नई दिल्ली। देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता और पेपर लीक के मुद्दे पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इस घटनाक्रम के बाद शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को पिछले कई दिनों से चल रहे छात्र और युवा आंदोलनों के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। विपक्ष ने इसे युवाओं और छात्रों की जीत बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है, जबकि सत्तारूढ़ पक्ष की ओर से इस्तीफे को राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देने वाला निर्णय बताया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- धर्मेंद्र प्रधान के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, बोले- पीएम मोदी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुरली मनोहर जोशी का बड़ा बयान, PM मोदी से भी जल्द फैसले की अपील
- Dharmendra Pradhan का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, राष्ट्रपति ने दिए निर्देश
- ‘कॉकरोचों’ के आगे झुकी सरकार, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर बयान जारी कर दी जानकारी
- Rahul Gandhi ने कहा-छात्रों की तीन मांगे हैं, इनपर कोई समझौता नहीं होगा, धर्मेन्द्र प्रधान का विभाग बदलना भी मंजूर नहीं
- NEET पेपर लीक पर बड़ा अपडेट: अनशन ख़त्म कर बोले सोनम वांगचुक, सरकार ने मानी ये 3 बड़ी मांगें
इस पूरे विवाद की जड़ प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक से जुड़ी शिकायतों में है। छात्रों की मांग है कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए और पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। सरकार की ओर से पेपर लीक के खिलाफ और कड़े प्रावधानों वाला कानून लाने की तैयारी भी चर्चा में है। प्रस्तावित कानून में दोषियों के लिए जेल और भारी आर्थिक जुर्माने जैसे प्रावधानों की बात सामने आई है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी को लेकर भी चर्चा तेज थी । राष्ट्रपति भवन ने बयान जारी कर बताया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर लिया है.

इसी बयान में बताया गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का प्रभार दिया है.
प्रल्हाद जोशी फ़िलहाल उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री हैं और उनके पास नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भी है.
इस बीच छात्र संगठनों और विपक्षी दलों की नजर सरकार के अगले कदम पर है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में परीक्षा सुधार, पेपर लीक रोकने की तकनीक और भर्ती परीक्षाओं की निगरानी व्यवस्था पर सरकार को ठोस कदम उठाने पड़ सकते हैं।
यह मामला केवल एक मंत्री के इस्तीफे तक सीमित नहीं है। देश के लाखों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिए अपने करियर और भविष्य की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऐसे में परीक्षा प्रणाली में भरोसा बहाल करना सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी।
आपकी राय क्या है? क्या शिक्षा मंत्री का इस्तीफा पेपर लीक की समस्या का समाधान कर पाएगा, या सरकार को परीक्षा प्रणाली में बड़े और स्थायी सुधार करने चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।



