India

Uttar Pradesh विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटीं मायावती, पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ को फिर से पार्टी से निकाला

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) चीफ मायावती ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद और अपने समधी अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाल दिया है। इसके अलावा सहारनपुर निवासी और पार्टी कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल पर भी कार्रवाई की है।

Bankipur उपचुनाव में मतगणना से पहले पटना पुलिस पर भड़के प्रशांत किशोर, कहा-घर में सो रहे लोगों को उठाया गया

बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान हो चुका है, लेकिन मतगणना बाकी है। इससे पहले पटना पुलिस ने कई लोगों को डिटेन किया है। जनुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने इस पर कड़ी आपत्ति लेते हुए पटना एसएसपी पर निशाना साधा है। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि जिन लोगों को पुलिस ने उपद्रव के आरोप में उठाया, वो असल में अपने घरों में सो रहे थे। घर में सो रहा शख्स धारा 144 का उल्लंघन कैसे कर सकता है?

Antibiotic Medicine Warning: 5 आम एंटीबायोटिक और एंटीफंगल दवाओं पर CDSCO की चेतावनी, लिवर-किडनी और गंभीर स्किन रिएक्शन का खतरा

देश में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली पांच एंटीबायोटिक और एंटीफंगल दवाओं को लेकर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने महत्वपूर्ण सुरक्षा चेतावनी जारी की है। इन दवाओं के इस्तेमाल के दौरान कुछ मरीजों में गंभीर साइड इफेक्ट्स सामने आने की जानकारी मिली है, जिनमें त्वचा पर चकत्ते और फफोले से लेकर लिवर और किडनी से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं।

 Bank Holiday August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट और UPI पर क्या होगा असर

अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो अगस्त 2026 में तारीख देखकर बैंक शाखा जाने की योजना बनाना जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक के अवकाश कैलेंडर के अनुसार अगस्त में अलग-अलग कारणों से कुल 14 बैंक अवकाश दर्ज हैं। इनमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय छुट्टियां शामिल हैं।

 Nasha Mukt Yuva Campaign: PM मोदी आज शुरू करेंगे 100 हफ्ते का देशव्यापी अभियान, 1 करोड़ से ज्यादा युवाओं की भागीदारी का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 2 अगस्त 2026 को देशभर में नशे के खिलाफ एक बड़े जनभागीदारी अभियान की शुरुआत करेंगे। “Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyan” की शुरुआत सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। सरकार के अनुसार यह अभियान 100 सप्ताह तक चलेगा और इसका उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रखने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक बदलाव का सक्रिय भागीदार बनाना है।

PM Modi : युवाओं पर कुछ ज्यादा ही प्यार बरसा रहे पीएम मोदी, मैसूर में बोले-युवाओं ने भारत को स्टार्टअप का हब बनाया

पीएम नरेंद्र मोदी इन दिनों युवाओं पर कुछ ज्यादा ही प्यार बरसा रहे हैं। जंतर-मंतर पर आंदोलन के बाद उन्होंने तीन-तीन वीडियो जारी किए। शनिवार को मैसूर में पीएम मोदी ने मैसूर में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं की वजह से भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है।

Andhra Pradesh को पीएम मोदी ने दी 17,900 करोड़ की सौगात, भोगपुरम में एयरपोर्ट का उद्घाटन कर कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्रप्रदेश को 17,900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात दी। भोगपुरम में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्‌डे का शुभारंभ करते हुए उन्होंने पहले की सरकारों यानी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

PM Modi के वीडियो के बाद अपशब्द कहने वाली छात्रा का भी आया वीडियो, कहा-माफी दे दो

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया था। अब उसने वीडियो जारी किया है। इसमें वह हाथ जोड़कर पूरे देश से माफी मांगती नजर आ रही है। वीडियो में वह खुद को 15 वर्ष की बताते हुए कहती है कि प्रदर्शन में मौजूद लोगों के प्रभाव में आकर उसने ऐसी बातें कहीं, जिन पर अब उसे पछतावा है।

LPG Price Cut: गैस सिलेंडर हुआ ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में नई कीमतें लागू; जानिए आपके शहर में क्या बदला?

