👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
- Dhar में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले से भिड़ी ईको वैन, महाकाल से लौट रहे गुजरात के छह लोगों की मौत
0:00 left
मेक्सिको में दर्दनाक रेल हादसा: वहाका में ट्रेन पटरी से उतरी, 13 की मौत, 100 से ज़्यादा घायल
मेक्सिको के वहाका क्षेत्र में एक भीषण रेल दुर्घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि लगभग 100 यात्री घायल हुए हैं। इस हादसे की पुष्टि मेक्सिकन नौसेना ने की है।

नौसेना के अनुसार, ट्रेन में कुल 241 यात्री और नौ क्रू सदस्य सवार थे। दुर्घटना में 98 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 36 का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन निज़ाना शहर के पास एक मोड़ पर अचानक पटरी से उतर गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए मेक्सिको के अटॉर्नी जनरल ने हादसे की औपचारिक जांच शुरू कर दी है।
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबॉम ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।



