नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शुक्रवार को गुरुग्राम में सद्भावना यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने हरियाणा समेत कई राज्यों के चुनावों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव चोरी करने का सिस्टम बना लिया है।
राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग सरकार के नियंत्रण में काम कर रहा है और मतदाता सूची से लाखों नाम काटे और जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियां की जाती हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस
- नरोत्तम मिश्रा को भोपाल के बाद दिल्ली से भी निराशा, ना नितिन नवीन मिले ना अमित शाह, अब खुद को बताने लगे पार्टी का कार्यकर्ता
- Jammu-Kashmir में भी ऑपरेशन लोटस, सीएम उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर लगाया विधायकों को 20-30 करोड़ के ऑफर देने का आरोप
- चिन्ता न करें भाजपा के 70 पार नेता, आपके स्वागत को आतुर है ‘मार्गदर्शक मंडल’
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एथेनॉल घोटाले पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बना मध्यप्रदेश
- BJP में बड़ा झटका! नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, समर्थकों का हाईवे जाम और पुलिस पर पथराव… अब दतिया उपचुनाव में क्या होगा?
भाजपा को हराएगी कांग्रेस
राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा से डरने वाली नहीं है और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने दावा किया कि अंत में कांग्रेस ही भाजपा को हराएगी
भारत जोड़ो यात्रा का किया जिक्र
राहुल गांधी ने कहा कि कुछ साल पहले कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के दौरान “नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान” का नारा दिया गया था और आज भी देश को इसकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगातार लोगों के बीच जाकर यात्राएं करनी चाहिए, क्योंकि हिंदुस्तान में यात्रा की एक लंबी परंपरा रही है।
चुनिंदा उद्योपतियों को देश की संपत्ति
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की संपत्ति चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंपी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश का धन लूटकर अदाणी-अंबानी को दिया जा रहा है, जबकि युवाओं को डिग्री मिलने के बावजूद रोजगार नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से किसान, युवा और छोटे कारोबारी प्रभावित हो रहे हैं।
रोजगार के मुद्दे पर केंद्र को घेरा
राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा और पूरे देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को कॉलेजों से डिग्रियां तो मिल रही हैं, लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा। युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम में उलझाया जा रहा है।



