सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 20 मई को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 394.36 अंकों (0.52 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 74,806.49 अंकों पर खुला। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 160.75 अंक (0.68 प्रतिशत) टूटकर 23,457.25 अंकों पर खुला। कल भी बाजार लाल निशान में बंद हुआ था।

सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में

हफ्ते के तीसरे दिन, बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 1 कंपनी का शेयर हरे निशान में खुला और 29 कंपनियों के लाल निशान में खुले। इसी तरह  निफ्टी की 50 में से सिर्फ 1 कंपनी का शेयर ही हरे निशान में खुला और बाकी की सभी 49 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल सिर्फ टीसीएस के शेयर ही आज 0.14 प्रतिशत की बढ़त लेकर हरे निशान में खुले। सबसे ज्यादा 2.04 प्रतिशत की गिरावट बीईएल के शेयर में दिखी।

सेंसेक्स के इन शेयरों में भारी गिरावट

आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील 1.94 प्रतिशत, एटरनल 1.78 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.55 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.49 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.34 प्रतिशत, एसबीआई 1.21 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक 1.18 प्रतिशत की गिरावट रही। इसी तरह टेक महिंद्रा 1.08 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.04 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.03 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.98 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.97 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.96 प्रतिशत की गिरावट दिखी। इधर, ट्रेंट 0.94 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.93 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.90 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.89 प्रतिशत, इंडिगो 0.86 प्रतिशत, आईटीसी 0.81 प्रतिशत, टाइटन 0.78 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.77 प्रतिशत, एलएंडटी 0.71 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.57 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.55 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.50 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.46 प्रतिशत, सन फार्मा 0.13 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयरों ने 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेडिंग शुरू की।

एशियाई बाजार में भी गिरावट

बुध‌ार को बाजार खुलने के साथ ही एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई है। जापान का टॉपिक्स 0.75 फीसदी और निक्केई 2250.88 फीसदी गिर गया। इधर, दक्षिण कोरिया का कोस्डैक 2.15 फीसदी और कोस्पी 0.52 फीसदी टूटा।

अमेरिकी बाजार के हाल

19 मई को वॉल स्ट्रीट गिरावट के साथ बंद हुआ। S&P 500 0.67 फीसदी गिरकर 7,353.61 पर बंद हुआ, जबकि Nasdaq Composite 0.84 फीसदी गिरकर 25,870.71 पर आ गया। Dow Jones Industrial Average भी 322.24 अंक यानी 0.65 फीसदी गिरकर 49,363.88 पर बंद हुआ।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।