Andhra Pradesh को पीएम मोदी ने दी 17,900 करोड़ की सौगात, भोगपुरम में एयरपोर्ट का उद्घाटन कर कांग्रेस पर साधा निशाना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्रप्रदेश को 17,900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात दी। भोगपुरम में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्‌डे का शुभारंभ करते हुए उन्होंने पहले की सरकारों यानी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

पहले एक ही परिवार पर होता था नाम

एयरपोर्ट का उद्घाटन के दौरान पीएम ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले देश में हर हवाई अड्डे का नाम केवल एक ही परिवार के नाम पर रखा जाता था, लेकिन एनडीए सरकार ने इस परंपरा को बदला है। पीएम ने अयोध्या हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि और पंजाब के हवाई अड्डे का नाम संत रविदास के नाम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भोगापुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखना इसी सोच का हिस्सा है, जिससे यहां से उड़ान भरने वाले हर यात्री को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिलेगी।

👉 यह भी पढ़ें:

तेजी से आगे बढ़ रहा आंध्रप्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दिन आंध्रप्रदेश के लिए बहुत अहम है। उत्तर आंध्र की भूमि पर आना मेरे लिए सौभाग्य आज करीब 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ हुआ है। विकास कार्य इस बात के प्रतीक है कि आंध्र किस तरह आज आगे बढ़ रहा है। विकास के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं आज का ये आयोजन नया इतिहास, नया रिकॉर्ड रचने का भी है।

एविएशन सेक्टर में असाधारण प्रगति

पीएम मोदी ने कहा कि  पिछले बारह सालों में देश के एविएशन सेक्टर ने असाधारण प्रगति की है। 2014 तक देश में केवल 74 एयरपोर्ट चालू थे। आज यह संख्या 166 है। एक समय था जब हवाई यात्रा केवल बड़े शहरों तक ही सीमित थी, लेकिन एनडीए सरकार के तहत, अब छोटे शहरों के आम लोग भी हवाई यात्रा कर पा रहे हैं। हाल ही में सरकार ने उड़ान योजना का दूसरा चरण शुरू किया है, जिसके लिए 29 हज़ार करोड़ रुपये का बजट रखा गया है?

सेमीकंडक्टर, हाईवे और पावर सेक्टर

एयरपोर्ट के साथ ही, पीएम मोदी ने प्रदेश में औद्योगिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई अन्य परियोजनाओं की भी शुरुआत की। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत स्वीकृत आंध्र प्रदेश के पहले चिप मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया, जहां हर साल करीब 9.6 करोड़ यानी 96 मिलियन चिप्स का उत्पादन होगा। सालाना 9.6 करोड़ चिप्स बनाने वाले इस प्लांट के शुरू होने से न सिर्फ विदेशी निर्भरता कम होगी, बल्कि दक्षिण भारत में रोजगार का नया अध्याय शुरू होगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई परियोजनाएं

इसके साथ ही पीएम ने कर्नूल और अनंतपुर में पवन व सौर ऊर्जा क्षेत्रों को जोड़ने वाले ट्रांसमिशन सिस्टम का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कर्नूल-IV रिन्यूएबल एनर्जी जोन के लिए ₹5,550 करोड़ के ट्रांसमिशन सिस्टम की नींव रखी। 1,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की हाईवे परियोजनाओं को पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया गया, जिसमें NH-365 BG पर 4-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे और NH-565 पर नया ब्रिज शामिल है।

पीएम मोदी को मिली बॉबिली एकांत वीणा

भोगापुरम दौरे के दौरान पीएम मोदी को उपहार में प्रसिद्ध बॉबिली एकांत वीणा मिली, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पीएम मोदी ने शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए पीएम ने लिखा कि भारत की संगीत परंपराओं में वीणा की एक खास जगह है। यह आंध्र प्रदेश के कारीगरों के हुनर को दिखाती है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत में सुपर अल-नीनो का खतरा: तेज गर्मी, कम बारिश और पर्यावरण पर बड़ा प्रभाव

भारत में सुपर अल-नीनो का खतरा बढ़ा है, जिससे तेज गर्मी और कम बारिश की संभावना है। वैज्ञानिकों ने पर्यावरण निगरानी बढ़ाने की चेतावनी दी है।

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू, पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी शामिल है। ये योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती हैं।

एमपी: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी नई मादा चीता CCB-2, चीतों का कुनबा बढ़ेगा

मध्यप्रदेश में कूनो से गांधी सागर नई मादा चीता CCB-2 पहुंचने वाली है। इससे चीतों का कुनबा बढ़ेगा और प्रोजेक्ट चीता को मजबूती मिलेगी।

मध्यप्रदेश में पहली बार, छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा

मध्यप्रदेश में पहली बार छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा मिलेगी। नए नियमों से न्याय प्रक्रिया में सुधार होगा।

भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज

राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों की आवाज को भाजपा सरकार तक पहुंचाया। भाजपा ने कार्यक्रम में बाधाएं डालीं, लेकिन छात्रों की मांगें जोर पकड़ रही हैं।

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 IPS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है जिसमें 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। नोएडा, आगरा और कानपुर में पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव।

भारत ने नेपाल को भेजा 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री, जयशंकर ने अपडेट दिया

भारत ने नेपाल को हाल ही में आई बाढ़ के बाद 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस सहायता का विस्तृत अपडेट दिया।

संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला, UPI टैक्स पर बोले- अमेरिका को दे रहे प्रोटेक्शन मनी

संजय राउत ने UPI टैक्स को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को प्रोटेक्शन मनी दी जा रही है। इस बयान ने सियासी विवाद बढ़ाया है।

अजीत डोभाल ने कहा, भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगी

अजीत डोभाल ने भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। यह वृद्धि देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी, एक की मौत

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। सुरक्षा नियमों पर सवाल उठे।