एक ‘कॉकरोच’ ने खोल दी सबकी पोल, डर इतना कि अकाउंट बंद करना पड़ा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक ‘कॉकरोच’ ने धमाल मचा रखा है। आमतौर पर किचेन में ‘कॉकरोच’ देखकर महिलाएं डरती हैं, लेकिन इस ‘कॉकरोच’  ने तो सभी राजनीतिक दलों को हिला दिया है। मात्र चार-पांच दिनों में ही सोशल मीडिया पर इसके फॉलोअर्स की संख्या भाजपा-कांग्रेस जैसे बड़े राजनीतिक दलों से काफी आगे निकल गई।

इसी का परिणाम रहा कि गुरुवार को भारत में इस ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का मूल एक्स (X) अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। हालांकि, कुछ ही घंटों के भीतर इस समूह से जुड़ा एक नया अकाउंट सामने आ गया। वापसी के बाद नए अकाउंट से आलोचकों को जवाब देते हुए दो पोस्ट किए गए। एक पोस्ट में लिखा गया, “क्या आपको लगा कि आप हमसे छुटकारा पा लेंगे?” वहीं दूसरे पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया। इसमें भाजपा और कॉकरोच पार्टी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की तुलना की गई थी। इसके कैप्शन में लिखा गया कि यही हमारे ब्लॉक होने की असली वजह है। 

सीजेपी खुद को युवाओं का एक राजनीतिक मोर्चा बता रही है। मात्र चार-पांच दिनों में ही इसने युवाओं से लेकर आम जनता तक का जिस तरह ध्यान आकर्षित किया है, उससे जाहिर है कि यह लोगों के मन की बात कर रही थी। इसकी शुरुआत उस वक्त हुई जब भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का एक बयान वायरल हुआ, जिसमें बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद अभिजीत दीपके नाम के शख्स ने 16 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए इस पार्टी की शुरुआत की।

जरा सोचिए, सिर्फ सोशल मीडिया पर ही खड़ी होने वाली इस पार्टी ने बड़े-बड़े राजनीतिक दलों की नींद उड़ा दी है। इसका मतलब साफ है कि लोगों में वर्तमान हुकूमत पर गुस्सा है, लेकिन लोग अपनी भड़ास नहीं निकाल पा रहे थे। जब मौका मिला तो युवाओं से लेकर आम लोग तक इस पर टूट पड़े।

भले ही इसके सोशल मीडिया अकाउंट पर बैन लग गया हो…जो नया अकाउंट बनता रहेगा, उस पर भी बैन लग सकता है…लेकिन इसके मुद्दों पर बैन लगाना मुश्किल होगा…

सत्तारूढ़ दल से लेकर विपक्ष में बैठे दलों को इस पर चिन्तन करना चाहिए…अगर सचमुच ऐसा कोई संगठन भारत में खड़ा हो गया फिर आपका क्या होगा…

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।

विराट को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप, अजीत अगरकर पर गंभीर मामला

वसीम जाफर ने अजीत अगरकर की चयन समिति पर विराट कोहली को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। इस विवाद ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया। आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा।

MP में सांदीपनि स्कूल बसों पर लग सकता है शुल्क, अभिभावकों में चिंता

मध्य प्रदेश में सांदीपनि स्कूल बसों पर शुल्क लगने की योजना ने अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है। प्रस्ताव कैबिनेट में विचाराधीन है।

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार, 250 फीट लंका बनेगी

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार कर लिए गए हैं। 250 फीट ऊंची लंका का निर्माण भी जोरों पर है। विजयादशमी को दहन होगा।

दिग्विजय सिंह बोले- सिंधिया और कमलनाथ के ईगो से गिरी मध्य प्रदेश सरकार

दिग्विजय सिंह ने बताया कि सिंधिया और कमलनाथ के ईगो के कारण मध्य प्रदेश सरकार गिरी। राजनीतिक मतभेदों और पदों को लेकर विवाद बड़ी वजह था।

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाना बना धोखाधड़ी का जरिया, 10 लाख की हेराफेरी

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाना धोखाधड़ी का तरीका बन गया है। सराफा थाना क्षेत्र में ₹10 लाख की हेराफेरी हुई। पुलिस जांच में जुटी है।

इंदौर में रात का पारा गिरा 15.8°C, 20 अक्टूबर से MP में बढ़ेगी ठंड

इंदौर में रात का पारा गिरकर 15.8°C रिकॉर्ड किया गया। 20 अक्टूबर से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। तापमान में गिरावट से मौसम ठंडा होगा।

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।