मैसूर। पीएम नरेंद्र मोदी इन दिनों युवाओं पर कुछ ज्यादा ही प्यार बरसा रहे हैं। जंतर-मंतर पर आंदोलन के बाद उन्होंने तीन-तीन वीडियो जारी किए। शनिवार को मैसूर में पीएम मोदी ने मैसूर में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं की वजह से भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है।
युवाओं को शिक्षा राष्ट्रनिर्माण का आधार
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं की शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे। उन्होंने कहा था कि कैसे दुनिया के देश अपने युवाओं को शिक्षित बना रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से तब भारत गुलाम था। भारत के युवा भी गुलामों की जंजीरों में जकड़े थे। उस दौर से अबतक भारत के युवाओं ने एक लंबी यात्रा तय की।
👉 यह भी पढ़ें:
- पीएम मोदी के भाषण पर छात्र आंदोलन का असर, 76 मिनट में 52 बार याद आए युवा और नौजवान
- रेवती रेंज में मंत्रीजी ने पौधों से बनवाई पीएम की ऐसी तस्वीर, मोदीजी अगर देख लें तो सिर पीट लें
- Rahul Gandhi का बड़ा बयान- मोदी और शाह को इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे
- Kharge ने कहा-सदन में जवाब दें मोदी-शाह, नहीं तो इस्तीफा दें
- Arvind Kejriwal का विवादित बयान-सीजेपी प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे, भड़की भाजपा
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा-चढ़ावा चोरी पर सदन में आकर जवाब देना चाहिए
आज आगे बढ़ रहा भारत का युवा
पीएम मोदी ने कहा कि भारत का जो युवा कभी जंजीरों में से था। आज आगे बढ़ रहा है। युवाओं की वजह से भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है। ये भारत के युवाओं की वजह से ही हुआ है। युवाओं ने एआई, सेमीकंडक्टर और टेक में अपना योगदान दिया है। कुछ दिन पहले युवाओं का बनाया हुआ एक प्राइवेट रॉकेट अंतरिक्ष में पहुंचा है।
विवेकानंद की परंपरा का विस्तार
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ देर पहले मैं उस भवन में भी गया था, जहां स्वामी विवेकानंद जी ने समय बिताया था। आज हम उनकी परंपरा को विस्तार दे रहे हैं. व्यक्ति से विभूति का निर्माण एक दिन में नहीं होता। इसके लिए अनगिनत योगदान देना होता है, लेकिन तप के समय महान विभूति को पहचानना अहम है। आप सब जानते हैं मेरी यात्रा जहां से शुरू हुई उसमें रामकृष्ण मिशन का बहुत अहम योगदान है। मैं 3 महीने पहले हावड़ा में बेलूर मठ गया था। वहां भी मैंने मठ के गुरुओं का आशीर्वाद लिया।
भारत को विकसित बनाने में सहयोग करें युवा
पीएम मोदी ने कहा कि हर देश ताकत उस देश युवाओं से होती है, मैं देश के युवाओं से अपील करता हूं कि वह नेशन फर्स्ट की भावना से भारत को विकसित बनाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि करीब 130 वर्ष पहले युवा संन्यासी के रूप में स्वामी विवेकानंद मैसूर आए थे और तत्कालीन महाराजा ने उनका सहयोग किया था। अमेरिका से लिखे अपने पत्र में भी स्वामी विवेकानंद ने महाराजा के समर्थन का उल्लेख किया था।



