देश के 100 सर्वश्रेष्ठ कलेक्टरों में इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा का नाम, फेम इंडिया के सर्वे में एमपी के पांच अफसर शामिल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। फेम इंडिया ने देश के आईएएस अधिकारियों के कामकाज और लोकप्रियता को लेकर एक सर्वे किया है। इसे  “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” नाम दिया गया है। इस सर्वे के प्राथमिक परिणाम जारी कर दिए गए हैं। देश के 100 सर्वेश्रेष्ठ आईएएस की सूची में इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा का नाम भी शामिल है। इनके साथ ही कौशलेंद्र विक्रम सिंह (भोपाल), रजनी सिंह (नरसिंहपुर), राघवेंद्र सिंह (जबलपुर) और सतीश कुमार एस (सतना) का नाम भी है।

अलग पहचान रखने वाले अफसर

इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए फेम इंडिया ने अपने विशेष अंक “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” के जरिए देश के उन जिलाधिकारियों के कार्यों और उपलब्धियों को सामने लाने का प्रयास किया है, जिन्होंने अपने कार्यकाल में बेहतरीन प्रशासन, नवाचार और जनसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। एक जिम्मेदार और सकारात्मक मीडिया संस्थान के रूप में फेम इंडिया की यह पहल उन डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट्स और डिप्टी कमिश्नर्स को सम्मान और पहचान देने के उद्देश्य से की गई है, जो देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

800 जिलों में हुआ था सर्वेक्षण

भारत के लगभग 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों में से सर्वश्रेष्ठ का चयन करने के लिए फेम इंडिया ने एशिया पोस्ट के साथ मिलकर व्यापक सर्वेक्षण किया है। इसमें विशेषज्ञों की राय, ग्राउंड रिपोर्ट्स और मीडिया विश्लेषण के आधार पर उन लोकप्रिय जिलाधिकारियों का चयन किया गया है, जिन्होंने अपने कार्यों से विशेष पहचान बनाई है।

अलग-अलग श्रेणियों में बांटा

इस प्रक्रिया के अंतर्गत सभी चयनित अधिकारियों का मूल्यांकन एक विस्तृत स्टेकहोल्डर सर्वे के माध्यम से किया गया है, जिसमें उन्हें अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। प्रत्येक श्रेणी से एक प्रमुख और लोकप्रिय जिलाधिकारी का चयन कर उन्हें फेम इंडिया के विशेष अंक में स्थान दिया जा रहा है। प्रारंभिक परिणाम में लगभग 100 अधिकारियों को चुना गया है।

सर्वे के लिए रखे गए थे ये 10 मापदंड

– उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता

– प्रभावी गवर्नेंस

-दूरदर्शिता और नवाचार

-जवाबदेह कार्यशैली

-त्वरित निर्णय लेने की क्षमता

-संकट प्रबंधन कौशल

– संवेदनशीलता और गंभीरता

-व्यवहार कुशलता

-जनसंपर्क और संवाद क्षमता

-विकासोन्मुख सोच

मध्य प्रदेश के पांच अफसर

1- कौशलेंद्र विक्रम सिंह (भोपाल)

2- रजनी सिंह (नरसिंहपुर)

3- राघवेंद्र सिंह (जबलपुर)

4- सतीश कुमार एस (सतना)

5- शिवम वर्मा (इंदौर)

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

1 COMMENT

  1. Mr. Harish Fatehchandani is a great journalist who is deeply dedicated to his profession. I extend my best wishes to him for reaching the pinnacle of success.
    Congratulations HB tv.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।