महीने की शुरुआत में होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹200 से ज्यादा की कटौती की है। नई दरें 1 अगस्त 2026 से लागू हो गई हैं। हालांकि, घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो LPG सिलेंडर के दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 PM Surya Sarovar Yojana: ₹5,070 करोड़ की योजना को मंजूरी, पानी के ऊपर लगेगा सोलर पावर का बड़ा नेटवर्क

केंद्र सरकार ने देश में फ्लोटिंग सोलर पावर को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना को मंजूरी दी है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹5,070 करोड़ के परिव्यय वाली इस योजना को मंजूरी दी। इसका लक्ष्य देश में 5,000 मेगावाट की Floating Solar Photovoltaic यानी FSPV क्षमता विकसित करना है।

 ITR Filing Deadline: 31 जुलाई की डेडलाइन बीती, अब किसे मिला 31 अगस्त तक का समय? जानिए पूरा नियम

इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR Filing को लेकर आज भी लाखों टैक्सपेयर्स की नजर डेडलाइन और लेट फाइलिंग नियमों पर है। वित्त वर्ष 2025-26 यानी असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए आम व्यक्तिगत करदाताओं, खासकर ITR-1 और ITR-2 दाखिल करने वालों की सामान्य अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 थी। वहीं गैर-ऑडिट वाले कारोबार और कुछ ट्रस्टों के लिए सरकार ने समयसीमा 31 अगस्त 2026 तक रखी है।

Bhogapuram Airport: आज खुलेगा आंध्र प्रदेश का बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कनेक्टिविटी को मिलेगा नया बूस्ट

आंध्र प्रदेश के लिए 1 अगस्त का दिन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से अहम है। भोगापुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर आज देशभर में चर्चा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज एयरपोर्ट का उद्घाटन करने की खबरों के बीच इस परियोजना को उत्तर आंध्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।

Delhi Riots : आईबी अफसर अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच को उम्रकैद

दिल्ली दंगों के आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में  कड़कड़डूमा कोर्ट में पूर्व आम आदमी पार्टी पार्षद ताहिर हुसैन समेत अन्य चार दोषियों की सजा का एलान कर दिया है। कोर्ट ने पांचों दोषियों ताहिर हुसैन, नजीर, आसिम, जावेद और अनास को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

PM Modi के वीडियो को लेकर मेटा पर एक्शन, कंपनी के इंडिया हेड समेत कई लोगों पर एफआईआर

हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने मेटा इंडिया के हेड अरुण श्रीनिवास समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट हैंडलर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला पीएम मोदी के एआई मॉर्फ्ड वीडियो से जुड़ा है, जिसे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान शेयर किया गया था।

Omar Abdullah : पत्नी पायल से तलाक लेने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे जम्मू-कश्मीर के सीएम, दोनों के बीच बनी सहमति

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपनी पत्नी पायल से तलाक लेने सुप्रम कोर्ट पहुंच गए हैं। पायल लंबे समय से उमर से अलग रह रही हैं। दोनों ने आपसी सहमति से सुप्रीम कोर्ट में विवाह समाप्त करने की मांग की है। लंबे समय से चल रहे वैवाहिक विवाद के बीच दोनों पक्ष अब समझौते पर पहुंच गए हैं।

Maharashtra : नगर निगम के खतरनाक घोषित करने के बाद भी भिवंडी की बिल्डिंग में रह रहे थे लोग, 9 की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भिवंडी में गुरुवार रात एक चार मंजिला जर्जर इमारत भरभराकर ढह गई। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की बात सामने आई है। आशंका है कि अभी भी कई लोग मलबे में दबे हैं।

Paper Leak पर मोदी सरकार का बड़ा संदेश: संसद से पास हुआ लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, PM मोदी बोले- ‘पेपर माफिया को नहीं बख्शेंगे’

पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख दोहराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक परीक्षा (संशोधन) विधेयक को संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिलने के बाद देशवासियों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार देश में भरोसेमंद, पारदर्शी और मजबूत परीक्षा व्यवस्था तैयार करने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

असम में बाढ़ का कहर जारी, 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; राहत और बचाव अभियान तेज

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई इलाकों में पानी घटने के बावजूद लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सात जिलों में 3 लाख से ज्यादा लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं और बड़ी संख्या में परिवार अपने घरों को लौट नहीं पा रहे हैं। सड़कों पर जमा कीचड़ और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचा राहत एवं पुनर्वास के काम को मुश्किल बना रहा है।

Jantar Mantar पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली युवती पर एफआईआर

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान एक युवती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। अब युवती के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना में जीरो एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352, 353(1) और 356(1) के तहत इस युवती पर मुकदमा दर्ज किया है।

Dhar Bhojshala : सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला के बगल में दरगाह की जमीन पर मुस्लिम पक्ष को नमाज पढ़ने की दी अनुमति, राज्य सरकार...

मध्यप्रदेश के धार स्थित भोजशाला विवाद में गुरुवार को सुप्रम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने मध्य प्रदेश प्रशासन को निर्देश दिया है कि शुक्रवार की नमाज़ के लिए मुस्लिम पक्ष को भोजशाला परिसर के बिल्कुल बगल में स्थित जगह उपलब्ध कराई जाए।

Pellet gun के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पूरी तरह रोक पर सहमत नहीं कोर्ट, केंद्र से मांगी इससे जुड़े नियमों की जानकारी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर दायर याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर जो मानक प्रक्रिया (SOP) बनाई जानी है, उसमें पेलेट गन के इस्तेमाल की स्थितियों पर भी स्पष्टता दी जाएगी। कोर्ट ने इस पर पूरी तरह से रोक से इनकार किया।

 RBI की ब्याज दर पर नजर, महंगाई और ग्रोथ के बीच बड़ी चुनौती

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आने वाले महीनों में RBI Repo Rate और महंगाई अहम मुद्दे बने रहेंगे। हालिया Reuters पोल में 72 में से 68 अर्थशास्त्रियों ने अनुमान जताया कि भारतीय रिजर्व बैंक अगस्त की बैठक में रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रख सकता है।

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा कदम, कानून और सख्त करने की तैयारी

देश में परीक्षा व्यवस्था को लेकर चल रहे विवाद के बीच पेपर लीक के खिलाफ सरकार ने सख्ती बढ़ाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। संसद के मानसून सत्र में Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 चर्चा के केंद्र में है। प्रस्तावित बदलावों का मकसद परीक्षा में नकल, प्रश्नपत्र लीक और संगठित गड़बड़ी पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

Kangana Ranaut :  Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद कंगना रनौत ने दी सफाई, कहा- भौंडापन केवल अपने कमरे में कर सकते हैं

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के बाद जेन-जी छात्रों पर बयान देकर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद बुरी तरह फंस गई हैं। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक में उनके बयानों की निंदा हो रही है। अब उन्होंने कहा है कि भैंडापन केवल अपने कमरे तक कर सकते हैं, सड़क पर नहीं।

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र में फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन-मिसाइल हमलों के बीच MV AMIR1 से मदद की गुहार

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता सामने आई है। यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क (Chornomorsk) बंदरगाह पर खड़े मालवाहक जहाज MV AMIR1 पर सवार 13 भारतीय नाविक युद्ध के बीच फंसे हुए हैं।

FSSAI का बड़ा फैसला! भारत में ‘एनर्जी ड्रिंक’ नाम पर लग सकती है रोक, कंपनियों के लिए नए नियम

देश में बिकने वाले एनर्जी ड्रिंक्स को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बड़ा कदम उठाया है। नियामक ने कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे अपने उत्पादों की लेबलिंग और श्रेणीकरण की समीक्षा करें। प्रस्तावित बदलाव के तहत "Energy Drink" शब्द के इस्तेमाल पर सख्ती हो सकती है और कंपनियों को उत्पादों को नए मानकों के अनुसार वर्गीकृत करना पड़ सकता है।

