मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब भारत की अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.094 अरब अमेरिकी डॉलर घटकर 688.894 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है।
भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, यह गिरावट 15 मई को समाप्त हुए सप्ताह में दर्ज की गई। इससे पहले 8 मई को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 6.295 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 696.988 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया था।
👉 यह भी पढ़ें:
- US-Iran War: अमेरिका-ईरान जंग हुई और खतरनाक, 5 घंटे की एयर स्ट्राइक के बाद भड़का Middle East Crisis, Crude Oil Price में बड़ा उछाल
- Saudi Arabia vs Houthi: सऊदी एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमला, Middle East में बढ़ा युद्ध का खतरा
- US vs Iran: होर्मुज़ स्ट्रेट हमले के बाद अमेरिका का बड़ा एयर स्ट्राइक, बढ़ा मिडिल ईस्ट तनाव
- PM Modi-Iran President Call: पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की अहम बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट और शांति पर बड़ा संदेश
- Iran-US Tension: ओमान के नए Oil Tanker Route से मचा बवाल, मिसाइल हमले से बढ़ा तनाव; ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी
- Iran-US Deal पर सुप्रीम लीडर का पहला बड़ा बयान! ‘मेरी राय अलग थी, फिर भी मंजूरी दी’—क्या ईरान में शुरू होने वाला है नया राजनीतिक अध्याय?
इस वर्ष 27 फरवरी को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर 728.494 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद मध्य पूर्व में संघर्ष बढ़ने से लगातार कई हफ्तों तक इसमें गिरावट देखने को मिली।
तनावपूर्ण वैश्विक माहौल के कारण रुपये पर दबाव बढ़ा, जिसके चलते भारतीय रिज़र्व बैंक को विदेशी मुद्रा बाज़ार में हस्तक्षेप करते हुए डॉलर बेचने पड़े।



