India

पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे का बड़ा बयान: पाकिस्तान से तात्कालिक खतरा, चीन होगा भारत की लंबी अवधि की चुनौती

पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। अपनी नई पुस्तक के विमोचन के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आतंकवाद की चुनौती भारत के लिए तत्काल चिंता का विषय है, लेकिन लंबी अवधि में चीन भारत का मुख्य रणनीतिक प्रतिद्वंद्वी बनकर उभर सकता है।

जयपुर के सरकारी स्कूल पर सियासी घमासान: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में विवाद, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर विवाद बढ़ गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच कथित धक्का-मुक्की और विवाद के बाद मामला राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है।

वंदे मातरम विवाद पर मायावती का बड़ा बयान: ‘राजनीति छोड़कर बेरोजगारी, युवाओं और बाढ़ पर ध्यान दें’

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर सवाल उठाते हुए कहा है कि देश में इस मुद्दे को लेकर अनावश्यक राजनीति नहीं होनी चाहिए। उनका कहना है कि वंदे मातरम पूरा गाया जाए, शुरुआती दो छंद गाए जाएं या इसे न गाया जाए—इसे राजनीतिक विवाद का विषय बनाना उचित नहीं है।

वंदे मातरम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, यूपी से केरल तक बढ़ा विवाद

‘वंदे मातरम’ को लेकर देश की सियासत गरमा गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हमले के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर दिखावटी राष्ट्रवाद और जनता से जुड़े अहम मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है। वहीं बीजेपी ने कांग्रेस के रुख को वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति से जोड़कर पलटवार किया है।

जंतर-मंतर पर बल प्रयोग की होगी जांच, सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय कमेटी

जंतर-मतर पर नीट यूजी पेपर लीक को हुए प्रदर्शन में बल प्रयोग की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पांच सदस्यीय हाई-पावर्ड इंक्वायरी कमेटी  गठन किया है। कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे।

लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी को मारी गोली, फिर बहन को मारकर दे दी जान

यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को हुई एक सनसनीखेज वारदात ने सबको चौंका दिया है। एक पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार बहन को भी गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। 

Sugar Price Update: चीनी की कीमतों पर सरकार सख्त, डीलर के लिए 15 दिन की स्टॉक लिमिट

देश में चीनी की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने ऐसे डीलर के लिए स्टॉक लिमिट तय कर दी है, जो हर महीने 10 मीट्रिक टन से ज्यादा चीनी का इस्तेमाल करते हैं। नए आदेश के तहत ये डीलर अब 15 दिनों से ज्यादा का स्टॉक अपने पास नहीं रख सकेंगे।

Indian Citizenship Rules: अब जिलाधिकारी दे सकेंगे भारतीय नागरिकता, सरकार ने बदले नियम

केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकता देने की प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिलाधिकारी (DM) पात्र आवेदकों को पंजीकरण या प्राकृतिककरण के जरिए भारतीय नागरिकता देने के लिए सक्षम होंगे।

जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका का बड़ा बयान, पाकिस्तान ने जताई आपत्ति; जानें क्यों बढ़ा विवाद

जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर कूटनीतिक बयानबाजी  तेज हो गई है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताए जाने के बाद पाकिस्तान ने इस टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताया है।

नालंदा में मिड-डे मील पर बड़ा सवाल: 34 बच्चे बीमार, प्रिंसिपल सस्पेंड

बिहार के नालंदा जिले से सामने आई मिड-डे मील की लापरवाही ने बच्चों की सुरक्षा और सरकारी स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नूरसराय प्रखंड के परासी मध्य विद्यालय में मंगलवार को खाना खाने के बाद 34 बच्चे बीमार पड़ गए। इनमें 17 छात्र और 17 छात्राएं शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया।

दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल

दिल्ली के बाहरी इलाके टिकरी कलां में बुधवार को एक CNG पंप पर उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब एक ट्रक में CNG भरी जा रही थी। इसी दौरान ट्रक में लगे CNG सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया।

श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, बोले- जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर बुधवार को अपने दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दौरे के तहत श्रीनगर पहुंचे। अपने पहले आधिकारिक कश्मीर दौरे के दौरान गोर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की और इसके बाद जम्मू-कश्मीर को लेकर एक अहम बयान दिया।

NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा-एनटीए को यूपीएससी से सीखना चाहिए

नीट यूजी पेपर लीक मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सरकार ने बताया कि NEET परीक्षा के लिए बना सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित (फूलप्रूफ) है और इसमें सेंध लगाना मुश्किल है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-यूपीएससी से सीखिए।

कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में हुआ। पुलिस के मुताबिक, आग रात करीब 1:45 बजे लगी।

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, विदेश मंत्रालय ने दिया सख्त जवाब

शहजाद भट्टी नेटवर्क को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस दावे पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का रुख स्पष्ट किया है।

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल, कहा- अब मोदी सरकार का अंत तय

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सब्जी में डाल दिया सर्फ, 40 से ज्यादा बच्चे बीमार

बिहार के नालंदा जिले से स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। नूरसराय प्रखंड के परासी मिडिल स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील में नमक की जगह कथित तौर पर कपड़े धोने वाला सर्फ डालकर सब्जी परोस दी गई।

एमपी में अगले पांच साल तक जारी रहेगी लाडली बहना योजना, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को भोपाल स्थित मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, कृषि, जल संरक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, युवा और सड़क अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने लाडली बहना योजना को अगले पांच साल जारी रखने का फैसला भी लिया।

कुलगाम में बड़ा हादसा: CRPF के बंकर वाहन से ट्रक की जोरदार टक्कर, 5 जवान घायल

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में CRPF के पांच जवान घायल हो गए। हादसा काजीगुंड के लेवदोरा इलाके में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने CRPF के बंकर वाहन को टक्कर मार दी।

कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) भवन की दूसरी मंजिल के खुले टेरेस क्षेत्र में आग लग गई। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा अपडेट: चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT से क्लीन चिट, लेकिन जांच अभी बाकी

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले में राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) ने मामले की अपनी अंतिम रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के नाम आरोपियों की सूची में शामिल नहीं हैं।

पश्चिमी यूपी में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 16 संदिग्ध गिरफ्तार, अमित शाह ने बताया ISI कनेक्शन

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कथित आतंकी नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े होने के आरोप में मोहम्मद जफर की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई की जानकारी साझा की।

गुजरात में ‘नकली सरकारी दफ्तर’ का बड़ा घोटाला! 121 फर्जी काम, 22.70 करोड़ की संपत्ति पर ED का शिकंजा

सरकारी विभाग का नाम, अधिकारियों जैसा व्यवहार, नकली मुहर और फर्जी दस्तावेज—गुजरात के दाहोद से सामने आया कथित फर्जी सरकारी दफ्तर घोटाला हैरान करने वाला है। आरोप है कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के नाम पर छह नकली सरकारी कार्यालय चलाए गए और सरकारी फंड हासिल करने के लिए 121 फर्जी कामों को मंजूरी दिलाई गई।

भिंड-ग्वालियर रोड पर भीषण हादसा: 8 मजदूरों की मौत, 25 घायल; NH-719 को फोरलेन करने की भी है मांग 

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। गोहद के छीमका गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप की सामने से आ रहे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ, बोले- ‘हर वोटर के पास वैध Photo ID’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ करते हुए अमेरिका में चुनावी नियमों को और सख्त करने की वकालत की है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर भारत के चुनावी सिस्टम और मतदाता पहचान व्यवस्था का उदाहरण देते हुए अमेरिका में ‘SAVE America Act’ लागू करने की मांग दोहराई।

एमपी भाजपा के कई दिग्गजों को निराशा, नितिन नवीन की नई टीम में आर्य, पटेल और पाटीदार को बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान सोमवार को कर दिया है। टीम की घोषणा के साथ ही मध्यप्रदेश भाजपा के कई दिग्गजों के हाथ निराशा लगी है। मध्यप्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

नागपंचमी पर उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति, कई श्रद्धालु घायल

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सोमवार को नागचंद्रेश्वर मंदिर के पास अचानक भगदड़ जैसे हालात बन गए। बताया जा रहा है कि परिसर में करंट फैलने की अफवाह के बाद श्रद्धालुओं में डर का माहौल बन गया। इसके बाद भारी भीड़ में लोग इधर-उधर भागने लगे और एक-दूसरे को धक्का देने लगे। बताया जाता है कि इममें करीब 13 श्रद्धालु घायल हुए हैं।

पालघर की विराज प्रोफाइल कंपनी में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल

महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार सुबह एक औद्योगिक इकाई में हुए जोरदार ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। यह हादसा बोइसर-तारापुर MIDC क्षेत्र स्थित विराज प्रोफाइल कंपनी में हुआ। धमाके की चपेट में आने से फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर घायल हो गए।

‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी संग्राम! चिदंबरम का पलटवार, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल के बाद देश की सियासत में नया विवाद छिड़ गया है। 15 अगस्त को लाल किले से दिए भाषण में पीएम मोदी ने कहा था कि सशस्त्र नक्सलवाद कमजोर हुआ है, लेकिन वैचारिक स्तर पर देश में अशांति फैलाने वालों से सतर्क रहने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने किसी व्यक्ति या पार्टी का नाम नहीं लिया था।

Instagram पर ‘दिमागी नक्सल पार्टी’ की एंट्री! 24 घंटे में 1.7 लाख फॉलोअर्स, नाम को लेकर मचा सियासी घमासान

इंस्टाग्राम पर ‘दिमागी नक्सल पार्टी’ नाम से बना एक नया अकाउंट तेजी से चर्चा में आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस अकाउंट ने महज 24 घंटे में 1.7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स जुटा लिए हैं। इससे पहले ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ नाम का अकाउंट भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आया था।

लखीसराय अशोकधाम मंदिर में बड़ा हादसा: भगदड़ जैसी स्थिति में 8 लोगों की मौत, कई घायल

बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा होने से 8 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 5-6 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। यहां एक चार मंजिला होटल में भीषण आग लगने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

UGC-NET के तीन विषयों की फिर होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल

UGC-NET जून 2026 परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को बड़ा फैसला लिया है। एजेंसी ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया है। इन तीनों विषयों के प्रश्नपत्रों में बड़े पैमाने पर तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और प्रश्न निर्माण से जुड़ी खामियां पाए जाने के बाद यह फैसला किया गया है।

राम मंदिर में पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू, जानिए क्या हैं नए नियम

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की पूजा-अर्चना में लगे पुजारियों के लिए 15 अगस्त से नया ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। मंदिर में अब रामलला की सेवा करने वाले सभी पुजारी एक समान पारंपरिक पोशाक में नजर आएंगे। यह बदलाव मंदिर की पूजा व्यवस्था को और सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से किया गया है।

NALSAR विवाद के बाद BCI चेयरमैन ने कानून छात्रों से मांगी माफी, CJI सूर्यकांत के बयान से बढ़ा था मामला

नालसार लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह से जुड़े विवाद के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने कानून के छात्रों से माफी मांगी है। स्वतंत्रता दिवस पर जारी अपने पत्र में मिश्रा ने कहा कि हाल के घटनाक्रम से छात्रों के बीच चिंता पैदा हुई और यदि उनके किसी शब्द या पत्र से छात्रों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो उन्हें इसका ईमानदारी से खेद है।

उमर अब्दुल्ला का दावा- 370 नहीं हटता, तो भारत में शामिल होने के लिए लड़ रहे होते पीओके के लोग

उमर अब्दुल्ला ने दावा किया कि अगर 2019 में अनुच्छेद 370 को समाप्त नहीं किया गया होता, तो आज PoK के लोग जम्मू-कश्मीर के साथ जुड़ने के लिए प्रदर्शन कर रहे होते। उन्होंने LoC के पार की मौजूदा स्थिति और वहां जारी असंतोष का हवाला देते हुए यह बात कही।

स्वतंत्रता दिवस पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान-सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को योगगुरु बाबा रामदेव ने सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया को लेकर बेहद गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकारी नौकरियों के इंटरव्यू में 90 से 99 फीसदी तक घोटाला होता है।

पीएम मोदी के भाषण पर छात्र आंदोलन का असर, 76 मिनट में 52 बार याद आए युवा और नौजवान

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को लाल किले से पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर संबोधित किया। इस बार उनके भाषण पर जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन का असर दिखा। अपने संबोधन में पीएम ने देश के युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

स्वतंत्रता दिवस विशेष : आजादी के लिए आवश्यक हैं जन आंदोलन

भारत का ‘स्वतंत्रता दिवस’ अन्याय के विरुद्ध लोकतांत्रिक और अहिंसक संघर्ष की निरंतर जिम्मेदारी का प्रतीक है। भारत की स्वतंत्रता में अनेक धाराओं का योगदान रहा, पर गांधी के अहिंसक आंदोलनों ने जनसामान्य की ललक को व्यापक जनांदोलन में बदल दिया।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प 

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश आज उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञ है, जिन्होंने अपने साहस, बलिदान और अटूट समर्पण से भारत की आजादी की नींव मजबूत की।

आत्मनिर्भरता से विकसित भारत की ओर आजादी की उड़ान

15 अगस्त भारत के राष्ट्रीय जीवन का वह गौरवपूर्ण दिन है, जब हमारी धरती ने पराधीनता की लंबी रात के बाद स्वतंत्रता का सूर्य देखा था। यह केवल अतीत के गौरव को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि यह आत्ममंथन करने का भी समय है।

लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा संदेश: 2047 तक विकसित भारत का संकल्प

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण कर देश को संबोधित किया और 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दोहराया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

जातिगत जनगणना पर कांग्रेस के सवाल: क्या पारदर्शी होगी Census 2027 की प्रक्रिया?

