कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच गुरुवार को बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास पर हुई ब्रेकफास्ट बैठक ने सियासी हलचल और बढ़ा दी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को राजस्थान के सीकर में आत्महत्या करने वाले नीट अभ्यर्थी प्रदीप मेघवाल के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि प्रदीप मेघवाल की मौत केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि एक टूटी हुई और भ्रष्ट व्यवस्था का परिणाम है।
असम विधानसभा ने बुधवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) बिल पास कर दिया। इस पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे मुसलमानों पर हिंदू कानून थोपने की कोशिश बताया। इधर, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि यूसीसी की मांग सबसे पहले कांग्रेस ने ही उठाई थी।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में उथल-पुथल मची हुई है। अब ममता बनर्जी की पार्टी की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।बारासात से टीएमसी सांसद ने महिला तृणमूल विंग की अध्यक्ष और अन्य पदों से इस्तीफा दिया है। हालांकि, वह सांसद के तौर पर अपना काम जारी रखेंगी।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के विष्णुपुर सीट से टीएमसी विधायक दिलीप मंडल को बंगाल पुलिस ने पुरी के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। मंडल पूर्व सीएम ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं। एक मामले में केस दर्ज होने के बाद से वे फरार चल रहे थे।
पश्चिम बंगाल की सियासत इस समय जबरदस्त उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) अंदरूनी कलह की वजह से टूट की कगार पर पहुंच गई है?
कर्नाटक में सीएम पद को लेकर चल रहा नाटक अभी भी जारी है। मंगलवार को दिल्ली में बैठकों का दौर चलता रहा। हालांकि बैठकों के बाद भी कांग्रेस नेताओं ने सिद्धारमैया के पद छोड़ने की बात से इनकार किया, लेकिन सूत्र बताते हैं कि बैठक में ऐसी चर्चा हुई है। आलाकमान ने सिद्धारमैया को पद छोड़ने को कहा है और जल्द ही वे त्यागपत्र दे सकते हैं।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भाजपा के संकल्प पत्र के अनुसार लगातार फैसले ले रहे हैं। इसके तहत गरीबों को पांच रुपए में मछली-चावल देने की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपए देने पर भी काम शुरु हो गया है।
बकरीद पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के बयान से सिसायत गरमा गई है। राणे ने वर्चुअल बकरीद मनाने की बात कहते हुए कहा कि कंप्यूटर पर फोटो लगाकर बकरा काटें। उनके बयान पर राजद और कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही भाजपा के ही एक मुस्लिम नेता ने राणे के बयान का विरोध किया है।
सम में हिमंता बिस्वा सरमा सरकार ने यूसीसी बिल विधानसभा में पेश कर दिया है। एआईएमआईएम असुद्दीओवौसी ने कहा कि असम का यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल्कुल भी एक जैसा नहीं है। यह आदिवासी समुदायों को UCC के दायरे से पूरी तरह बाहर रखता है।
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को भस्मासुर बताया है। भाटिया ने कहा कि यह सरकार स्थिर है और मजबूत भी है। अंगद के पांव की तरह है। भाटिया ने कहा कि 100 राहुल गांधी भी आ जाएं तो हिला नहीं पाएंगे।
पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत को “लोकतंत्र की जीत” बताया और कहा कि जनता ने डराने की राजनीति को पूरी तरह ख़ारिज कर दिया है।
नीट-यूजी पेपर लीक मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। रविवार को केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस तब तक शांत नहीं बैठेगी, जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित नहीं बनाया जाता।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा नेता पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी विदेशी शक्तियों के इशारे पर देश में अराजकता पैदा करके नरेंद्र मोदी सरकार को अस्थिर करने की साजिश रच रहे हैं। कई अन्य भाजपा नेताओं ने भी राहुल गांधी पर वार किया है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा के सीएम सुभेंदु अधिकारी ने बकरीद की छुट्टी में कटौती करने का फैसला लिया है। ममता बनर्जी ने पहले दो दिन की छुट्टी के आदेश दिए थे, लेकिन अब इसे एक दिन कर दी गई है। सुभेंदु अधिकारी ने इसके पहले भी ममता सरकार के कई फैसले बदले हैं।
आप से भाजपा में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को नई जिम्मेदारी मिल गई है। राघव चड्ढा को उच्च सदन यानी राज्यसभा की याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने इस समिति का पुनर्गठन करते हुए इसमें दस सदस्यों को नामांकित किया है।
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार में असली संकट नेतृत्व का है और यह बात अब सभी देशवासी समझ चुके हैं।
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि उनकी पार्टी का इंस्टाग्राम पेज हैक कर लिया गया है। इसके साथ ही उनका निजी इंस्टाग्राम खाता और अन्य मंच भी प्रभावित हुए हैं।
भाजपा ने भी कांग्रेस पर वार किए। इसी बीच विधानसभा दो के भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने डॉक्टर बनकर राहुल गांधी का इलाज भी कर दिया। मेंदोला ने राहुल गांधी को हाजमाला खाने की सलाह दी। इतना ही नहीं मेंदोला ने राहुल गांधी को वन एमजी डॉट कम से भिजवा भी दी। मेंदोला ने राहुल गांधी क 120 टैब्लेट की बॉटल भिजवाई है।
चेन्नई। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। नई सरकार में विजय की टीवीके पार्टी के 21 और कांग्रेस के 2 विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली के दौरे पर हैं। वहां पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात के दौरान उन्हें मेलोडी टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुआ कि इसे कुछ ही घंटों में 11.2 करोड़ (112 मिलियन) से अधिक व्यूज मिल गए। विपक्ष ने इसको लेकर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है।
रायबरेली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर एक विवादित बयान दिया है। बुधवार को रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री लोगों से अपील करते हैं कि सोना मत खरीदो, पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करो और दूसरी तरफ खुद महंगी विदेश यात्राओं पर निकल जाते हैं।
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का संदेश लेकर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेताओं को मायूसी हाथ लगी। मायावती ने मुलाकात से इनकार कर दिया, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं को बैरंग लौटना पड़ा।
नई दिल्ली। नीट यूजी पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर जमकर निशान साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल पूछा है कि बार-बार पेपर लीक होते हैं, लेकिन शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया जाता है।
ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस को दोबारा मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो नेता पार्टी छोड़ना चाहते हैं, उन्हें रोका नहीं जाएगा
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन रुपए से अधिक का इलाफा कर दिया है। इसके साथ ही सीएनजी के दाम भी 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार को आड़ें हाथों लिया है।
तिरुवनंतपुरम। चुनाव परिणाम घोषित होने के 9 दिन बाद आखिरकार कांग्रेस को केरल में मुख्यमंत्री मिल गया है। वीडी सतीशन केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। सीएम की दौर में केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला का नाम भी आगे चल रहा था, लेकिन इन सतीशन ने इन सबको पीछे छोड़ दिया।
केरल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के 10 दिन बाद आखिरकार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म कर दिया है। कांग्रेस नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता वीडी सतीशन को केरल का अगला मुख्यमंत्री घोषित किया है।
केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के भीतर जारी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। वायनाड में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ लगे पोस्टरों ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। पोस्टरों में चेतावनी दी गई है कि यदि केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाया गया, तो “वायनाड अगला अमेठी बन जाएगा।” इस विवाद ने कांग्रेस हाईकमान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट छोड़ दी है। वे भवानीपुर से विधायक बने रहेंगे। बुधवार को विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई नवनिर्वाचित विधायकों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
चेन्नई। थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा का फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। सरकार को 144 विधायकों का समर्थन मिला, जबकि प्रमुख विपक्षी दलों ने फ्लोर टेस्ट की वोटिंग से पहले सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके साथ ही टीवीके के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को लेकर असमंजस खत्म हो गई है।
नई दिल्ली। नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद एनटीए एक बार फिर विवादों में है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को भाजपा इनाम देती है।
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के भीतर लंबे समय से चल रही अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। अब भाजपा नेता दिलीप घोष ने पलटवार करते हुए कहा है कि जब तक जीत रहे थे, तब तक सब ठीक था।
गुवाहाटी। एक बार फिर हिमंता बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में यह फैसला हुआ। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने हिमंता बिस्वा के नाम का ऐलान किया है। 12 मई को सुबह 11 बजे हिमंत बिस्वा सरमा शपथ लेंगे।
चेन्नई। तमिलनाडु में रविवार को टीवीके चीफ चंद्रशेखर जोसेफ विजय ने सीएम पद की शपथ ली। उन्हें तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शपथ दिलाई। शपथ लेने के दौरान ही विजय तमिल में भाषण देने लगे। राज्यपाल को उन्हें टोकना पड़ा।
ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब उनके सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर किए गए बदलाव ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।
तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। एआईएडीएमके के भीतर गहरा संकट खड़ा हो गया है, जहां 36 नवनिर्वाचित विधायकों ने पार्टी महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
चेन्नई। टीवीके प्रमुख थलपति विजय ने रविवार 10 मई को तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ लेंगे। आज उन्होंने शनिवार को को लोकभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान सरकार बनाने का दावा भी पेश किया।
कोलकाता। शनिवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने शपथ ले ली है। इसके बाद राजनीतिक बयानबाजी का सिलसिला जारी है। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग सहित अन्य संस्थाओं पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को सीएम पद की शपथ ले ली। इसके बाद शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। राउत ने कहा कि बीजेपी ने इन्हीं के खिलाफ भ्रष्टाचार की मुहिम चलाई थी।
कोलकाता। आज का दिन भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, जब पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित थे। इस दौरान लोग तब दंग रह गए, जब पीएम मोदी ने मंच पर दंडवत प्रणाम कर बंगाल की जनता का आभार माना।
तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने विजय के मुख्यमंत्री बनने का सपना फिलहाल अधर में नजर आ रहा है। बहुमत के लिए जरूरी समर्थन नहीं जुटा पाने के कारण उनकी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को सुभेंदु अधिकारी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार का एजेंडा भी बता दिया। शाह ने कहा कि भाजपा के शासन में न तो प्रशासन का राजनीतीकरण होगा, न राजनीति का अपराधीकरण होगा।
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शुक्रवार को गुरुग्राम में सद्भावना यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने हरियाणा समेत कई राज्यों के चुनावों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव चोरी करने का सिस्टम बना लिया है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल को नया सीएम मिल गया है। लगातार दो विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी को उनके गढ़ में हराने वाले सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल की कमान सौंपी जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया है।
चेन्नई। तमिलनाडु में सरकार बनाने की कवायद अब पूरी होती नजर आ रही है। टीवीके नेता विजय ने अब सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों के समर्थन का जादुई आंकड़ा प्राप्त कर लिया है। कांग्रेस के समर्थक के बाद अब CPI, CPM और VCK जैसे दलों ने भी उन्हें समर्थन देने का फैसला किया है।
तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम ने बड़ा राजनीतिक धमाका कर दिया है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर द्रविड़ मुनेत्र कषगम या अन्नाद्रमुक में से कोई भी सरकार बनाने का दावा करता है, तो टीवीके के सभी विधायक सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव में बुरी तरह हार के बाद भी ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद गुरुवार को राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल बर्खास्त कर दिया। ये पूरा निर्णय संवैधानिक प्रक्रिया के तहत हुआ है।
नई दिल्ली। आज देश में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। सरकार की तरफ से कई बयान भी आए हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इससे पाकिस्तान का कुछ नहीं बिगड़ा।
तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा विजय की पार्टी से बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों के समर्थन पत्र मांगे जाने के बाद आज प्रस्तावित शपथ ग्रहण टल गया है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 17वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है। इस समय सीमा से पहले पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने बुधवार को गवर्नर आर.एन. रवि से मुलाकात कर उन्हें आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन सौंपा।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुरी तरह हार के बाद भी ममता बनर्जी सीएम पद से इस्तीफा देने को तैयार नहीं हैं। मंगलवार को भी उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। बुधवार को टीएमसी विधायकों की बैठक में भी उन्होंने यही दोहराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शासन लग रहा है तो लग जाए। वे इस्तीफा नहीं देंगी, चाहे वे मुझे बर्खास्त कर दें।
चेन्नई। टीवीके चीफ थलापति विजय ने बुधवार को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात से मुलाकात की। विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। कहा जा रहा है कि विजय गुरुवार को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।
ममता बनर्जी स्वयं को कानून का जानकार कहती हैं, वे सुप्रीम कोर्ट में भी एसआईआर के खिलाफ पैरवी करने गई थीं, लेकिन क्या हुआ? उन्हें फटकार मिली। अब वे कहती हैं इस्तीफा नहीं दूंगी। क्या ममता दीदी ‘नबान्न’ में टीएमसी के गुंडों के माध्यम से घुसेंगी?
चेन्नई। तमिलनाडु में चुनाव परिणाम आने के बाद बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुए हैं। कांग्रेस ने डीएमके के साथ लंबे समय से चले आ रहे गठबंधन को तोड़ दिया है। अब कांग्रेस थलापति विजय की पार्टी टीवीके को अपन समर्थन दे रही है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद भी ममता बनर्जी ने कहा है कि वे इस्तीफा नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि मैं क्यों इस्तीफा दूंगी जब मैं हारी नहीं हूं। मुझे बाध्य नहीं किया जा सकता कि मैं इस्तीफा देने जाऊं।
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनतंत्र को हाईजैक कर लिया है, जनतंत्र की हत्या कर दी है।
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव परिणामों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फिर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कुछ अन्य लोग टीएमसी की हार पर खुश हो रहे हैं। उन्हें यह बात साफ तौर पर समझ लेनी चाहिए कि असम और बंगाल के जनादेश की चोरी, भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने के अपने मिशन में भाजपा की ओर से उठाया गया एक बड़ा कदम है।
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है
समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय बलों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के परिणाम लगभग आ चुके हैं। असम में जहां भाजपा ने फिर से सत्ता हासिल कर ली है, वहीं पश्चिम बंगाल से टीएमसी का पूरी तरह सफाया कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन परिणामों के बाद भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।