लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को हुई एक सनसनीखेज वारदात ने सबको चौंका दिया है। एक पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार बहन को भी गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मानस बाजपेई गुरुवार दोपहर आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पहुंचा और पत्नी दिव्या मिश्रा को फोन करके ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उसने बातचीत की, फिर गोली मार दी। पुलिस को मानस के घर से एक तमंचा और दो पिस्टल मिली है।
👉 यह भी पढ़ें:
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
- MP Crime: हाईवे हादसा नहीं निकला खौफनाक हत्याकांड! 5 मौतों की गुत्थी में 8 गिरफ्तार
- UP Vigilance Raid: रिटायर्ड ARTO के घर से निकला ‘कुबेर का खजाना’! ₹35 करोड़ की संपत्ति, ₹1.62 करोड़ कैश और 22 किलो सोना-चांदी बरामद
- West Bengal Politics: Baruipur Murder Case पर गरमाई सियासत, TMC का आरोप- ‘Mamata Banerjee को घर से निकलने से रोका’
- लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 14 छात्रों की मौत, कुछ ने बिल्डिंग से कूद कर बचाई जान
- Hansi Murder Case: सुबह एक्सरसाइज करवा रहे जिम संचालक को 5 सेकेंड में 10 गोलियां! CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
घर पहुंचकर बहन को मारी गोली
बताया जाता है कि वारदात के बाद आरोपी पति मानस मौके से फरार होकर हुसड़िया स्थित अपने घर पहुंचा। पुलिस के अनुसार, घर पर उसने अपनी बहन विभा बाजपेई की भी गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इस गोलीकांड में तीन लोगों की मौत हो गई है।
बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी पत्नी
गोली की आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। महिला को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। जिस बैंक अफसर की हत्या हुई, उसका नाम दिव्या मिश्रा है। वह आईसीआईसीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी। वह आलमबाग में रहती थी। उसने एक साल पहले पति मानस से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी।
वॉट्सएप पर लगाया स्टेटस
सुसाइड से पहले आरोपी ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया था। इसमें लिखा था- मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सब कुछ पता है।



