अनुराग जैन के जाते ही नए सीएस बर्णवाल ने बिछाई अपनी बिसात, मंत्रालय से बाहर हुए राजेश राजौरा, भास्कर लक्षकार बने इंदौर कमिश्नर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

भोपाल। मुख्य सचिव अनुराग जैन के मध्यप्रदेश से जाते ही नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने अपनी बिसात बिछा दी है। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार आधी रात 20 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। बर्णवाल की प्रशासनिक सर्जरी में सबसे अहम है एसीएस डॉ.राजेश राजौरा को प्रशासनिक अकादमी भेजना। इसके साथ ही 8 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।

राजौरा को लेकर पहले से लग रहे थे कयास

मध्य प्रदेश सरकार ने 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. राजेश कुमार राजौरा का तबादला करते हुए उन्हें आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल का महानिदेशक नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए। डॉ. राजौरा अब तक नर्मदा घाटी विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक तथा जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में कार्यरत थे। अब उन्हें मंत्रालय से हटाकर नरोन्हा प्रशासन अकादमी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बर्णवाल से सीनियर हैं राजौरा

जब बर्णवाल को सीएस की जिम्मेदारी दी गई थी, तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि राजेश राजौरा मंत्रालय से बाहर होंगे। डॉ. राजेश राजौरा 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जबकि हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल 1991 बैच के अधिकारी हैं यानी राजौरा, बर्णवाल से एक बैच वरिष्ठ हैं। सरकारी व्यवस्था में सामान्यतः जब किसी अधिकारी से जूनियर अधिकारी को मुख्य सचिव बनाया जाता है, तब उससे वरिष्ठ अधिकारियों को मंत्रालय से बाहर किसी संवैधानिक, प्रशिक्षण या अन्य महत्वपूर्ण संस्थान में पदस्थ किया जाता है, ताकि प्रशासनिक पदानुक्रम में व्यावहारिक स्थिति बनी रहे। इसी परंपरा के तहत डॉ. राजौरा का तबादला भी देखा जा रहा है। आदेश के अनुसार, डॉ. राजौरा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, मध्य प्रदेश, भोपाल का महानिदेशक बनाया गया है। आदेश 24 जुलाई 2026 को मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के हस्ताक्षर से जारी हुआ।

मंडलोई पर फिर सीएम ने जताया भरोसा

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई पर एक बार फिर भरोसा जताया है। उन्हें जनवरी 2027 में भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS-2027) को देखते हुए मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को उद्योग और एमएसएमई विभाग की जिम्मेदारी देकर पूरे आयोजन की कमान सौंपी है।

इंदौर में खाड़े की जगह लक्ष्यकार

सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में पदोन्नति नियमों को लागू कराने और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उप सचिव अजय कटेसरिया को रतलाम का कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह  भास्कर लक्षकार को इंदौर का नया संभाग आयुक्त नियुक्त किया है। इंदौर के वर्तमान संभागायुक्त सुदाम खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव पदस्थ किया गया है। खाड़े जनसंपर्क आयुक्त के रूप में भी काम कर चुके हैं।

सीएम खास संदीप यादव को जल संशाधन

इस फेरबदल में मुख्यमंत्री के खास माने जाने वाले संदीप यादव को जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास केन-बेतवा लिंक परियोजना और पार्वती-कालीसिंध जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का दायित्व भी रहेगा। डॉ. ईं. रमेश कुमार को राजस्व विभाग के साथ नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की कमान सौंपी गई है। के.सी. गुप्ता को कृषि उत्पादन आयुक्त के साथ उद्यानिकी विभाग का प्रभार दिया गया है।

राघवेंद्र सिंह को वन विभाग की जिम्मेदारी

प्रमुख सचिव मनीष सिंह (सीनियर) को ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि उद्योग वर्ष के सफल क्रियान्वयन के बाद प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह को वन विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग का प्रभार दिया गया है। नरोन्हा अकादमी में महानिदेशक सचिन सिन्हा को अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जॉन किग्सली एआर को सचिव, मध्य प्रदेश शासन औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

6 जिलों के कलेक्टर बदले

इस फेरबदल में 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। रतलाम में अजय कटेसरिया, शहडोल में मिशा सिंह, अनूपपुर में रत्नाकर झा, खरगोन में गुरु प्रसाद, मंदसौर में दिव्यांक सिंह और आगर मालवा में डॉ. शेर सिंह मीना को कलेक्टर बनाया है। इसी आदेश में शहडोल कलेक्टर केदार सिंह को अपर सचिव, लोक निर्माण विभाग भेजा गया है। मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग को ओएसडी सह आयुक्त, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग और आगर मालवा कलेक्टर प्रीति यादव को औद्योगिक विकास निगम, इंदौर का कार्यकारी संचालक बनाया गया है। खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल दो साल की स्टडी लीव पर चली गई हैं, इसलिए वहां गुरु प्रसाद को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव अजय कटेसरिया को रतलाम का कलेक्टर बनाया गया है।

