आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा: टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग, एक यात्री की मौत

Date:

आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा: टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग, एक यात्री की मौत

आंध्र प्रदेश के येलामांचिली इलाके में टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो कोच में आग लगने से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा एलमंचिली रेलवे स्टेशन पर देर रात हुआ।

👉 यह भी पढ़ें:

लोन चुकाने के बाद भी नहीं सुधरा सिबिल स्कोर, झाड़ू लेकर बैंक पहुंची महिला,  काट दिया बवाल

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन संख्या 18189 में आग लगने की सूचना रात करीब 12:44 बजे मिली। साउथ सेंट्रल रेलवे ने बयान जारी कर बताया कि विजयवाड़ा डिवीजन के अंतर्गत एलमंचिली स्टेशन पर दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार, जिन दो कोचों में आग लगी, उनमें एक में 82 और दूसरे में 76 यात्री सवार थे। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद बी-1 कोच से एक शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में हुई है। आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है और मामले की फोरेंसिक जांच की जा रही है। इसके लिए दो फोरेंसिक टीमें तैनात की गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बी-1 और एम-2 कोचों में आग उस समय लगी जब अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे। लोको पायलट को जैसे ही आग का पता चला, उन्होंने तुरंत ट्रेन रोक दी और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकलकर्मियों के पहुंचने तक दोनों कोच पूरी तरह जल चुके थे और स्टेशन धुएं से भर गया था।

हादसे के बाद आग से प्रभावित दोनों कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया और शेष ट्रेन को उसके गंतव्य एर्नाकुलम के लिए रवाना कर दिया गया। प्रभावित कोचों के यात्रियों को भी जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, इस हादसे में यात्रियों का सारा सामान जलकर राख हो गया।

घटना के चलते विशाखापत्तनम–विजयवाड़ा रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनें फिलहाल रद्द कर दी गई हैं। रेलवे ने यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है

रेलवे और प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Aamir Khan Third Marriage Row: नितेश राणे का बड़ा बयान, बोले- ‘क्या आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं?’

बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan की तीसरी शादी को लेकर अब राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री Nitesh Rane ने आमिर खान की शादी पर टिप्पणी करते हुए इसे 'लव जिहाद' के संदर्भ में जोड़ा और कहा कि इस मुद्दे पर हिंदू समाज को गंभीरता से विचार करना चाहिए।