ममता बनर्जी को लगातार दो बार हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के हाथ बंगाल की कमान, अमित शाह की मौजूदगी में चुने गए नेता

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

कोलकाता। पश्चिम बंगाल को नया सीएम मिल गया है। लगातार दो विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी को उनके गढ़ में हराने वाले सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल की कमान सौंपी जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया है।

👉 यह भी पढ़ें:

पहले से ही लग रहे थे कयास

उल्लेखनीय है कि सुवेंदु अधिकारी के नाम के कयास पहले से ही  लगाए जा रहे थे। बंगाल में ममता बनर्जी को उन्होंने भवानीपुर सीट से करारी शिकस्त दी है, वहीं वे नंदीग्राम सीट भी जीत गए। सुवेंदु बंगाल में भाजपा का मुख्य चेहरा माने जाते हैं। 2021 से लेकर 2026 के विधानसभा चुनाव तक, सुवेंदु ने ममता बनर्जी को सीधी टक्कर दी है।

कई नेताओं में सुवेंदु थे सबसे आगे

 मुख्यमंत्री पद की रेस में बंगाल में भाजपा की हिंदुत्व को धार देने वाले सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे चल रहे थे। उनके अलावा पूर्व भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, वर्तमान अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य के नामों की की चर्चा भी चल रही थी। वहीं महिला चेहरों में रूपा गांगुली और  अग्निमित्रा पॉल के नाम लिए जा रहे थे।

कभी ममता के सबसे भरोसेमंद थे

सुवेंदु अधिकारी कभी ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद थे। वे दिसंबर 2020 में वह टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी छोड़ते ही उन्होंने ममता दीदी पर ऐसा आक्रामक रुख अपनाया कि बंगाल में भाजपा का मुख्य चेहरा बन बैठे। इस चुनाव में सुवेंदु अधिकारी न सिर्फ सबसे बड़े नेता के रूप में उभरे हैं, बल्कि उन्होंने खुद ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर से 15,000 से ज्यादा वोटों से हराकर पूरी पार्टी का चेहरा बनने का दावा ठोक दिया है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।