पश्चिम बंगाल में मतदान शुरू होते ही अलग-अलग इलाकों से छिटपुट घटनाओं की खबरें सामने आने लगी हैं।
मुर्शिदाबाद जिला की डोमकल सीट पर सीपीआई(एम) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गए। इस घटना के कारण स्थानीय लोग बूथ नंबर 217 पर मतदान नहीं कर सके।
👉 यह भी पढ़ें:
- उत्तर 24 परगना में अमोनिया गैस लीक: बर्फ कारखाने से 25 ग्रामीण बीमार, सड़क पर उतरे लोग
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
- West Bengal: कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा-जिसे जहां जाना है 21 जुलाई से पहले चला जाए
वहीं, इसी जिले की नौदा विधानसभा सीट के शिवनगर इलाके में एक मतदान केंद्र के पास बम धमाके की खबर भी सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना का आरोप हुमायूं कबीर की पार्टी पर लगाया है।
इसके अलावा मालदा जिला के मोथाबाड़ी इलाके में ईवीएम खराब होने के कारण सुबह करीब 8:30 बजे तक मतदान बाधित रहा। जब सेक्टर अधिकारी मौके पर पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उनके देर से आने पर विरोध जताया।
हालांकि चुनाव आयोग के अनुसार, समस्या को ठीक करने के बाद मतदान फिर से शुरू कर दिया गया है।



