पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान फाल्टा सीट पर कथित अनियमितताओं की रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग ने यहां 21 मई को दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया था। इस सीट पर पड़े वोटों की गिनती 24 मई को होगी।
यह सीट हाल के दिनों में खास चर्चा में रही, क्योंकि पुनर्मतदान से ठीक दो दिन पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी प्रक्रिया से खुद को अलग कर लिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- फाल्टा में कमल की ऐतिहासिक विजय, मोदी बोले — जनता ने डर की राजनीति को नकारा
- पश्चिम बंगाल; फाल्टा में फिर बजेगा लोकतंत्र का बिगुल: सभी मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान का ऐलान
- पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान झड़पें और बम धमाके की खबरें, कुछ जगहों पर वोटिंग प्रभावित
- सीधी वार्ता के बाद भी तनाव बरकरार: इजराइल ने दक्षिणी लेबनान पर फिर किए हवाई हमले
- मौसम सुधरने पर माता वैष्णो देवी यात्रा बहाल, पंजीकरण शुरू
वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने साफ किया कि जहांगीर खान का चुनाव से हटना उनका निजी फैसला है, पार्टी का नहीं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को संपन्न हुए थे, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए गए। फाल्टा सीट पर दूसरे चरण में मतदान हुआ था।
हालांकि, चुनाव आयोग को इस सीट के सभी 285 मतदान केंद्रों पर अनियमितताओं के संकेत मिले, जिसके बाद यहां दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया गया।
4 मई को आए नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटें मिली थीं। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।



