पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंकाओं के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 20 हजार टन रसोई गैस लेकर ‘सिमी’ नामक गैस वाहक जहाज सुरक्षित रूप से दीनदयाल पोर्ट पहुंच गया है। यह जहाज बेहद संवेदनशील होर्मुज जलडमरूमध्य पार करके भारत पहुंचा।
अधिकारियों के अनुसार, ‘सिमी’ मौजूदा कड़ी निगरानी वाले अभियानों के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने वाला 11वां गैस टैंकर था। जहाज पर कुल 21 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें आठ यूक्रेन और 13 फिलीपींस के नागरिक शामिल हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- UN में भारत की बड़ी अपील: युद्ध का असर अब सिर्फ रणभूमि तक नहीं, वैश्विक Food Security पर संकट
- होर्मुज स्ट्रेट पर फिर बढ़ा तनाव! ट्रंप के ‘माइंस हटाने’ के दावे को ईरान ने किया खारिज
- होर्मुज स्ट्रेट से हटाई गईं सभी बारूदी सुरंगें? ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- ईरान युद्ध खत्म करने के पक्ष में, ट्रंप का सख्त रुख—क्या शुरू होगी शांति वार्ता?
बताया गया है कि जहाज की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए नौवहन महानिदेशालय, विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के बीच लगातार समन्वय बनाए रखा गया। इसी वजह से तनावपूर्ण हालात के बावजूद जहाज बिना किसी बाधा के भारत पहुंच सका।
गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बना हुआ है। ऐसे समय में गैस से भरे इस जहाज का सुरक्षित भारत पहुंचना ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



