देश की प्रमुख तेल कंपनियों में शामिल हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने तेल और गैस की कमी से जुड़ी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। कंपनी ने साफ कहा है कि उसके रिटेल नेटवर्क में कहीं भी ईंधन आपूर्ति को लेकर कोई समस्या नहीं है और सभी संचालन सामान्य रूप से जारी हैं।
ईरान संकट के बीच देश के कई हिस्सों में तेल और गैस की कमी की खबरें सामने आ रही थीं। कई इलाकों में लोगों को लंबी कतारों और गैस की कमी का सामना भी करना पड़ा। इसी बीच एचपीसीएल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि ईंधन संकट जैसी कोई बात नहीं है और इस तरह की खबरें भ्रामक हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- UN में भारत की बड़ी अपील: युद्ध का असर अब सिर्फ रणभूमि तक नहीं, वैश्विक Food Security पर संकट
- होर्मुज स्ट्रेट पर फिर बढ़ा तनाव! ट्रंप के ‘माइंस हटाने’ के दावे को ईरान ने किया खारिज
- कंगना रनौत का तीखा पलटवार: ‘पहले मेरे 1% बराबर सफलता हासिल करो, फिर ज्ञान देना!’
- उत्तर 24 परगना में अमोनिया गैस लीक: बर्फ कारखाने से 25 ग्रामीण बीमार, सड़क पर उतरे लोग
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- ईरान युद्ध खत्म करने के पक्ष में, ट्रंप का सख्त रुख—क्या शुरू होगी शांति वार्ता?
कंपनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा,
“एचपीसीएल यह स्पष्ट करना चाहती है कि ईंधन की कमी और आपूर्ति बाधित होने संबंधी रिपोर्टें पूरी तरह भ्रामक हैं और वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शातीं।”
कंपनी के अनुसार उसके सभी रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन की आपूर्ति सामान्य है और नियमित रूप से स्टॉक की भरपाई की जा रही है, जिससे संचालन बिना किसी रुकावट के जारी है।
एचपीसीएल ने यह भी बताया कि कुछ स्थानों पर ग्राहकों की संख्या और लंबी कतारों में अस्थायी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसकी मुख्य वजह मई महीने में बढ़ी मौसमी मांग है। साथ ही, कई ग्राहक एचपीसीएल के पेट्रोल पंपों को प्राथमिकता दे रहे हैं क्योंकि कुछ निजी रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन अपेक्षाकृत महंगे दामों पर बेचा जा रहा है।



