नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को सीएम पद की शपथ ले ली। इसके बाद शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। राउत ने कहा कि बीजेपी ने इन्हीं के खिलाफ भ्रष्टाचार की मुहिम चलाई थी। राउत ने कहा कि भाजपा में बाहर से आने वाले भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा है उसे उन्होंने कायम रखा है।
संजय राउत ने कहा कि भाजपा का अभिनंदन करना चाहिए, जो अपनी परंपरा कभी तोड़ते नहीं। परंपरा कायम रखने में उनका हाथ कोई पकड़ नहीं पाएगा। कुछ साल पहले, इन्हीं सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ भाजपा के लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाई थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- Sanjay Raut का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला, कहा-मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं
- Ram Mandir Donation Row: संजय राउत का BJP पर बड़ा हमला, ‘महमूद गजनवी जैसी लूट’ वाले बयान से गरमाई राजनीति
- Maharashtra Politics Shocker: महाराष्ट्र की राजनीति में ’50 करोड़ डील’ का धमाका! महुआ मोइत्रा और संजय राउत के दावों से मचा बवाल, क्या टूटने वाली है UBT?
- गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने पर संजय राउत का केंद्र पर निशाना, कहा-चुनाव खत्म हो गया, अब सब महंगा होगा
- संजय राउत का खड़गे को समर्थन, पॉलिटिकल टेररिज्म का किया जिक्र
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर संजय राउत का केंद्र सरकार पर निशाना, सामना में लिखा- इस राष्ट्रविरोधी समझौते का कोई भी देशभक्त समर्थन नहीं करेगा
ऑन कैमरा रिश्वत लेते पकड़ाए थे अधिकारी
राउत ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी को ऑन कैमरा रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। पूरे भाजपा के ट्विटर हैंडल और सोशल मीडिया पर सुवेंदु अधिकारी ही चल रहा था। महीनों-महीनों तक बताया जाता रहा कि कितने भ्रष्ट व्यक्ति हैं। इस भ्रष्ट व्यक्ति के ऊपर ईडी की रेड्स हो गईं। फिर ये महान व्यक्ति भाजपा में चला गया और आज उस राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया गया।
तमिलनाडु की राजनीति को चंचल बताया
तमिलनाडु में डीएमके से गठबंधन तोड़कर कांग्रेस द्वारा विजय थलापति की टीवीके का समर्थन करने पर संजय राउत ने कहा कि राजनीति में ऐसा होता है। तमिलनाडु की राजनीति बहुत चंचल है। स्टालिन साहब से राहुल गांधी ने इस बारे में खुलकर बात की है कि एनडीए की सरकार रोकने के लिए हमको ये निर्णय लेना पड़ेगा, आप भी उसमें शामिल हो जाइए।