कुमार पुरुषोत्तम की जिम्मेदारी भी बदली

इस तबादले में कुमार पुरुषोत्तम को अपर सचिव, मुख्यमंत्री एवं प्रबंध संचालक, कृषि विपणन बोर्ड-सह आयुक्त मंडल मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, उज्जैन संभाग में राजस्व अपर आयुक्त रत्नाकर झा को अनूपपुर कलेक्टर, शहडोल कलेक्टर केदार सिंह को लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव, अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली को कार्यपालन संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) भोपाल बनाया गया है।

अदिति गर्ग खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति आयुक्त बनीं

मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में आयुक्त सह संचालक एवं उप सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, आगर मालवा कलेक्टर प्रीति यादव को इंदौर औद्योगिक विकास निगम में कार्यकारी संचालक बनाया गया है।

मिशा सिंह शहडोल, गुरू प्रसाद खरगोन कलेक्टर

रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह को शहडोल कलेक्टर, मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव गुरू प्रसाद को खरगोन कलेक्टर, नगरीय प्रशासन एवं विकास में अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह को मंदसौर कलेक्टर, नगर पालिका निगम सतना आयुक्त शेर सिंह मीना को आगर मालवा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा इंदौर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन को मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव एवं इंदौर में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति को इंदौर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

गाजियाबाद में चौकी के बाहर युवक ने आग लगाकर किया आत्मदाह का प्रयास, हालत स्थिर

गाजियाबाद में चौकी के बाहर युवक ने आग लगाकर आत्मदाह किया। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाकर युवक को बचाया। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

आईडीए की लापरवाही से 6 हजार परिवार संकट में, फूटा गुस्सा तो मिला आश्वासन

इंदौर विकास प्राधिकरण की लापरवाही से स्कीम 171 और 77 के 6 हजार परिवार संकट में हैं। प्रदर्शन के बाद विशेष बोर्ड बैठक का आश्वासन मिला।

बीएसपी में बढ़ी परिवार की कलह, मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को निकाला

बीएसपी में परिवार की कलह के बीच मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर किया है। अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लिया है।

एमपी में एआई से बस रूट तय, इलेक्ट्रिक बसों पर जोर; 11 सितंबर से समिट शुरू

मध्यप्रदेश में एआई से बस रूट तय करने और इलेक्ट्रिक बसों पर जोर देने के लिए 11 सितंबर से इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट शुरू होगा। यह समिट राज्य की परिवहन व्यवस्था को स्मार्ट और पर्यावरण-अनुकूल बनाने पर केंद्रित है।

सेंसेक्स 138 अंकों की तेजी के साथ बंद, निफ्टी में भी खरीदारी का माहौल

सेंसेक्स 138 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। निफ्टी में भी खरीदारी का माहौल रहा। बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला।

जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान T20 और एशियन गेम्स के लिए फिट, टीम में बड़ा बदलाव

जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए फिट घोषित। हर्षित राणा चोट के कारण बाहर, यश ठाकुर को टीम में मौका मिला।

एशियन गेम्स 2026 से पहले बड़ा झटका, पहलवान दीपक डोप टेस्ट में फेल

एशियन गेम्स 2026 से पहले पहलवान दीपक डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। क्लोमीफीन की पुष्टि के बाद उन्हें टीम से बाहर किया गया है।

कन्फर्म: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आ रहे हैं, BRICS समिट में होंगे शामिल

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आ रहे हैं और BRICS समिट में शामिल होंगे। 7 साल बाद पहली बार भारत में द्विपक्षीय बैठक होगी।

अल नीनो के चलते भारत में बढ़ सकती हैं गर्मी और बीमारियां: WHO

अल नीनो के कारण भारत में गर्मी बढ़ रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ा है। WHO ने स्वास्थ्य जोखिम की चेतावनी जारी की है।

33 सालों से प्लॉट का इंतजार कर रहे लोगों का टूटा सब्र, आईडीए पर जोरदार प्रदर्शन

इंदौर में 33 साल से प्लॉट का इंतजार कर रहे लोगों ने आईडीए के खिलाफ प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया।