कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के विष्णुपुर सीट से टीएमसी विधायक दिलीप मंडल को बंगाल पुलिस ने पुरी के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। मंडल पूर्व सीएम ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं। एक मामले में केस दर्ज होने के बाद से वे फरार चल रहे थे।
उल्लेखनीय है कि टीएमसी विधायक दिलीप मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें आरोप है कि दिलीप मंडल ने एक अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धमकी दी थी। इस घटना को लेकर विधायक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- आशीष बनर्जी की मौत पर ममता का दर्द, बोलीं-बदनाम किया, झूठे आरोप लगाए
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
- Amit Shah ने बंगाल में किया दुनिया के सबसे बड़े दही प्लांट का शिलान्यास, कहा-सोनार बांग्ला के सपने को साकार करने की मुहिम शुरू
- TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, पार्टी में वापस आ जाएं, एक घंटे में दे दूंगा इस्तीफा
- Abhishek Banerjee : ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका, डायमंड हार्बर में दफ्तर पर चला बुलडोजर
- Mamata Banerjee ने कहा-भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, भतीजे अभिषेक बनर्जी का किया बचाव
धमकी देने पर दर्ज हुआ था केस
पुलिस ने धमकी देने की शिकायत पर गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी जांच के तहत 14 मई को विधायक के घर पर छापा मारा गया, लेकिन वे नहीं मिले थे। इसके बाद से विधायक दिलीप मंडल छिप गए थे। उनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह छापे मार रही थी।
पुरी में छिपे होने की मिली थी जानकारी
बताया जाता है कि कुछ दिन पहले बंगाल पुलिस की एसटीएफ को सूचना मिली थी कि दिलीप पुरी के एक होटल में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही एसटीएफ और डायमंड हार्बर पुलिस होटल पहुंची, वहां दिलीप मंडल के मौजूद होने के पता चलने के बाद पुलिस ने होटल के कमरे में छापा मारकर उन्हें हिरासत में ले लिया।
बेटे समेत 5 की हो चुकी है गिरफ्तारी
17 मई को पुलिस ने विधायक के बेटे अर्घ्य मंडल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। डायमंड हार्बर जिला पुलिस के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, अर्घ्य को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस पर इलाके में अशांति फैलाने का आरोप है।