Jammu-Kashmir  के उरी में एलओसी के पास माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास एक माइन ब्लास्ट हुआ है। इसमें सेना के दो जवान घायल हो गए। यह धमाका कमलकोट सब-सेक्टर में 12 इन्फैंट्री ब्रिगेड के तहत काम करने वाली 8 राष्ट्रीय राइफल्स की 'अपर गढ़ फॉरवर्ड पोस्ट' के पास हुआ।

Jantar Mantar Protest : सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को तुरंत रिहा करने के दिए आदेश, कहा- किसी प्रदर्शनकारी स्टूडेंट पर कार्रवाई नहीं

नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर पिछले दिनों हुए प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आदेश जारी किए हैं। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी प्रदर्शनकारी छात्र पर कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। चीफ जस्टिस ने इससे पहले सुनवाई के दौरान अपनी टिप्पणी में कहा था कि लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मामलों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो।

Amarnath Yatra ; बाबा बर्फानी के दर्शन होंगे और आसान, बालटाल व पहलगाम रूट पर बनेगा Ropeway, 40 मिनट में पहुंचेगी श्रद्धालुओं की यात्रा

करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। अमरनाथ धाम की कठिन यात्रा को आसान बनाने के लिए बालटाल और पहलगाम—दोनों मार्गों पर रोपवे (Ropeway) बनाने की तैयारी तेज हो गई है।

 ऑपरेशन महादेव: सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, पहलगाम हमले के तीन आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन महादेव के दौरान भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया।

 सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, खरीदारी से पहले जानें आज का लेटेस्ट रेट

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू मांग के प्रभाव से आज सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

 UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर: डिजिटल पेमेंट को लेकर नए नियमों पर बढ़ी चर्चा

भारत में डिजिटल भुगतान का सबसे लोकप्रिय माध्यम बन चुके UPI को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। ऑनलाइन पेमेंट का उपयोग लगातार बढ़ने के साथ सुरक्षा, ट्रांजैक्शन स्पीड और डिजिटल फ्रॉड रोकने के उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

CJP ने दी सरकार को चेतावनी, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर से धरने पर बैठ जाएंगे

जंतर-मंतर पर आंदोलन खत्म होने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। बिहार में तो कई छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद  कॉकरोच जनता पार्टी  (सीजेपी) ने एक बार फिर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

Supreme Court ने कहा-शांतिपूर्ण प्रदर्शन मौलिक अधिकार, सिर्फ आंदोलन होने से लाठीचार्ज करना जायज नहीं

नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की है।

Mumbai के भायखला पुलिस स्टेशन में भीषण आग, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। .शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी और देखते ही देखते पहली मंजिल पर फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के आरोपों से विदेश मंत्रालय ने किया इनकार, ऐसे पोस्ट को बताया गुमराह करने वाला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना-प्रदर्शन को लेकर विदेशी फंडिंग के आरोप लग रहे थे। इससे जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो रहे थे। इस कथित विदेशी फंडिंग से जुड़े दावे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के बयानों से जोड़े गए थे। अब इस पर मंत्रालय  की तरफ से बयान जारी किया गया है। उन्होंने इस तरह के पोस्ट को गुमराह करने वाला बताया।

Prime Minister Narendra Modi ने रविवार शाम को फिर जारी किया वीडियो, कहा-एग्जाम रिफॉर्म पर बनाई हाई पावर्ड टास्क फोर्स

पेपर लीक मामले पर चल रहे बवाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो वीडियो जारी किए थे। अब एक तीसरा वीडियो रविवार शाम को जारी किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी ने बताया कि एग्जाम रिफॉर्म के लिए टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि की अगुवाई में एक हाई पावर्ड कमेटी बनाई गई है।

धर्मेंद्र प्रधान के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, बोले- पीएम मोदी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा

धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद अब केंद्र सरकार ने इस मंत्रालय की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को सौंप दी है। सरकार की ओर से उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रह्लाद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और कर्तव्य भावना के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- पद से ज्यादा महत्वपूर्ण देश और युवा छात्र

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए किसी पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, युवा पीढ़ी और विद्यार्थी हैं। अमित शाह ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इसी भावना को दर्शाता है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुरली मनोहर जोशी का बड़ा बयान, PM मोदी से भी जल्द फैसले की अपील

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कहा, "देर आए दुरुस्त आए।" साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मुद्दे पर जल्द ही समय के अनुरूप फैसला लेंगे।

Make in India पर बड़ा फोकस: चीन समेत विदेशी आयात पर निर्भरता घटाने की तैयारी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और सप्लाई चेन में जारी चुनौतियों के बीच भारत ने घरेलू उत्पादन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में अपना फोकस और मजबूत किया है। सरकार की रणनीति का उद्देश्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आयात पर निर्भरता कम करना और देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है।

Gujarat Flood News: भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 40 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना और पुलिस

गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राज्य के कई हिस्सों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति के बीच कम से कम 40 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। कई इलाकों में लोग फंसे हुए हैं, जिसके बाद सेना और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं।

NEET Paper Leak Protest: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, युवाओं के आंदोलन के बाद सरकार पर बढ़ा दबाव

देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता और पेपर लीक के मुद्दे पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इस घटनाक्रम के बाद शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।

Twisha Sharma Case : सास गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, सुसाइड के लिए बहू को मजबूर करने के हैं आरोप

मॉडल एवं एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज हो गई है। शुक्रवार को विशेष अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। शनिवार की शाम को कोर्ट ने उनकी जमानत को खारिज कर दिया है।

Dharmendra Pradhan का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, राष्ट्रपति ने दिए निर्देश

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था, जिसे मंजूर कर लिया गया है। अब प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

CJP ने अपना आंदोलन लिया वापस, सरकार के प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद किया ऐलान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ समय बाद सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रतिनिधि के बीच शनिवार को एक बैठक हुई। मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीजेपी ने ऐलान किया कि सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं और अब वो अपना आंदोलन वापस ले रहे हैं। सीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग सुबह में मान ली गई है। अब अन्य मांगों को लेकर सरकार ने मंगलवार तक पूरे होने का भरोसा दिया है।

‘कॉकरोचों’ के आगे झुकी सरकार, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर बयान जारी कर दी जानकारी

नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के आगे सरकार ने हार मान ली है। शनिवार को शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में धर्मेंद्र प्रधान में बयान जारी कर कहा, मेरे युवा साथियों, मैं पिछले चार दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है।

अनुराग जैन के जाते ही नए सीएस बर्णवाल ने बिछाई अपनी बिसात, मंत्रालय से बाहर हुए राजेश राजौरा, भास्कर लक्षकार बने इंदौर कमिश्नर

मुख्य सचिव अनुराग जैन के मध्यप्रदेश से जाते ही नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने अपनी बिसात बिछा दी है। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार आधी रात 20 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। बर्णवाल की प्रशासनिक सर्जरी में सबसे अहम है एसीएस डॉ.राजेश राजौरा को प्रशासनिक अकादमी भेजना। इसके साथ ही 8 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।

PM Modi की Reel ने रचा इतिहास,  24 घंटे में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली रील बन गई,27 करोड़ 10 लाख लोगों ने देखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती दो रातों में इंस्टाग्राम पर 2 रील शेयर की. पहली रील में कैमरे का एंगल सही नहीं था, जिसमें उनकी नाक के बाल दिख रहे हैं और बैकग्राउंड भी डल था. उन्होंने बीती रात जो सेल्फी डाली उसमें कैमरे का एंगल, बैकग्राउंड और लाइट  काफी अच्छी थी.

NEET UG Controversy: पवन खेड़ा का PM मोदी और धर्मेंद्र प्रधान पर हमला, पूछा- ‘शिक्षा मंत्री इस्तीफा कब देंगे?’

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने NEET-UG विवाद को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया कि देश के लाखों छात्रों और युवाओं के सामने खड़े इस संकट को लेकर सरकार ने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं।

Doctors Safety in India: डोंबिवली में डॉक्टर्स  पर हमले के बाद IMA ने जारी किया 100 हिंसक घटनाओं का डिजिटल ग्रिड, WHO के आंकड़ों...

