मैं बुरी तरह फंस गई हूं…” ट्विशा की आखिरी चैट्स ने खोले दर्द के राज, मौत मामले में नया मोड़

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल में अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। अब सहेली के बाद मां, बहन और पिता के साथ हुई उनकी निजी चैट्स भी सामने आई हैं, जिन्होंने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।

वायरल चैट्स में ट्विशा ने खुद को मानसिक रूप से बेहद परेशान और घुटन में बताया था। मां से सात मई को हुई बातचीत में उन्होंने लिखा,
“मैं बहुत बुरी तरह फंस गई हूं। इन लोगों को लगता है कि मैं ड्रग्स लेती हूं, इसलिए मेरा मूड खराब रहता है। एक बार भी इनके दिल में नहीं आता कि इनका बेटा मुझे छोड़कर बैठा है। मुझे बहुत घुटन हो रही है मां।”

👉 यह भी पढ़ें:

एक अन्य संदेश में ट्विशा ने लिखा,
“ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे। मैं बहुत बुरी तरह फंस चुकी हूं।”

बहन और पिता से हुई चैट में भी ट्विशा ने हालात को लेकर चिंता जताई। उन्होंने लिखा,
“देखते हैं ये सब कहां तक जाएगा। उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा पापा। लेकिन मैं हर चीज के लिए तैयार हूं। आगे जो भी हो, मैं चाहती हूं उसे धैर्य और संयम के साथ संभाला जाए।”

परिवार की ओर से जवाब में उन्हें शांत रहने और समझदारी से काम लेने की सलाह दी गई थी।

ट्विशा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं और तमिल फिल्मों में अभिनेत्री व मॉडल के रूप में काम कर चुकी थीं। डेटिंग ऐप के जरिए उनकी पहचान भोपाल निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से हुई थी। समर्थ, सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के बेटे हैं। दोनों की शादी 9 दिसंबर 2025 को हुई थी।

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद ट्विशा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि नौकरी छोड़ने के बाद उन्हें “नाकारा” कहकर अपमानित किया जाता था। परिवार के मुताबिक ट्विशा कई बार मायके लौटना चाहती थीं, लेकिन उन्हें आने नहीं दिया गया।

इस बीच मामले की विशेष जांच दल जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। भोपाल एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार जिस बेल्ट से कथित तौर पर फांसी लगाने की बात कही गई, वह बेल्ट जांच अधिकारी पोस्टमार्टम के समय लेकर ही नहीं पहुंचे थे।

विशेष जांच दल प्रमुख डॉ. रजनीश कश्यप ने साफ किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ड्रग्स सेवन की पुष्टि नहीं हुई है।

जांच में बेल्ट जैसे अहम सबूत के गायब होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। डॉक्टर गर्दन पर मिले निशानों का कथित फंदे से मिलान नहीं कर पाए, जिससे सबूतों की सुरक्षा और जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

फिलहाल फरार आरोपी समर्थ सिंह की तलाश तेज कर दी गई है और कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।