देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। शनिवार 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया।
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi के वीडियो को लेकर मेटा पर एक्शन, कंपनी के इंडिया हेड समेत कई लोगों पर एफआईआर
- Paper Leak पर मोदी सरकार का बड़ा संदेश: संसद से पास हुआ लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, PM मोदी बोले- ‘पेपर माफिया को नहीं बख्शेंगे’
- असम में बाढ़ का कहर जारी, 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; राहत और बचाव अभियान तेज
- Jantar Mantar पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली युवती पर एफआईआर
- Pellet gun के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पूरी तरह रोक पर सहमत नहीं कोर्ट, केंद्र से मांगी इससे जुड़े नियमों की जानकारी
- RBI की ब्याज दर पर नजर, महंगाई और ग्रोथ के बीच बड़ी चुनौती
15 मई के बाद से यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार हो रही इस बढ़ोतरी के पीछे मध्य पूर्व में जारी तनाव को बड़ी वजह माना जा रहा है, जिससे कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है।
इस महीने सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीज़ल के दामों में तीन रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे की दूसरी बढ़ोतरी हुई, और अब तीसरी बार कीमतें बढ़ने से आम लोगों की चिंता और बढ़ गई है।



