हरियाणा के हांसी शहर में गुरुवार सुबह हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। फव्वारा चौक के पास खुलेआम बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक जिम संचालक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना महज 5 सेकेंड में अंजाम दी गई और इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है।
घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
- RG Kar case : गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर थाने के बाहर हमला
- प्रशासन ने 85 वर्षीय पुष्पलता मंगल की इच्छा का रखा ध्यान, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने समाप्त किया प्रकरण
- MP Crime: हाईवे हादसा नहीं निकला खौफनाक हत्याकांड! 5 मौतों की गुत्थी में 8 गिरफ्तार
- Kashmir Terror Funding Case: विदेशी टेरर फंडिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा! दुबई से UK और PoK तक जुड़े तार, 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
- Brij Bhushan Singh Acquitted: महिला पहलवानों के केस में बृज भूषण शरण सिंह और विनोद तोमर बरी, 1,133 दिन बाद आया फैसला
सुबह की एक्सरसाइज बनी मौत का मैदान
जानकारी के अनुसार, जिम संचालक कपिल गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे फव्वारा चौक के नजदीक कुछ युवक-युवतियों को मॉर्निंग एक्सरसाइज और वार्म-अप करवा रहा था। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश अचानक मौके पर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने कुछ ही सेकेंड में करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं। कई गोलियां कपिल की पीठ और सिर में लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
CCTV में कैद हुई पूरी शूटआउट
इस हत्याकांड का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाश तेजी से आए, निशाना साधकर फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए।
पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
फायरिंग में युवती भी घायल
हमले के दौरान वहां मौजूद शिखा नामक एक युवती भी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान निकले छर्रे उसे लग गए, जिसके बाद उसे तत्काल हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।
हाल ही में हुई थी लव मैरिज
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक कपिल मूल रूप से जींद जिले के दलमवाला गांव का रहने वाला था और कई वर्षों से हांसी में जिम संचालित कर रहा था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक कपिल की कुछ समय पहले ही लव मैरिज हुई थी। ऐसे में पुलिस इस एंगल सहित व्यक्तिगत रंजिश, पुरानी दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी जांच में लगाया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि आखिर जिम संचालक कपिल की हत्या के पीछे कौन था और इस हत्याकांड की असली वजह क्या थी?