महाराष्ट्र के डोंबिवली स्थित शास्त्री नगर अस्पताल में डॉक्टर्स  के साथ हुई कथित मारपीट के बाद चिकित्सा जगत में आक्रोश बढ़ गया है। डॉक्टर्स की सुरक्षा और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने देशभर में डॉक्टर्स पर हुए हमलों का एक डिजिटल ग्रिड जारी किया है।

New Medicine Rules 2026: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी ये सिरप! सरकार के नए नियम से मेडिकल स्टोर्स में बड़ा बदलाव

अगर आप अक्सर मेडिकल स्टोर से कफ सिरप, टॉनिक या दूसरी ओरल (पीने वाली) दवाएं बिना डॉक्टर की पर्ची के खरीद लेते हैं, तो अब आपको सावधान हो जाना चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने Drugs (10th Amendment) Rules, 2026 को अधिसूचित कर दिया है। यह नया नियम सरकारी गजट में प्रकाशित होने के छह महीने बाद लागू होगा और इसके बाद कई दवाएं बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के नहीं मिलेंगी।

PM Modi Gen Z Connect: प्रदर्शनकारी छात्रों से सीधे संवाद कर रहे पीएम मोदी, बोले- ‘थैंक्यू फ्रेंड्स’, NEET-UG पेपर लीक पर बड़ा एक्शन?

NEET-UG पेपर लीक विवाद और छात्रों के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब युवाओं, खासकर Gen Z और प्रदर्शनकारी छात्रों से सीधे संवाद स्थापित करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी पीएम मोदी ने देर रात एक वीडियो जारी किया और युवाओं को ‘हेलो’ और ‘थैंक्यू फ्रेंड्स’ कहकर संबोधित किया।

सोनम वांगचुक ICU में भर्ती, पत्नी गीतांजलि अंगमो की भावुक अपील—‘उन पर अपनी उम्मीदों और राजनीतिक सोच का बोझ मत डालिए’

सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा कर लोगों से अपील की है कि उनके फैसलों की आलोचना करने से पहले उनके संघर्ष और त्याग को समझने की कोशिश करें।

मध्यप्रदेश में मेडिकल शिक्षा होगी सस्ती: NEET मेरिट छात्रों को कम फीस और ज्यादा सीटों का बड़ा फायदा

मध्यप्रदेश मेडिकल शिक्षा को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब NEET मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेजों में कम फीस और अधिक सीटों का लाभ मिलेगा। साथ ही, मैनेजमेंट कोटे में भी प्रवेश केवल NEET मेरिट आधारित काउंसलिंग से होगा। यह फैसला मेधावी छात्रों के लिए मेडिकल शिक्षा को अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

NEET परीक्षा लीक पर खुली सरकार की नींद, एनटीए के 47 अधिकारी बर्खास्त, कानूनी कार्रवाई भी होगी

NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक पर पूरे देश में चल रहे बवाल के बीच सरकार ने शुक्रवार शाम को बड़ा एक्शन लिया है। इन परीक्षाओं को आयोजित करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है।

CJP की दो मंत्रियों से बातचीत, फिर दुहराई गई शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, सरकार राजी नहीं

नीट पेपर लीक के खिलाफ चल रहे आंदोलन का नेतृत्व करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी और केंद्र सरकार के बीच वार्ता हुई है। नई दिल्ली के विट्ठल हाउस में हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा और पीएमओ राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सीजेपी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। एक घंटे तक चली मीटिंग में सीजेपी की ओर से सौरभ दास और आशुतोष रांका ने फिर से तीन मांगों को रखा, जिन्हें कई बार वे दोहरा चुके हैं।

सावन सोनकर के बहाने दिग्विजय सिंह ने कर दिया बड़ा इशारा, संदेश साफ है-70 पार वाले संभल जाएं

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का एक बयान चर्चा में है। उन्होंने इंदौर एयरपोर्ट पर सीएम डॉ.मोहन यादव से थोड़ी देर चर्चा की। इसके बाद जब बाहर निकले तो सावन सोनकर से कहा कि इस बार सांवेर से चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहो।

NEET Paper Leak मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा-अब गलतियों का सिलसिला खत्म करना होगा

नीट पेपर लीक को लेकर पूरे देश में आंदोलन जारी है। इसी बीच गुरुवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा है कि हमें गलतियां होने का सिलसिला खत्म करना होगा। वहीं, केंद्र सरकार ने कहा कि हम कई कदम उठा रहे हैं।

सोनम वांगचुक अनशन खत्म, PM मोदी ने जल्द स्वस्थ होने की दी शुभकामना; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रदर्शन जारी

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने अनशन को समाप्त कर दिया है। अनशन खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए वांगचुक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

अमेरिका का बड़ा टैरिफ झटका! भारत समेत 60 देशों पर 12.5% तक नया शुल्क, शुक्रवार से लागू होगा फैसला

अमेरिका ने अपने करीब 60 प्रमुख ट्रेड पार्टनर देशों से आने वाले सामान पर नया टैरिफ लगाने का फैसला किया है। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि इन देशों की ओर से जबरन मजदूरी (Forced Labour) को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

NEET पेपर लीक पर सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘छात्रों की आवाज दबाने के बजाय जवाबदेही तय करे सरकार’

NEET पेपर लीक और देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोनिया गांधी ने शिक्षा व्यवस्था में कथित गिरावट, छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई, शिक्षा बजट में कटौती और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से जवाबदेही तय करने और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की है।

NEET पेपर लीक पर बड़ा अपडेट: अनशन ख़त्म कर बोले  सोनम वांगचुक, सरकार ने मानी ये 3 बड़ी मांगें

NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में युवाओं के आक्रोश और लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच सरकार के एक्शन मोड में आने का दावा किया गया है। इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने अनशन के 26वें दिन देर रात करीब 12:30 बजे भूख हड़ताल समाप्त कर दी। वांगचुक के अनुसार, सरकार की ओर से उनकी प्रमुख मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया।

NEET पेपर लीक पर PM मोदी के वीडियो से सियासी घमासान, खरगे बोले- ‘संसद में बयान दें, देर रात वीडियो नहीं’

NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देर रात जारी वीडियो संदेश के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है।

कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता; कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! पेट्रोल-डीजल और महंगाई पर क्या होगा असर, आम आदमी की बढ़ी...

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर अब भारत समेत दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ने की आशंका बढ़ा रहा है। 24 जुलाई की प्रमुख समाचार सुर्खियों में कच्चे तेल की कीमतों का 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाना और इसके संभावित आर्थिक प्रभाव चर्चा में हैं।

सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, सरकार से बातचीत के बीच आंदोलन पर नजर

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद खत्म किया अनशन, सरकार से बातचीत के बीच आंदोलन जारी रखने का ऐलान

एमपी के मुख्य सचिव अनुराग जैन की आखिर क्यों हुई दिल्ली वापसी, क्या प्रदेश में ही नहीं मिल सकता था एक्सटेंशन?

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन की दिल्ली वापसी को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। आखिर उन्हें जब एक साल का एक्सटेंशन मिलना ही था, तो क्या एमपी में इसी पद पर बने नहीं रह सकते थे। यह भी कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार ने कार्यकाल के अंतिम दिनों में अपने पसंदीदा अधिकारी को आखिरकार दिल्ली बुला ही लिया। कई लोग इसे एमपी के राजनीतिक हालातों से जोड़ रहे हैं।

Paper Leak Controversy: पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका का पलटवार, बोले- ‘मरहम नहीं, चोट की वजह...

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है

Paper Leak पर PM मोदी का बड़ा ऐलान! दोषियों को जल्द सजा के लिए बनेंगी Fast Track Courts, बोले—‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त...

पेपर लीक मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक के मामलों का जल्द निपटारा करने और दोषियों को शीघ्र कठोर सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast Track Courts) का गठन किया जाएगा।

जंतर-मंतर प्रदर्शन को मिला बॉलीवुड का साथ! हुमा कुरैशी पहुंचीं धरनास्थल, नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी भी कर चुके हैं समर्थन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को अब बॉलीवुड से भी लगातार समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचीं।

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img