वंदे मातरम् विवाद : अमित शाह ने कहा-तुष्टिकरण की राजनीति कर रही कांग्रेस

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस और घिरती जा रही है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कल दो ही छंद गाने का फैसला लिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस फैसले को देश विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

कांग्रेस ने शहीदों का अपमान किया

अमित शाह ने कहा कि 1937 में कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए वंदे मातरम के दो टुकड़े करके देश के विभाजन की नींव डाली और पाकिस्तान का जन्म हुआ। कांग्रेस ने लाखों शहीदों का भी अपमान किया, जिन्होंने वंदे मातरम का नारा लगाते लगाते फांसी पर चढ़ गए। कांग्रेस पार्टी 1937 का अपनी पार्टी का रेज्यूलेशन मान रही है और संसद के एक्ट को नकार रही है।

जनता से एकजुट होने की अपील

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी फिर एक बार तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि जनता से अपील है कि देश ने गलती की थी और गंभीर परिणाम हमने भुगते। अब इसके खिलाफ एकजुट हों, कांग्रेस के फैसले के खिलाफ आवाज बुलंद करें। हम आजाद देश हैं।

संसद से पास कानून को नकारा

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने संसद से पास कानून को नकार कर ठीक नहीं किया है। आज जमाना बदल गया है, देश में राष्ट्रवाद की लहर है, पूरा देश एकजुट है। आज कांग्रेस की 1937 वाली रणनीति और जिद नहीं चलेगी। कांग्रेस ने 2026 में भी तुष्टीकरण के लिए देशविरोधी फैसला लिया है। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने केवल शुरुआती दो पद स्वीकारने की बात करते हुए बंकिम चंद्र चटर्जी का अपमान किया है।

कांग्रेस ने तुष्टीकरण पॉलिसी पर लगाई मुहर

गृह मंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास तुष्टीकरण से भरा हुआ है। सार्वजनिक मंच पर केवल दो छंद गाकर कांग्रेस ने अपनी तुष्टीकरण पॉलिसी पर मुहर लगाते हुए उसकी पुष्टि कर दी है। शाह ने ये भी कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिए इस गीत का पूरा गाया जनाना जरूरी है। कांग्रेस के पास संसद से पास हुए फैसलों को काटने का अधिकार नहीं है।

पीएम मोदी ने ऐतिहासिक गलती सुधारी

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बड़ी मुश्किल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक गलती सुधारी थी, लेकिन कांग्रेस ने हर बार की तरह इस बार भी बता दिया कि उसकी सोच कैसी है। शाह ने कहा कि कांग्रेस के लिए पहले भी देश मायने नहीं था और आज भी उनके नेताओं की सोच में बदलाव नहीं आया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

तमिलनाडु में कार नीम के पेड़ से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

तमिलनाडु सड़क हादसे में तिरुचिरापल्ली के पास कार नीम के पेड़ से टकराई। हादसे में आठ की मौत, दो लोग गंभीर घायल।

FSSAI ने बिसलेरी के पानी को असुरक्षित बताया, मिले खतरनाक ब्रोमेट और PAHs केमिकल

FSSAI ने बिसलेरी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर को असुरक्षित घोषित किया। जांच में ब्रोमेट और PAHs मिलने के बाद मुकदमे की मंजूरी दी गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं, फिर भी नहीं मान रहे कुछ लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में कहा कि 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। विश्व बैंक की रिपोर्ट में भी यह बड़ा बदलाव दर्ज हुआ है।

हिसार के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में टैंक हादसे में दो जवान शहीद

हिसार सैन्य प्रशिक्षण केंद्र टैंक हादसे में दो जवान शहीद हो गए। भोजराज गांव के अभ्यास क्षेत्र में अभ्यास के दौरान यह दुर्घटना हुई।

जालौन में रसोई गैस सिलेंडर फटने से 20 से अधिक लोग झुलसे, 7 गंभीर

जालौन के उरई में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट से 23 लोग झुलस गए। हादसे में 7 की हालत गंभीर, 12 बच्चे भी शामिल।

विधानसभा एक की विधायक ट्रॉफी से विजयवर्गीय आउट, अब ‘स्वाभिमान’ ट्रॉफी हुआ नाम, पोस्टर-बैनर पर भाजपा की नई ‘चौकड़ी’

विधानसभा एक की विधायक ट्रॉफी से कैलाश विजयवर्गीय को बाहर कर नाम बदलकर स्वाभिमान ट्रॉफी किया गया। पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की सक्रियता नजर आई।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: हर्षित राणा के कैच के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी ने दिखाई आंख, मचा बवाल

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में हर्षित राणा के कैच के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज और भारतीय गेंदबाज के बीच तनाव दिखा। जानें पूरी घटना।

राहुल गांधी ने अर्धनारीश्वर की 1500 साल पुरानी मूर्ति शेयर कर BJP-RSS पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने अर्धनारीश्वर की 1500 साल पुरानी मूर्ति की तस्वीर साझा कर भाजपा-आरएसएस की धार्मिक समझ पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने बयान का समर्थन किया।

भाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का दिल का दौरा पड़ने से निधन, नेताओं ने जताया शोक

रामराव वडकुते के निधन से महाराष्ट्र में शोक की लहर। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया दुख, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

6 दिसंबर को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए कार सेवा, करणी सेना का आयोजन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के तहत 6 दिसंबर को मथुरा में करणी सेना कार सेवा और हवन-यज्ञ करेगी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात।