुरुआत में बढ़ती गर्मी का दबदबा देखने को मिला है। पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।

इंदौर में महिला को इंडक्शन की पिन लगाते समय करंट लगने से मौत

इंदौर में महिला को इंडक्शन की पिन लगाते समय करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। 35 वर्षीय छाया भावसार की रंगपंचमी पर हुई यह घटना बेहद दुखद है।

4 साल में कान्हा नेशनल पार्क में 30 बाघों का शिकार, फिर से गुलजार हुआ क्षेत्र

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में 4 साल में 30 बाघों का शिकार हुआ। यह क्षेत्र फिर से वन्यजीवों से भरपूर होकर गुलजार हुआ है।

इंदौर में फायर सेफ्टी जांच में 4 भवन सील, बैंक, क्लिनिक समेत संचालित थे

इंदौर में फायर सेफ्टी जांच में 4 भवन सील। बैंक, क्लिनिक और प्ले स्कूल समेत कई गतिविधियां संचालित थीं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई।