नंदीग्राम से बड़ी जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी का तीखा हमला: ‘टीएमसी खत्म होने की कगार पर’

Date:

Listen to this article Ready to play

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में नंदीग्राम सीट से जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने जोरदार बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें एक समुदाय का पूरा समर्थन मिला, जबकि दूसरे समुदाय का वोट तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में गया।

शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि उन्होंने लगभग 10 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज की और नंदीग्राम के हिंदू मतदाताओं ने उन्हें दोबारा विजयी बनाया। उन्होंने कहा कि वे नंदीग्राम के हिंदुओं के लिए काम करेंगे और तृणमूल कांग्रेस जल्द ही खत्म हो जाएगी। उन्होंने टीएमसी को भ्रष्ट और परिवारवाद से ग्रस्त पार्टी बताते हुए कहा कि उसकी कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं है।

👉 यह भी पढ़ें:

उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी वही काम करेगी, जिसका वादा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने घोषणा पत्र में किया है। इन सभी वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से काम होगा।

नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी उम्मीदवार पवित्र कर को 9,665 वोटों से हराया। वहीं इस चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर तब देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी के हाथों 15,105 वोटों से हार गईं। अधिकारी को 73,917 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58,812 वोटों से संतोष करना पड़ा।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 294 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 206 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। तृणमूल कांग्रेस को 81 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस को केवल 2 सीटों पर जीत मिली। इसके अलावा हुमायूं कबीर की पार्टी को भी 2 सीटें मिली हैं और माकपा सिर्फ 1 सीट पर सिमट गई।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को तोड़ने के आरोपों पर भाजपा भड़क गई है। भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस जारी कर अगले 7 दिनों के भीतर अपना बयान वापस लेने और माफी मांगने को कहा गया है।  नोटिस में कहा गया है कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये के आपराधिक मानहानि के मुकदमे की चेतावनी दी गई है।