कोलकाता। आज का दिन भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, जब पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित थे। इस दौरान लोग तब दंग रह गए, जब पीएम मोदी ने मंच पर दंडवत प्रणाम कर बंगाल की जनता का आभार माना।
कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी ने वहां की जनता को नतमस्तक होकर नमन कर ऐतिहासिक जनादेश के लिए आभार जाताया। जब पीएम मोदी नतमस्तक हुए तब मंच पर मौजूद सभी नेता तालियां बजाने लगे। पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को बिल्कुल वैसे ही सिर झुकाकर नमन किया जैसे मंदिर में भक्त भगवान को करते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- सांसद ने एयरपोर्ट पर सीएम को दिया कार्यक्रम में आने का निमंत्रण, चर्चा ऐसी कि सियासी भूचाल आ गया
- मध्य प्रदेश BJP करेगी OBC जातियों का आंतरिक सर्वे
- नगर अध्यक्ष ने सांसद के साथ कर दिया खेला, सेवा संकल्प में जिराती के अंडर काम करेंगे लालवानी
- पिता की बात निकली तो कविता पाटीदार की आंखों से निकले आंसू
- भाजपा महिला मोर्चा के इंदौर अध्यक्ष का पद भी मंत्री खेमे में, श्रेष्ठा जोशी को मिली जिम्मेदारी
- Gen Z को लुभाने में जुटी भाजपा, युवाओं से सीधे संवाद के लिए बनाई ‘सुपर पांच’ टीम
लोकसभा में भी ऐसा ही कर चुके हैं मोदी
पीएम मोदी पहले भी ऐसा कर चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भारी वोटों से जीतकर पीएम मोदी जब पहली बार संसद भवन पहुंचे थे तब भी उन्होंने संसद भवन को कुछ इसी अंदाज में नमन किया था। वहीं नई संसद भवन के उद्घाटन के समय जब लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास एक ऐतिहासिक राजदंड सेंगोल को वहां स्थापित किया गय था तब भी पीएम मोदी ने उसे अनोखे अंदाज में प्रणाम किया था।
सीएम के साथ 5 मंत्रियों ने ली शपथ
शनिवार को सुवेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सुवेंदु ने बांग्ला भाषा में शपथ ली। इस दौरान पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता उपस्थित थे।
अमित शाह की मौजूदगी में चुने गए थे नेता
सुवेंदु अधिकारी के नाम की चर्चा चुनाव रिजल्ट के बाद से ही चल रही थी। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सुवेंदु अधिकारी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। सुवेंदु अधिकारी अपने गृह जिले पूर्वी मिदनापुर की नंदीग्राम सीट से और दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट से वह चुनाव जीते हैं। भवानीपुर में उन्होंने अपनी पूर्ववर्ती और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,000 से ज़्यादा वोटों के अंतर से हराया।



