👉 यह भी पढ़ें:
- Monsoon Alert: दिल्ली, मुंबई, यूपी, राजस्थान समेत 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-लैंडस्लाइड से जनजीवन प्रभावित
- Weather Alert: मानसून ने बदली देश की तस्वीर! कहीं मूसलाधार बारिश, कहीं बिजली का कहर, अब अल नीनो ने बढ़ाई नई टेंशन
- Weather Alert Today: 16 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली का खतरा! क्या आपके राज्य में पहुंचने वाला है मानसून?
- Monsoon Alert 2026: मौसम ने बदली करवट! IMD का बड़ा अलर्ट, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि
- असम में यूसीसी की एंट्री, बहुविवाह पर रोक से लेकर लिव-इन रजिस्ट्रेशन तक कई बड़े बदलाव
- फाल्टा में फिर मतदान: उम्मीदवार के हटते ही गरमाई बंगाल की सियासत
0:00 left
मौसम सुधरने पर माता वैष्णो देवी यात्रा बहाल, पंजीकरण शुरू
खराब मौसम के कारण कुछ समय के लिए स्थगित की गई माता वैष्णो देवी यात्रा को गुरुवार से फिर बहाल कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार के साथ यात्रा सुचारू रूप से शुरू हो गई और इसके लिए पंजीकरण भी जारी है।
22 दिन तक रुकी रही थी यात्रा
इससे पहले भूस्खलन और भारी बारिश की वजह से यात्रा को 22 दिन तक स्थगित रखना पड़ा था। बुधवार को इसे बहाल किया गया था, लेकिन शाम होते-होते मौसम खराब होने के कारण इसे फिर रोकना पड़ा।
श्रद्धालुओं में खुशी, हेली सेवा के टिकट उपलब्ध
श्राइन बोर्ड ने घोषणा की है कि हेलीकॉप्टर सेवा का उपयोग करने के इच्छुक तीर्थयात्रियों को टिकट अग्रिम रूप से बुक करने की सुविधा दी गई है।
कटरा स्थित आधार शिविर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रा के फिर से शुरू होने पर भक्तों ने खुशी और राहत जताई।