जातिगत जनगणना को लेकर एक बार फिर सियासी बहस तेज हो गई है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि Census 2027 में जाति से जुड़ी जानकारी किस तरीके से जुटाई जाएगी और इस प्रक्रिया को तय करने से पहले राजनीतिक दलों से चर्चा क्यों नहीं की गई।

आधी रात को सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स घटा, जानिए आपकी जेब पर क्या असर होगा

स्वतंत्रता दिवस की आधी रात केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के एक्सपोर्ट पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती की है। नए फैसले के तहत डीजल के एक्सपोर्ट पर टैक्स ₹25.5 से घटाकर ₹24 प्रति लीटर, पेट्रोल पर ₹3.5 से घटाकर शून्य और एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF पर ₹22 से घटाकर ₹19.5 प्रति लीटर कर दिया गया है। नई दरें 15 अगस्त से प्रभावी हैं।

सिंधु जल संधि तनाव: उमर अब्दुल्लाह बोले- ‘इन नदियों पर पहला हक हमारा’

सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने कहा है कि सिंधु जल संधि के निलंबन के बाद भारत को अपनी नदियों के पानी का बेहतर इस्तेमाल करने का अधिकार मिलना चाहिए।

राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत

राहुल गांधी की विदेश नीति पर टिप्पणी के बाद BJP और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के बयान को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसी भाषा स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से प्रधानमंत्री के साथ-साथ भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचता है।

भोपाल और ग्रेटर नोएडा में डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 7 करोड़ की ड्रग जब्त

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन क्रिस्टल डैगर’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.6 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 7.1 करोड़ रुपये बताई गई है।

RG Kar case : गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर थाने के बाहर हमला

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के मामले से जुड़े कथित जल्दबाजी में अंतिम संस्कार के केस में गिरफ्तार पूर्व टीएमसी विधायक निर्मल घोष को शुक्रवार को भीड़ के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं

महाराष्ट्र के नांदेड़ में हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मीडिया से बात करते हुए बादल ने कहा कि वह इस हमले से डरे नहीं हैं और पूरी तरह ठीक हैं।

बिहार के गयाजी में कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत

बिहार के गया जिले के डोभी प्रखंड में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में कुएं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना गढ़ करमौनी गांव की है।

राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद

कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और विदेशी नेताओं से मुलाकात के अंदाज पर राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के विदेशी नेताओं से गले मिलने की शैली की नकल करते हुए इसे ‘हग डिप्लोमेसी’ से जोड़कर तंज कसा।

अजय राय का WhatsApp अकाउंट बंद, BJP पर लगाया राजनीतिक दबाव का आरोप

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि उनका WhatsApp अकाउंट बंद (बैन) कर दिया गया है। उन्होंने इस कार्रवाई को राजनीतिक दबाव से जोड़ते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अजय राय ने इसकी जानकारी अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी।

सोनमर्ग में बादल फटा: सड़कों पर मलबा और कीचड़, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद

जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल सोनमर्ग के रंगा मोड इलाके में गुरुवार को बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई। भारी बारिश के बीच बड़ी मात्रा में मलबा और कीचड़ सड़कों पर आ गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

मिथुन चक्रवर्ती को बंगाल फिल्म फेस्टिवल का न्योता नहीं मिला, बोले—“शायद मैं छोटा कलाकार हूं!”

महानायक उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी समारोह की तैयारियों के बीच बंगाल की राजनीति और सिनेमा में एक नया विवाद सामने आया है। बीजेपी नेता और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाल फिल्म फेस्टिवल में न्योता नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है।

एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके

शुक्रवार की सुबह देश के अलग-अलग हिस्सों और पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। उपलब्ध भूकंपीय आंकड़ों के मुताबिक करीब सात घंटे के दौरान नासिक, हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान में कुल चार भूकंप दर्ज किए गए। इनमें सबसे ज्यादा तीव्रता 4.4 रही।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर 1947 के भारत विभाजन से प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विभाजन की त्रासदी झेलने वाले परिवारों के साहस, संघर्ष और जिजीविषा को याद करते हुए कहा कि लाखों लोगों ने असहनीय पीड़ा के बावजूद अपने जीवन को दोबारा खड़ा किया और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला

एयर इंडिया ने अपने पायलटों की ड्रग जांच को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइन ने अब अपने सभी पायलटों की अनिवार्य ड्रग और प्रतिबंधित पदार्थों की स्क्रीनिंग कराने का निर्णय लिया है।

संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने: ‘राहुल गांधी जवाब दो’ बनाम ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’

मानसून सत्र के आखिरी दिन संसद भवन का मकर द्वार एक बार फिर सियासी टकराव का केंद्र बन गया। गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसद आमने-सामने खड़े नजर आए। दोनों पक्षों ने हाथों में तख्तियां लेकर एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाए, जिससे संसद परिसर में राजनीतिक तनाव साफ दिखाई दिया।

लाल किला धमाका: UNSC रिपोर्ट में AQIS का नाम, पहले JeM से जुड़ा था लिंक; आखिर किस आतंकी संगठन का हाथ?

नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके को लेकर एक नई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) रिपोर्ट ने जांच और आतंकी नेटवर्क को लेकर अहम सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट में इस हमले को अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जोड़ा गया है। इस धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे।

राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- ‘हिट एंड रन की राजनीति करते हैं’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी के “चैलेंज करता हूं” वाले बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि संसद में बहस और विरोध की अपनी मर्यादा होती है और सभी नेताओं को संसदीय परंपराओं का सम्मान करना चाहिए।

जीशान सिद्दीकी को फिर जान से मारने की धमकी, एक हफ्ते में दूसरी बार; मचा हड़कंप

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जीशान सिद्दीकी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। खास बात यह है कि एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी धमकी बताई जा रही है। धमकी एक ऑडियो संदेश के जरिए दी गई, जिसके बाद सिद्दीकी ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस के शीर्ष अधिकारियों और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दी है।

Former Judge Yashwant Varma के खिलाफ आरोप साबित, लोकसभा में रिपोर्ट पेश

पूर्व न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से जुड़े कैशकांड में जांच समिति की रिपोर्ट बुधवार को लोकसभा में पेश की गई। तीन सदस्यीय न्यायाधीश जांच समिति ने अपनी जांच में उनके खिलाफ लगाए गए गंभीर कदाचार के आरोपों को साबित माना है।

MP में एनालॉग पनीर बैन, सीएम यादव ने दिए आदेश, इंदौर में कार्रवाई

सीएम डॉ.मोहन यादव ने बुधवार को एनालॉग पनीर पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। इसके बाद इंदौर में कार्रवाई भी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर नहीं बिकेगा।  

Karnataka में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, परिवहन भी प्रतिबंधित

कर्नाटक सरकार ने राज्य में तंबाकू और निकोटीन वाले गुटखा और पान मसाला पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त के कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत इन उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर रोक रहेगी।

International Youth Day 2026: PM Modi ने युवाओं को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत, संस्कृत श्लोक से दिया खास संदेश

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं की जमकर सराहना की और उन्हें भारत का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति बताया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर युवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश साझा करते हुए उनकी संवेदनशीलता, सेवाभाव और सामर्थ्य की तारीफ की।

 Indigo Flight Emergency Landing: चेन्नई में 224 यात्रियों की जान बाल-बाल बची, लैंडिंग से पहले इंजन में आई खराबी

चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार रात इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। कोलकाता से चेन्नई आ रहे विमान के बाएं इंजन में लैंडिंग से ठीक पहले तकनीकी खराबी सामने आई। स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 224 लोग सुरक्षित हैं।

PM Modi ने लॉन्च की रामनाथ कोविंद की आत्मकथा, बोले- ‘मुश्किलों से टूटे नहीं, और मजबूत बने’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कोविंद के संघर्ष, सादगी और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रामनाथ कोविंद की जीवन यात्रा भारतीय लोकतंत्र और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Mumbai Rain: कुर्ला में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कुर्ला के चिराग नगर इलाके में बुधवार तड़के बड़ा हादसा हुआ। गौसिया चॉल के पास भूस्खलन के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। शुरुआती रिपोर्टों में दो लोगों की मौत और कई लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है, जबकि राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई चेकिंग

स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट। पुलिस ने पूरे शहर में सघन चेकिंग अभियान, गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई। जानिए क्या हैं ताजा सुरक्षा इंतजाम।

गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट के टर्बुलेंस मामले में नया खुलासा हुआ है। बताया जाता है कि पायलेट के सेंपल की जांच में मारिजुआना यानी गांजा पीकर प्लेन उड़ाने क पुष्टि हुई है।

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img